Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
5 Minute is a daily national news bulletin podcast in Hindi presented thrice a day by Aaj tak Radio.Don’t wait to finish your office hours or household chores to catch up with important news. Just g... more
FAQs about 5 Minute:How many episodes does 5 Minute have?The podcast currently has 1,798 episodes available.
August 14, 2021सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटतालिबानी प्रवक्ता मुहम्मद सुहेल शहीन ने आज ANI को दिए बयान में कहा कि भारत या किसी भी देश के खिलाफ अफगानिस्तान की जमीन का प्रयोग नहीं होगा फिर चाहें वह पड़ोसी राज्य ही क्यों न हो. साथ ही उन्होंने ये भी कहा की भारत का हम अफगानिस्तान के लोगों के लिए किए गए हर काम की सराहना करते हैं. सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
August 13, 2021शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटमहाराष्ट्र के रायगढ़ में कोरोनावायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट से एक मौत की जानकारी सामने आई है. महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट से यह तीसरी मौत है, ताज़ा जानकारी के मुताबिक, तालिबान ने अब अफगानिस्तान के लोगार इलाके पर कब्जा कर लिया है. सुनिए शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more5minPlay
August 13, 2021दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटकांग्रेस ने आज दावा किया कि ट्वीटर ने कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्वविटर अकाउंट और पार्टी नेताओं के 5000 से ज्यादा अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है. पार्टी के अनुसार कांग्रेस के महासचिव रणदीप सुरजेवाला, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, पार्टी के व्हिप मनिकम टैगोर जैसे कुछ नाम हैं, इन सभी नेताओं पर ट्विटर के नियमों के अनुपालन में गड़बड़ी का आरोप है. सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
August 13, 2021सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटदुनिया में फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं. पिछले दिन कुल 7 लाख केस दर्ज किए गए. 10 हज़ार 200 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई. पूरी दुनिया में 1 करोड़ 66 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हैं. वहीं देशभर में कोरोना के 40,006 नए मरीज मिले हैं। और 583 ने जान गंवा दी हैं. सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
August 12, 2021शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटसंसद के मॉनसून सत्र के आखिरी दिन राज्यसभा में हुए हंगामे को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच जंग जारी है. आज केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, प्रहलाद जोशी, मुख्तार अब्बास नकवी, धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, अनुराग ठाकुर, अर्जुन मेघवाल और वी. मुरलीधरन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. सुनिए शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
August 12, 2021दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटदेश में कोरोना की तीसरी लहर ने संकेत देना शुरू कर दिया है. कर्नाटक के बेंगलुरु में करीब 6 दिनों में 300 से ज़्यादा बच्चे कोरोना की चपेट में आए हैं. बेंगलुरु प्रशासन ने जो आंकड़े दिए हैं, उनमें 0 से 9 साल के करीब 127 और 10 से 19 साल के करीब 174 बच्चे कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. यह आंकड़ा पांच अगस्त से दस अगस्त के बीच का है. सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
August 12, 2021सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटICMR ने कोविड-19 वैक्सीन की मिक्सिंग की स्टडी के नतीजे घोषित किए हैं. इस स्टडी के अनुसार वैक्सीन की मिक्सिंग इम्यूनिटी और एंटीबॉडी बढ़ाने के साथ-साथ वैरिएंट्स के ख़िलाफ़ लड़ाई में भी ज़्यादा असरदार है. यह स्टडी हेल्थ साइंसेज के प्री-प्रिंट सर्वर MedRxiv पर पब्लिश हुई है. वहीं देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 41 हज़ार 576 नए मामले सामने आए हैं. सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
August 11, 2021शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटहिमाचल प्रदेश के किन्नौर में एक बार फिर लैंडस्लाइडिंग हुई है. शिमला-किन्नौर नेशनल हाईवे-5 पर ज्यूरी रोड के निगोसारी और चौरा के बीच अचानक एक पहाड़ दरक गया. एक बस और कुछ गाड़ियों पर चट्टानें गिरी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 40 से ज्यादा यात्री मलबे में फंस गए हैं. सुनिए शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
August 11, 2021दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज संसद में जानकारी दी है कि आंध्र प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी के कारण कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कुछ लोगों की मौत हुई थी. सरकार के मुताबिक, कुछ मरीज़ जो वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे उनकी मौत कोरोना की दूसरी लहर के दौरान इसी कारण हुई थी. सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
August 11, 2021सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटलोकसभा में पारित 127वें संविधान संशोधन विधेयक के आज राज्यसभा से भी पारित किए जाने की उम्मीद है. समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक संसद के सत्र को आज अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया जा सकता है. वहीं सरकारी सूत्रों की मानें तो लगभग सभी अहम विधेयक पारित हो चुके हैं. सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
FAQs about 5 Minute:How many episodes does 5 Minute have?The podcast currently has 1,798 episodes available.