Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
5 Minute is a daily national news bulletin podcast in Hindi presented thrice a day by Aaj tak Radio.Don’t wait to finish your office hours or household chores to catch up with important news. Just g... more
FAQs about 5 Minute:How many episodes does 5 Minute have?The podcast currently has 1,798 episodes available.
August 30, 2021शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटतालिबानी नेता शेर मोहम्मद अब्बास स्टेनकजई ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान को अपने विवाद के बीच अफ़ग़ानिस्तान को नहीं घसीटना चाहिए, सुप्रीम कोर्ट ने एक सितंबर से मामलों की अंतिम सुनवाई प्रत्यक्ष रूप से करने के लिए नई एसओपीज़ जारी कर दी है। साथ ही, कोरोना मानदंडों को पालन करने के मद्देनजर कल से 2 सितंबर तक मिश्रित विकल्प इस्तेमाल किया जाएगा। सुनिए शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
August 30, 2021दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटदिल्ली में 1 सितंबर से 9वीं से 12वीं क्लास के लिए स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, कोचिंग इंस्टिट्यूट खुलेंगे. DDMA ने स्कूल और कॉलेज खोलने के लिए SOP जारी की. क्लास रूम की सीटिंग क्षमता के अधिकतम 50 फीसदी तक बच्चे एक बार मे क्लास कर सकेंगे. हर क्लास में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए अलग-अलग समय का फॉर्मूला होगा. सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
August 30, 2021सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटपाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम बाजौर जिले में अफगानिस्तान के आतंकवादियों द्वारा सीमा पार से किए गए हमले में दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए. सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने बयान में कहा कि आतंकवादियों ने पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सीमा पर स्थित एक सैन्य जांच चौकी पर गोलीबारी की. सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
August 29, 2021शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटअफ़ग़ानिस्तान में तालिबान के कब्जे के काफी समय बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान में बदलते समीकरण भारत के लिए चुनौती हैं और 15 अगस्त को तालिबान के कब्जे के बाद भारत सरकार अपनी अफ़गान नीति पर दोबारा विचार करने के लिए मजबूर है। इस स्थिति ने हमारे देश को अपनी रणनीति पर दोबारा विचार करने को मजबूर कर दिया है। हम अपनी रणनीति बदल रहे हैं और 'क्वॉड' का गठन इस रणनीति को रेखांकित करता है. सुनिए शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
August 29, 2021दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटबॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि बैगर यौन इच्छाओं के गाल छूना सेक्सुअल असॉल्ट नहीं है. इसके बाद कोर्ट ने एक आरोपी को ज़मानत दे दी. आरोपी पर POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज है, जिसपर चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है. शख्स ने अब जमानत की अर्जी लगाई थी, जिसपर बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस संदीप कुमार शिंदे ने सुनवाई की. सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
August 29, 2021सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटअमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बताया है कि काबुल एयरपोर्ट पर एक और आतंकी हमला हो सकता है. जो कि अगले 24 से 36 घंटे में हो सकता है. हालांकि उन्होंने एक बार फिर से इस बात को दोहराया है कि हालात कितने भी बुरे क्यों ना हों, लोगों को अफगानिस्तान से बाहर निकालने का सिलसिला जारी रखा जाएगा. सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
August 28, 2021शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटप्रवर्तन निदेशालय ने TMC सांसद अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा को समन भेजा है. जांच एजेंसी ने CM ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक को 3 सिंतबर को पेश होने के लिए कहा है वहीं, रुजिरा को 1 सितंबर को बुलाया गया है. सुनिए 4 बजे का समाचार बुलेटिन 5 मिनट...more5minPlay
August 28, 2021दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटमहाराष्ट्र सरकार ने दूसरे देशों से आने वाले यात्रियों के लिए नए नियम का ऐलान कर दिया है.राज्य सरकार की तरफ से कहा गया है कि अब जो भी शख्स दूसरे देश से मुंबई लैंड करेगा, उन्हें अपने साथ कोरोना की आरटी पीसीआर रिपोर्ट रखना अनिवार्य होगा. सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more5minPlay
August 28, 2021सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटअमेरिका ने अफगानिस्तान में IS-खुरासान ग्रुप के ठिकानों पर ड्रोन से हमला किया है। ये हमला अफगानिस्तान के नांगहार प्रांत में किया गया है, जो कि पाकिस्तानी सीमा से लगा हुआ है और ISIS का गढ़ माना जाता है। सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more5minPlay
August 27, 2021शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट2021 के नए IT नियम मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को व्हॉट्सऐप और फेसबुक की याचिका पर नोटिस जारी किया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हॉट्सऐप और फेसबुक की याचिका में कहा गया है कि IT Rules 2021 के तहत यूजर को ट्रेस करने का क्लॉज असंवैधानिक है, क्योंकि यह किसी व्यक्ति के निजता के अधिकार का उल्लंघन है. सुनिए 4 बजे का समाचार बुलेटिन 5 मिनट...more6minPlay
FAQs about 5 Minute:How many episodes does 5 Minute have?The podcast currently has 1,798 episodes available.