Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
5 Minute is a daily national news bulletin podcast in Hindi presented thrice a day by Aaj tak Radio.Don’t wait to finish your office hours or household chores to catch up with important news. Just g... more
FAQs about 5 Minute:How many episodes does 5 Minute have?The podcast currently has 1,798 episodes available.
August 24, 2021सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटअफ़गानिस्तान में जारी बवाल का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है. यहां पर दिल्ली में UNHCR के सामने कई अफगानियों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है. दरअसल, UNHCR के ऑफिस के बाहर अफगानी नागरिक संयुक्त राष्ट्र एजेंसी से मांग कर रहे हैं कि उन्हें दूसरे देशों में रहने के लिए इमिग्रेशन लेटर जारी किया जाए. सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
August 23, 2021शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटदिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कनॉट प्लेस एरिया में देश के पहले स्मॉग टॉवर का उद्घाटन किया है. इस स्मॉग टॉवर के जरिए दूषित हवा को खींचकर, साफ हवा को बाहर छोड़ा जाएगा. सुनिए 4 बजे का समाचार बुलेटिन 5 मिनट...more6minPlay
August 23, 2021दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटकेंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गठित एक समिति ने कहा है कि कोरोना वायरस बीमारी की तीसरी लहर अक्टूबर के आसपास अपने चरम पर पहुंच सकती है और बच्चे एडल्ट्स की तरह गंभीर रूप से प्रभावित हो सकते हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय को सौंपी गई अपनी रिपोर्ट में, समिति ने डॉक्टरों, कर्मचारियों और वेंटिलेटर और एम्बुलेंस जैसे उपकरणों सहित बाल चिकित्सा सुविधाओं की गंभीर आवश्यकता के बारे में बात की है. सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
August 23, 2021सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटएक विदेशी पत्रकार ने ट्वीट कर बताया है कि बगलान के अंद्राब में छिपकर तालिबानियों पर बड़ा हमला किया गया. हमले में तालिबानियों को बड़ा नुकसान पहुंचा है. तालिबान विरोधी लड़ाकों की तरफ से दावा किया गया है कि इस हमले में उन्होंने 300 तालिबानियों को मार गिराया है.. सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
August 22, 2021शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटअफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद हालात अबतक सामान्य नहीं हुए हैं. काबुल एयरपोर्ट पर भगदड़ में आज 7 लोगों की मौत हो गई. भगदड़ में जान गंवाने वाले लोग एयरपोर्ट पर दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे. ब्रिटिश मिलिट्री की तरफ से दावा किया गया है कि भगदड़ इसलिए मची थी क्योंकि तालिबानी वहां हवा में गोलियां चला रहे थे. सुनिए 4 बजे का समाचार बुलेटिन 5 मिनट...more6minPlay
August 22, 2021दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटकाबुल एयरपोर्ट में फंसे 168 यात्रियों को लेकर सी-17 ग्लोबमास्टर विमान भारत सुरक्षित पहुंच चुका है. ये विमान सुबह करीब 10 बजे गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर पहुंचा. इन यात्रियों में 24 अफगान सिख भी बताए गए हैं. साथ ही इनमें दो अफगान सांसद भी शामिल हैं. अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया जा रहा है. सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
August 22, 2021सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटज़ायकोव डी नीडल फ्री वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग की इजाजत मिल गई है जो 12 साल से ऊपर के बच्चों को दी जाएगी, तमिलनाडु में कक्षा 9 से ऊपर की कक्षाओं की पढ़ाई के लिए स्कूलों को 1 सितंबर से फिर से खोलने का ऐलान हुआ है. सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
August 21, 2021शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटगुजरात के कच्छ में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.1 रही, नैरोबी में चल रही अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शनिवार को भारतीय एथलीट अमित खत्री ने 10 हजार मीटर वॉकिंग रेस में सिल्वर मेडल जीता है। सुनिए 4 बजे का समाचार बुलेटिन 5 मिनट...more5minPlay
August 21, 2021दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटसूत्रों के मुताबिक काबुल एयरपोर्ट से 85 भारतीयों को लेकर एयरफोर्स के C-130J एयरक्राफ्ट ने आज करीब 10.30 बजे उड़ान भरी है, अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी के भाई हशमत गनी अहमदजई अब तालिबान के साथी हो गए हैं। सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
August 21, 2021सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटजम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने तीन आंतंकियों को मार गिराया है. आतंकियों को मार गिराने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकी जैश के कमांडर बताए जा रहे हैं. सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
FAQs about 5 Minute:How many episodes does 5 Minute have?The podcast currently has 1,798 episodes available.