Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
गंगा किनारे बसे राज्य 'उत्तरप्रदेश की खबरें' पॉडकास्ट में सुनेंगे, इस राज्य के छोटे शहर इटावा से लेकर राजधानी लखनऊ, चमड़े के शहर कानपूर, राम की नगरी अयोध्या जैसे सभी शहरों से जुड़ी राजनीतिक, विकास, मनोर... more
FAQs about Uttar Pradesh ki Khabrein:How many episodes does Uttar Pradesh ki Khabrein have?The podcast currently has 255 episodes available.
September 07, 2023Ghosi By Election Result: OP Rajbhar ने कहा- INDIA पर भारी NDA, Sudhakar Singh की जमानत जब्त होगीउत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए 5 सितंबर को वोटिंग हुई, बता दें कि यहां भारतीय जनता पार्टी के दारा सिंह चौहान और सपा के सुधाकर सिंह के बीच सीधा मुकाबला देखा गया, चुनाव खत्म होने के बाद अब सभी लोगों को परिणाम का इंतजार है, मालूम हो कि 8 सितंबर को चुनावी रिजल्ट आएंगे, रिजल्ट से पहले सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने बड़ा दावा किया है, राजभर ने कहा है कि- घोसी में बीजेपी की बड़ी...more5minPlay
September 07, 2023Ghosi By Election Exit poll: दलित वोटरों ने Sudhakar Singh या Dara Singh किसे दिया वोट? | BSP SP BJPउत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए 5 सितंबर को वोटिंग हुई, बता दें कि यहां भारतीय जनता पार्टी के दारा सिंह चौहान और सपा के सुधाकर सिंह के बीच सीधा मुकाबला देखा गया, चुनाव खत्म होने के बाद अब सभी लोगों को परिणाम का इंतजार है, मालूम हो कि 8 सितंबर को चुनावी रिजल्ट आएंगे, इस रिजल्ट से पहले एग्जिट पोल पर लोगों की निगाह जम गई है, एक प्रतिष्ठित मीडिया चैनल ने इसे लेकर सर्वे कराया, चैनल ने घोसी के दलित मतदाताओं से खास बातचीत की और जानना चाहा कि उन्होंने अपना वोट किसे दिया है?...more5minPlay
September 07, 2023Ajay Rai ने Mayawati को दिया करारा जवाब | NDA | INDIA | UP Congress | Congress | INDIA vs BHARATदेश के नाम बदलने को लेकर जुबानी जंग तेज है. इस बीच बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने बड़ी टिप्पणी की है. उन्होंने सत्ता पक्ष और विपक्ष पर भी आरोप लगाया है. और साजिश करार दिया. मायावती के आरोप पर यूपी कांग्रेस के बॉस अजय राय ने फौरन जवाब दिया. क्या कुछ बोले सुनिए...more7minPlay
September 07, 2023INDIA vs Bharat: Mayawati बोलीं- ये बाबा साहेब के संविधान से छेड़छाड़, विपक्ष ने सरकार को दिया मौकाबसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को पार्टी के कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कहा,"संविधान से छेड़छाड़ गलत है, ये सब भाजपा की साजिश है। भीमराव अंबेडकर के संविधान से सभी जाति धर्म के लोगों को लगाव है। इसे बदलकर भाजपा उनकी सबकी भावनाओं को आहत कर रही है। क्या ये न्याय संगत है? विपक्ष ने भी एक रणनीति के तहत अपने गठबंधन का नाम इंडिया रखा है।...more7minPlay
September 06, 2023Ghosi By Election Voting: Shivpal Yadav बोले- जनता ने SP प्रत्याशी Sudhakar Singh के लिए डाला वोटGhosi By Election 2023: घोसी विधानासभा सीट पर सपा और BJP की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। दोनों दलों के नेता प्रचार कर चुके हैं। सपा की ओर शिपवाल यादव ने कमान सभांल रखी है। वोटिंग के बीच सपा नेता Shivpal Singh Yadav की प्रतिक्रिया सामने आई है।...more4minPlay
