केंद्र सरकार ने 8 राज्यों को चिट्ठी लिखकर कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट के लिए अलर्ट किया है। इनमें आंध्रप्रदेश, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, कर्नाटक, राजस्थान और तमिलनाडु शामिल हैं. चिट्ठी में केंद्र ने कहा है कि कोरोना के इस वैरिएंट के मामले देश में तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में टेस्टिंग, ट्रैकिंग और वैक्सीनेशन की रफ्तार और बढ़ाने की जरूरत है. सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट