Wordsmith

Wordsmith

By Akshay S. PoddarFiction
Download on the App Store

Wordsmith episodes

  • Aankhein | poddarakshay

    आँखें 


    कुछ दिनों से रातें बेचैन हैं, लगता है किसी ने मेरी निगाहों में अपना मकान बना लिया है। जहां देखु वहाँ सिर्फ़ एक चेहरा नज़र आता है । पलकें दुखने लगी हैं, जैसे उसने दीवारों पर कील ठोक कर कोई तस्वीर लगाई हो। शायद हमारी ही कोई तस्वीर हो ।

    देर रात तक आँखें खुली रहती है, लगता है जैसे वो मेरी पलकों से झांक कर दुनिया देखती है और मैं  हमेशा की तरह इंतज़ार करता रहता हूँ, की एक बार उस से मील सकूँ । नींद से आँखें बंद हों तो ख्वाबों में मिलने की सोचता हूँ। काफ़ी दिन हों गए हैं । मुझे लगने लगा है की वो अब असल ज़िंदगी में शायद कभी ना मिले, शायद मेरी आँखों से बाहर निकलने का उसका मन नहीं करता। उसको इन आँखों से दुनिया देखना पसंद है, यही सोच सोच कर नींद नहीं आती है और अब कुछ दिनों से धुँधला भी दिखने लगा है, शायद उसने पर्दे लगा लिए हैं.. पलकों से टपकते पानी को वो शायद बारिश समझ बैठी है 


    काश उसने मेरी आँखों से ख़ुद को देखते देखा होता

    2 min
  • Naam | Akshay S. Poddar

    जब तुम मेरा नाम लेती हो 

    खामोशी में जैसे साँस लेती हो 

    हस कर आँखें भर लेती हो 

    हवाओं को होठों से छू देती हो 


    मैं पन्नों पर लिख देता हूँ 

    खामोशी को में सुन लेता हूँ 

    हंस कर आंसू ढक लेता हूँ 

    हवाओं से साँसे चुन लेता हूँ 


     जब तुम मेरा नाम लेती हो 

    में कुछ ज़्यादा सुन लेता हूँ 

    ख़ुद से बातें कर लेता हूँ 

    खामोशी को भर देता हूँ 

    पन्नों पर में लिख देता हूँ 


    जब तुम मेरा नाम लेती हो 

    ख़ुद को ख़ुद में खो देता हूँ 

    सुन कर अपना नाम दुबारा

    सोचूँ किसने नाम पुकारा

    सन्नाटे की कोशिश देखो 

    दिन भर मेरा नाम सुनाता 


    तुम क्या जानो क्या होता है 

    जब तुम मेरा नाम लेती

    2 min
  • Tumhari Jhooti Chai | Akshay S. Poddar

    तुम्हारी जूठी चाय


    काफी दिनों बाद ऐसा मेहसूस हुआ है। कुछ अलग नहीं है, लेकिन कुछ थोड़ा बेहतर है। दिन भर, हर वक़्त, हर पल ठीक ऐसा मेहसूस होता है जैसा मुझे कभी महीनों में एक बार उम्मीद से ज्यादा अच्छी चाय पीने के बाद मेहसूस होता है। गरम, अच्छी और अदरक के साथ पकी हुई चाय जब आपके होठों से गुजर कर गले से उतरती है तो एक अलग सुकून मिलता है, लगता है जैसे छाती में कुच्छ भार, थोड़ा अधूरा प्यार और बेचैन फंसी कुछ बातेँ उतर के दिल को छू कर निकल जाती है। ऐसा नहीं कि चाय और मेरा प्यार कुछ ज्यादा है, लेकिन जब चाय पीने के बहाने चाय से अच्छे हो, तो चाय से मोहब्बत की जा सकती है। में इतना खुश नहीं मगर खुद से खफा हूं, इतना कुछ होने के बाद लगता है मेरे दिल के इरादे कुछ अलग है, मैं अक्सर उसे रोकता हूं, समझाता हूं और याद दिलाता हूं सब कुछ लेकिन इस बिचारे दिल कि गलती है ही नहीं.. गलती तो उसके बेचैन दोस्त दिमाग की है, दोनों मिलकर इतनी खुराफाती हरकते करते हैं कि उसका परिणाम मुझे भुगतना पड़ता है। हमेशा कि तरह कर बैठे प्यार फिर से, इनकी आदत बिगड़ चुकी है। मैंने समझाया तो मुझे यकीन दिलाने लगे, कहने लगे कि ये काफी अलग एहसास है.. दिल और दिमाग की दोस्ती ने दावा किया कि अब कि बार जो प्यार हुआ है.. वो उनकी गलती से नहीं हुआ, मेरी बेवकूफियों से हुआ है। मैं खुद को अक्सर भूल जाता हूँ, जब भी मिलता हूँ उससे, तो हर दिन एक नया इंसान होता हूँ।

    जूठे चाय के नशे में अक्षय

    2 min
  • Aaina | Akshay S. Poddar

    मेरे आईने का एक टुकड़ा खो गया

    उस हिस्से का चेहरा अब नहीं दिखता
    मेरे चेहरे का अंदाजा है
    और उस टुकड़े की कमी
    आँखों को देखता देखा है मैने
    में मुस्कराता हुआ अब नहीं दिखता
    दिन का वक़्त अक्सर बाहर गुज़रता है
    रातों को आईना नजर नहीं आता
    मुझे अब आइने की जरूरत नहीं शायद
    टुकड़े की तलाश है
    रातों को डरता हूं
    कहीं आईने का वो टुकड़ा चुभ ना जाए
    दिन में अब ढूँढने का वक़्त नहीं
    अंदाजा है मुझे मेरे हाल का
    अब मेरी नज़रों से नज़रे कोई मिलाता नहीं
    मेरे आइने में कुछ कमी है
    शायद वो अब मुझे भाता नहीं

    - अक्षय एस. पोद्दार

    1 min
  • Aadat | Akshay S. Poddar

    मेरी वही पुरानी आदत,


    हस कर भूल जाने की,
    मुड़ कर लौट आने की,
    आदत, वहीं पुरानी आदत.

    आँखों को मलने की,
    आंसू छुपाने की,
    पैसे उड़ाने की,
    खाना बचाने की..
    आदत, वही पुरानी आदत.

    गलती दोहराने की
    भरोसा करने की
    अकेला रहने की
    आदत, वही पुरानी आदत

    सफेद पहनने की,
    दाढ़ी बढ़ाने की,
    नज़रें मिलाने की,
    खामोश रहने की,
    आदत, वही पुरानी आदत

    कहानी सुनाने की,
    बहाने बनाने की,
    मज़ाक उड़ाने की,
    स्कूटी चलाने की..
    आदत, वही पुरानी आदत

    ख्वाब दिखाने की,
    घाव छुपाने की,
    अपना बनाने की,
    अपना गंवाने की..
    आदत, वहीं पुरानी आदत

    हस कर भूल जाने की आदत
    मेरी वही पुरानी आदत,

    - अक्षय स. पोद्दार

    2 min

About Wordsmith

From the publisher's feed

Soulful voice. Indulging stories. And words that stay with you, because they are so relatable. He should be known for all three of them.