Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
5 Minute is a daily national news bulletin podcast in Hindi presented thrice a day by Aaj tak Radio.Don’t wait to finish your office hours or household chores to catch up with important news. Just g... more
FAQs about 5 Minute:How many episodes does 5 Minute have?The podcast currently has 1,798 episodes available.
August 10, 2021शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटतीनों कृषि कानूनों के ख़िलाफ़ राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर 13 दिन से चल रही किसान संसद आज खत्म हो गई. अब किसान वापस दिल्ली बॉर्डर पर लौट रहे हैं, जहां मांगें पूरी नहीं होने तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा. सुनिए शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more5minPlay
August 10, 2021दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटसांसदों और विधायकों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एक रिपोर्ट में बताया गया है कि देशभर की अदालतों में सांसदों और विधायकों के खिलाफ करीब 5 हजार मामले अभी भी पेंडिंग हैं. ये संख्या दिसंबर 2018 के बाद से 17% बढ़ गई. रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर 2018 तक सांसदों और विधायकों के खिलाफ अदालतों में 4,122 आपराधिक मामले पेंडिंग थे, जिनकी संख्या सितंबर 2022 तक बढ़कर 4,859 हो गई है. सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
August 10, 2021सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के खतरे के बाद अब जीका वायरस का मामला भी सामने आया है. पुणे जिले में जीका वायरस का पहला केस सामने आने के बाद से ही प्रशासन अलर्ट मोड पर है. जिला प्रशासन ने उनासी गांवों में जीका वायरस के दस्तक की आशंका जाहिर की है. स्वास्थ्य विभाग ने इन गांवों में इमरजेंसी सेवाओं के लिए तैयारी कर ली है. सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
August 09, 2021शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटकेंद्र सरकार ने आज लोकसभा में एक अहम संविधान संशोधन बिल पेश किया. इस बिल के तहत राज्यों को भी ओबीसी लिस्ट तैयार करने का अधिकार मिलेगा, सुप्रीम कोर्ट आज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन और फ्लिपकार्ट की उस याचिका में दखल देने से इनकार कर दिया, जिसमें उनके बिजनेस के तरीकों में एंटी-ट्रस्ट जांच पर रोक की मांग की गई थी. सुनिए शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more5minPlay
August 09, 2021दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटकोरोना वैक्सीन ट्रायल का डेटा सार्वजनिक करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और आईसीएमआर को नोटिस भेजा है. याचिकाकर्ता जैकब ने मांग की थी कि लोगों को ट्रायल डाटा के बारे में जानने का अधिकार है. साथ ही यह भी पता होना चाहिए कि इसकी दिक्कते और खतरे क्या हैं. याचिकाकर्ता के वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि यह पहली बार है जब वैक्सीन ट्रायल डेटा को बिना सार्वजनिक किए इतने व्यापक स्तर पर वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मूंजरी दी गई है. सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
August 09, 2021सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटचीफ जस्टिस एनवी. रमना ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देश के पुलिस स्टेशनों में मानवाधिकार के नियमों पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि पुलिस थानों में मानवाधिकारों को सबसे ज़्यादा ख़तरा है. यहां तक कि विशेषाधिकार प्राप्त लोगों को भी थर्ड डिग्री ट्रीटमेंट से नहीं बख्शा जाता है. सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
August 08, 2021शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटमध्य प्रदेश में आई बाढ़ के चलते हालत काफी खराब है. राज्य में बाढ़ और उससे जुड़ी घटनाओं में अबतक 24 लोगों की मौत हो चुकी है. बाढ़ से 1250 गांव प्रभावित हुए हैं. भारी बारिश से ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, श्योपुर, दतिया, अशोकनगर, भिंड और मुरैना में काफी नुकसान हुआ है. सुनिए शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more5minPlay
August 08, 2021दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटदिल्ली पुलिस को एक ईमेल के ज़रिए दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी है. ईमेल में एक कपल के नाम से धमकी मिली है, जिसमे. अगले कुछ दिनों में एयरपोर्ट को बम से उड़ने की बात कही गई है. सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
August 08, 2021सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटभारत विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की सूचना पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज सुबह 5 बजे से जम्मू-कश्मीर में एक साथ 50 से ज्यादा लाकेशन पर रेड मारी है. सूत्रों के मुताबिक, कश्मीर के साथ-साथ जम्मू संभाग के अलग-अलग जिलों में जमात-ए-इस्लामी से जुड़े संगठनों व एनजीओ के कार्यालयों और घरों पर रविवार तड़के से रेड चल रही है. सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
August 07, 2021शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटकोरोना के डेल्टा वैरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है. सरकार ने अमेरिकी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज वैक्सीन के इमजेंसी यूज का अप्रूवल दे दिया है. अब इसके भारतीय बाजार में जल्द मिलने की उम्मीद बढ़ गई है. स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी. सुनिए शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more5minPlay
FAQs about 5 Minute:How many episodes does 5 Minute have?The podcast currently has 1,798 episodes available.