Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
5 Minute is a daily national news bulletin podcast in Hindi presented thrice a day by Aaj tak Radio.Don’t wait to finish your office hours or household chores to catch up with important news. Just g... more
FAQs about 5 Minute:How many episodes does 5 Minute have?The podcast currently has 1,798 episodes available.
August 04, 2021सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटटोक्यो ओलंपिक के 13वें दिन रेसलर रवि कुमार ने अपना पहला मुकाबला जीत लिया है. उन्होंने पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. वहीं दीपक पूनिया ने पुरुषों के फ्रीस्टाइल 86 किग्रा वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल का मुकाबला जीत लिया. वहीं अंशु मलिक को शिकस्त मिली है. इससे पहले स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई. सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
August 03, 2021शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटपेगासस जासूसी मामले को लेकर अब एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने भी सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. गिल्ड ने सुप्रीम कोर्ट में कई मशहूर और वरिष्ठ पत्रकारों के नाम भी उस लिस्ट में शामिल होने की बात उठाई है, जिनके फोन टैप हुए हैं. पेगासस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में अबतक 5 याचिकाएं पहुंच चुकी हैं. सुनिए शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
August 03, 2021दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटकांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में आज विपक्षी पार्टियों ने संसद तक साइकिल मार्च निकाला. संसद में सरकार को पेगासस मामले पर घेरने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विपक्ष की बैठक बुलाई थी. इस बैठक में कुल 14 विपक्षी दल शामिल हुए थे, बैठक की अगुवाई राहुल गांधी ने की थी. सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more5minPlay
August 03, 2021सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटअमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी ने कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर एक रिपोर्ट पेश की है. इसमें दावा किया गया है कि कोरोना वायरस चीन की वुहान लैब से ही फैला है, वायरोलॉजिस्ट डॉ गगनदीप कांग का कहना है कि राज्य में कम वैक्सीनेशन दर, लोगों में कम एंटीबॉडी और प्रतिबंधों में छूट, केस बढ़ने की बड़ी वजह हैं. सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more5minPlay
August 02, 2021शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटउत्तर प्रदेश में 50 फ़ीसदी उपस्थिति के साथ स्कूल खोलने का फैसला लिया गया है. यूपी के सभी स्कूल कोविड-19 प्रोटोकोल के साथ 16 अगस्त से खुलेंगे, बीएसपी नेता, विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर ने एक पत्र लिखकर राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया है. सुनिए शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
August 02, 2021दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटकांग्रेस सांसद और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर आरोप लगया कि सत्र न चलने के लिए सरकार जिम्मेदार है. खड़गे ने कहा कि अगर पेगासस पर चर्चा हो गई तो सरकार की हकीकत सामने आ जाएगी, इसीलिए वो नहीं चाहते कि इस मसले पर चर्चा हो. सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
August 02, 2021सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटसरकार अब विदेशी विश्वविद्यालयों से जुड़े प्रमुख कोर्स देश में ही उपलब्ध कराने पर काम कर रही है. इसे लेकर यूजीसी ने एक गाइडलाइन जारी की है. वहीं भारतीय उच्च शिक्षण संस्थानों ने भी विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर साझा कोर्स शुरू करने की मुहिम तेज कर दी है. जहाँ दो दर्जन से ज्यादा उच्च शिक्षण संस्थानों ने विदेशी संस्थानों के साथ अनुबंध किया है. सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more5minPlay
August 01, 2021शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटअसम और मिजोरम के बीच पिछले हफ्ते हुई हिंसक झड़प के बाद से तनाव जारी है. असम के कई सीमावर्ती इलाकों में मिजोरम के लिए ब्लॉकेड लगा दिए गए हैं. नतीजा ये हो रहा है कि मिजोरम में जरूरी सामान की कमी पड़ने लगी है. लोगों को पेट्रोल-डीजल भी एक लिमिट में ही दिया जा रहा है. सुनिए शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
August 01, 2021दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटभारत आज से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता करेगा। भारत अपनी अध्यक्षता के दौरान समुद्री सुरक्षा, शांति और आतंकवाद खत्म करने जैसे विषयों पर ध्यान देगा. वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे को भारतीय नौसेना का अगला उप प्रमुख बनाया गया है. सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more5minPlay
August 01, 2021सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटदेशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 41 हज़ार 786 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 542 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हो गई है. वहीं 33 हज़ार 304 मरीज स्वस्थ्य भी हुए हैं. मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more5minPlay
FAQs about 5 Minute:How many episodes does 5 Minute have?The podcast currently has 1,798 episodes available.