Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
5 Minute is a daily national news bulletin podcast in Hindi presented thrice a day by Aaj tak Radio.Don’t wait to finish your office hours or household chores to catch up with important news. Just g... more
FAQs about 5 Minute:How many episodes does 5 Minute have?The podcast currently has 1,798 episodes available.
September 06, 2021दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटसुप्रीम कोर्ट ने आज केंद्र सरकार के रवैये पर कहा हैं कि हमारे फैसलों का सम्मान नहीं किया जा रहा है. भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना, जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस एल नागेश्वर राव की स्पेशल बेंच ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को फटकार लगाई। कोर्ट ने ट्रिब्यूनल में खाली पदों को भरने में देरी और ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स एक्ट पारित करने को लेकर यह टिप्पणी की. सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
September 06, 2021सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटप्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लुकआउट नोटिस जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, देशमुख को देश छोड़ने से रोकने के लिए लुकआउट सर्कुलर जारी हुआ है। उन्होंने जांच एजेंसी की ओर से अब तक भेजे गए पांच समन का जवाब नहीं दिया है. सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
September 05, 2021शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटकृषि कानूनों के विरोध में मुजफ्फरनगर में आज हो रही किसान महापंचायत में देश के विभिन्न हिस्सों यानी पंजाब, हरियाणा से लेकर दक्षिण भारत के किसान संगठनों के प्रतिनिधि यहां अपनी आवाज बुलंद करने पहुंचे हैं . महापंचायत में किसान नेताओं ने ऐलान किया है कि वे यूपी, उत्तराखंड और अन्य विधानसभा चुनाव में बीजेपी का विरोध करेंगे. सुनिए शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more5minPlay
September 05, 2021दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटराष्ट्रपति ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार जीतने वाले शिक्षकों को दी बधाई. सैयद शाह गिलानी के पार्थिव शरीर पर पाकिस्तान का झंडा लपटने और शव यात्रा के दौरान भारत विरोधी नारे लगाने के कथित मामले में अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ FIR, छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार पर पुलिस में शिकायत. सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
September 05, 2021सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटकेरल में निपाह वायरस से एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गई है, जिसके बाद आनन-फानन में केंद्र ने भी तकनीकी सहायता के लिए अपनी एक टीम को केरल रवाना कर दिया है। यह टीम आज ही केरल पहुंच जाएगी। सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
September 04, 2021शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विधानसभा पहुंचने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। चुनाव आयोग ने भबानीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को हरी झंडी दे दी है। यहां 30 सितंबर को मतदान होगा और 3 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी। सुनिए शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
September 04, 2021दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटअफगानिस्तान में तालिबान सरकार का गठन फिर टला, 2 से 3 दिन बाद होगा ऐलान, 12 हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए 68 नामों की सिफारिश, पीएम मोदी इस महीने जा सकते हैं अमेरिका, मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत को लेकर सिक्योरिटी टाइट, सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
September 04, 2021सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटमहाराष्ट्र के बोईसर में जखारिया फैब्रिक की फैक्ट्री में धमाका होने से आग लग गई, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई और 4 लोग घायल हुए हैं। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। इमारत के अंदर और भी लोगों के फंसे होने की आशंका है। सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
September 03, 2021शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटतालिबान आज अफगानिस्तान में नई सरकार के स्वरूप और उसमें शामिल लोगों के बारे में ऐलान कर सकता है. जानकारी के अनुसार तालिबान के सुप्रीम लीडर हैबतुल्ला अखुंदजादा को राजनीतिक और आध्यात्मिक प्रमुख बनाया जाएगा, जो कंधार में रहेंगे. सुनिए शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more5minPlay
September 03, 2021दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटसुप्रीम कोर्ट ने आज 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद सज्जन कुमार को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने यह पाया कि उनकी मेडिकल कंडिशन स्थिर है और सुधार हो रहा है. सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
FAQs about 5 Minute:How many episodes does 5 Minute have?The podcast currently has 1,798 episodes available.