September 06, 2023Hardoi News: UP के Irfan उर्फ Pappu Baba ने जमीन खोदकर बना दिया 2 मंजिला घरमाउंटेन मैन दशरथ मांझी ने जिस तरह हथौड़ा-छेनी की चोट और अपने अथक प्रयास से पहाड़ काटकर सड़क बनाई थी, उसी तरह जिले में भी एक कारीगर ने एक टीले को खुरपी और फावड़े से काटकर दो मंजिला इमारत तैयार कर दी है। विचित्र कामों का शौक रखने वाले इस कारीगर ने इस इमारत को तैयार करने के लिए पिछले 12 वर्षों से अपना घर त्याग रखा है। किलानुमा इमारत में 11 कमरे, गैलरी, कई सीढ़ियां और एक इबादतगाह है। यह कारनामा किया है शाहबाद कस्बे के मोहल्ला खेड़ा बीबीजई के रहने वाले इरफान उर्फ पप्पू बाबा ने।...more6minPlay
September 06, 2023Ghosi By Election Voting: BJP प्रत्याशी Dara singh Chauhan ने सपा के आरोपों को बताया बेबुनियाद | BJPमऊ के घोसी में विधानसभा उप चुनाव जारी है। सुबह सात बजे से वोटिंग चल रही है। इस बीच भाजपा और सपा प्रत्याशी के बयान सामने आए हैं। भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान ने बयान देते हुए कहा- 'घोसी में शांति के साथ मतदान हो रहा है। लोगों का रूझान भाजपा की तरफ है। भारी मतों से भाजपा, घोसी से जीत रही है। लोग बढ़ चढ़कर मतदान कर रहे हैं। वहीं, सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने भी मतदान के बीच बयान देते हुए कहा कि मतदान में लोगों को परेशानी हो रही है। बेटे पर मुकदमा दर्ज होने की बात पर भी उन्होंने बयान दिया।...more5minPlay
September 05, 2023Ghosi By Election: INDIA और NDA की पहली चुनावी भिड़ंत। Dara Singh Chauhan BJP। Sudhakar Singh SPघोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतदान होगा। अगले साल यानी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र यह उपचुनाव कई मायनों में महत्वपूर्ण है। इस उपचुनाव से उत्तर प्रदेश में भाजपा और इंडिया ब्लॉक के घटक दल के बीच पहली चुनावी भिड़ंत का मंच तैयार होगा। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच है, जिसने जनता के बीच जमकर प्रचार किया है, राजनीतिक जानकर बताते हैं कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले घोसी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में ‘एनडीए’ और ‘इंडिया’ की कड़ी परीक्षा है।...more6minPlay
September 05, 2023Ghosi By Election Voting: सपा प्रत्याशी Sudhakar Singh ने Police पर लगाए गंभीर आरोप | BJP। SP।उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान जारी है. वोटिंग के बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि अधिकारी नहीं चाहते हैं कि चुनाव में ज्यादा वोटिंग हो, इसलिए मतदाताओं को परेशान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पुलिस के अधिकारी मतदाताओं के आधार कार्ड (Adhar Card) चेक कर रहे हैं उन्हें इस बात का अधिकार नहीं हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन उनके खिलाफ काम कर रहा है....more7minPlay
September 05, 2023IAS Divya Mittal Transfer: जनता ने Mirzapur DM को दी यादगार विदाईनौकरी में तबादले होते रहते हैं लेकिन कभी-कभी कोई अधिकारी अपने काम से लोगों के दिलों में कुछ ऐसी जगह बना लेते हैं कि लोग उन्हें विदा नहीं करना चाहते और विदाई करनी पड़े तो भावुक हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला है यूपी के मिर्जापुर में जहां की डीएम रहीं आईएएस दिव्या मित्तल के तबादले की खबर से हर कोई अवाक रह गया। विदाई समारोह में जिसमें उनके साथ करने वालों की भावनाएं उमड़ पड़ीं। निवर्तमान डीएम जिले से विदा हुईं तो रास्ते में व्यापारियों के एक समूह ने रोककर उनपर फूलों की बारिश की।...more6minPlay
FAQs about Uttar Pradesh ki Khabrein:How many episodes does Uttar Pradesh ki Khabrein have?The podcast currently has 255 episodes available.