Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
5 Minute is a daily national news bulletin podcast in Hindi presented thrice a day by Aaj tak Radio.Don’t wait to finish your office hours or household chores to catch up with important news. Just g... more
FAQs about 5 Minute:How many episodes does 5 Minute have?The podcast currently has 1,798 episodes available.
July 05, 2021सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटकिसान नेता राकेश टिकैत ने पिछले दिनों कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन को और तेज़ करने का ऐलान किया था. अब संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने ऐलान किया है कि 22 जुलाई से मॉनसून सत्र की समाप्ति तक हर रोज संसद के बाहर 200 प्रदर्शनकारी प्रदर्शन करेंगे. इसमें हर किसान संगठन की तरफ से पांच सदस्य शामिल होंगे. साथ ही प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि 17 जुलाई से सभी विपक्षी दलों को एक चेतावनी पत्र भी भेजा जाएगा. सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
July 04, 2021शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटराफेल डील को लेकर फ्रांस में जांच के आदेश के बाद राहुल गांधी ने इस मामले की joint parliamentary committee की जांच की मांग की है, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस साल का भारत रत्न पुरस्कार किसी भारतीय डॉक्टर को देने की मांग की है. सुनिए शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
July 04, 2021दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटकोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को लेकर वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर कोविड प्रोटोकॉल का ठीक तरह से पालन नहीं किया गया तो अक्टूबर-नवंबर में तीसरी लहर अपने पीक पर हो सकती है, फिलीपींस में एक सैन्य हवाई जहाज क्रैश हो गया. इस जहाज में कम से कम 85 लोग सवार थे. सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
July 04, 2021सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटदेशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 42 हज़ार 700 से ज़्यादा नए केस सामने आए हैं. इस दौरान 900 से ज़्यादा लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हो गई है, और, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में जीत दर्ज की. सुनिए 5 मिनट में सुबह 10 बजे की प्रमुख ख़बरें....more6minPlay
July 03, 2021शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटमहाराष्ट्र की शिक्षामंत्री वर्षा गायकवाड़ ने इसकी जानकारी दी है की स्कूल शिक्षा विभाग ने 12वीं कक्षा में रजिस्टर्ड 14 लाख से अधिक छात्रों के लिए रिजल्ट का मार्किंग फॉर्मूला जारी कर दिया है. स्टूडेंट्स के नंबरों की गणना सीबीएसई की ओर अपनाए गए तीन साल के मार्किंग फॉर्मूले के आधार पर की जाएगी और रिजल्ट 31 जुलाई तक जारी होने की उम्मीद है. सुनिए शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more5minPlay
July 03, 2021दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटहैदराबाद-बेस्ड कंपनी भारत बायोटेक ने फेज-3 क्लिनिकल ट्रायल के डेटा का हवाला देते हुए कहा है कि उसकी वैक्सीन Covaxin "सिम्प्टोमैटिक COVID-19 के खिलाफ कुल मिलाकर 77.8 फीसदी प्रभावी है. जबकि गंभीर सिम्प्टोमैटिक COVID-19 के खिलाफ कोवैक्सीन 93.4 फीसदी प्रभावी है.'' सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
July 03, 2021सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटतीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड के सीएम के पद से इस्तीफा दे दिया है. राज्य को एक बार फिर नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है. इस सिलसिले में दोपहर तीन बजे बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक करने जा रही है. इस बैठक में उत्तराखंड के नए सीएम को लेकर ऐलान संभव है, सुनिए 5 मिनट में सुबह 10 बजे की प्रमुख ख़बरें....more6minPlay
July 02, 2021शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटविश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा जारी एक संयुक्त रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020 में चार में से एक व्यक्ति के पास अपने घरों में सुरक्षित रूप से पीने के पानी की कमी रही, अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी हो रही है. इसी क्रम में अमेरिका ने आज अफगानिस्तान का प्रमुख बेस छोड़ दिया. सुनिए शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
July 02, 2021दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटपश्चिम बंगाल में आज से नए विधानसभा सत्र की शुरुआत हो रही है. नई सरकार के गठन के बाद ये पहला सत्र होने जा रहा है. सत्र की शुरुआत राज्यपाल जगदीप धनखड़ के संबोधन से होगी, ये सत्र 8 जुलाई तक ही चलेगा और सात जुलाई को राज्य सरकार का बजट पेश किया जाना है. सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
July 02, 2021सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की एक्सपर्ट कमेटी ने देश में वैक्सीनेशन को रफ्तार देने के लिए एक फैसला लिया है. फार्मा कंपनी डॉ. रेड्डीज़ से कहा है कि स्पूतनिक लाइट का भारत में अलग से तीसरे फेज का ट्रायल करने की जरूरत नहीं है. इस वैक्सीन के रूस में किए गए ट्रायल डेटा को ही पेश किया जा सकता है. ये डेटा ही वैक्सीन को मार्केट ऑथोराइजेशन देने के लिए पर्याप्त होगा. स्पूतनिक लाइट एक सिंगल डोज वैक्सीन है. सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more5minPlay
FAQs about 5 Minute:How many episodes does 5 Minute have?The podcast currently has 1,798 episodes available.