Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
5 Minute is a daily national news bulletin podcast in Hindi presented thrice a day by Aaj tak Radio.Don’t wait to finish your office hours or household chores to catch up with important news. Just g... more
FAQs about 5 Minute:How many episodes does 5 Minute have?The podcast currently has 1,798 episodes available.
July 11, 2021शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटमहामारी के बीच आम लोगों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने टैक्स के मामले में कई बड़े ऐलान किये हैं. जिसमें कई इनकम टैक्स अनुपालन की समय सीमा बढ़ा दी गई. साथ ही ऐलान किया है कि किसी एम्प्लोयर द्वारा कर्मचारियों को कोरोना के ट्रीटमेंट के लिए दी गई राशि पर टैक्स छूट मिलेगी. इतना ही नहीं वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि कोविड-19 के कारण किसी कर्मचारी की मृत्यु के मामले में परिवार के सदस्यों को अगर कुछ पैसा कंपनी से मिलता है, तो वो भी टैक्स फ्री रहेगा. सुनिए शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिन...more5minPlay
July 11, 2021दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटउत्तराखंड के पर्यटक स्थलों पर उमड़ रही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने करीब 5500 वाहनों को लौटाया है. सरकार के निर्देश पर ये सख्त कदम उठाए हैं. राज्य की सीमाओं पर चेकिंग शुरू कर दी गई है. स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की भी जांच की जा रही है. इनमें से 3400 से ज्यादा वाहन मसूरी आने वाले थे. सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more5minPlay
July 11, 2021सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटदेश में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग तेज़ी से उठ रही है. इस बीच सरकारी आकड़ों के मुताबिक़ कई राज्यों की आबादी इस दशक में स्थिर हो जाएगी. नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट में ये बताया गया है कि ज़्यादातर राज्यों में फर्टिलिटी रेट कम हुआ है. वहीं पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के ज्वाइंट डायरेक्टर आलोक बाजपेयी ने कहा है कि फर्टिलिटी रेट का संबंध धर्म से नहीं है. बल्कि शिक्षा, सामाजिक - आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य सुविधा से है. सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
July 10, 2021शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटबीकेयू प्रेसिडेंट राकेश टिकैत ने केंद्र से बातचीत को लेकर कहा, "अगर केंद्र कृषि कानूनों पर विमर्श चाहता है, तो हम बात करने के लिए तैयार हैं. लेकिन 22 जुलाई से हमारे 200 लोग संसद के पास प्रदर्शन करेंगे.", कोरोना के मामलों को देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने 19 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है। सुनिए 5 मिनट में शाम 4 बजे की प्रमुख ख़बरें....more5minPlay
July 10, 2021दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटउत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक गंगा नदी के पानी में कोरोना नहीं है. गंगा के 13 घाटों से लिए गए सभी सड़सठ सैंपलों की RT-PCR रिपोर्ट निगेटिव आई है, पेट्रोल 100 रुपये होने के बाद अब मदर डेयरी ने भी हर तरह के दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है. नई दरें दिल्ली एनसीआर में कल यानी 11 जुलाई से लागू होंगी. सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
July 10, 2021सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटइंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल साइंसेज (IJMS) में प्रकाशित इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स की एक स्टडी से पता चलता है कि कोरोना पर ध्यान केंद्रित करने के दौरान देशभर में सभी स्वास्थ्य सेवाओं और ऑपरेशन के मामलों में हेल्थ केयर वितरण पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा है. सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more5minPlay
July 09, 2021शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटदिल्ली हाईकोर्ट ने देश में समान नागरिक संहिता यानी की Uniform Civil Code की जरूरत पर जोर दिया. कोर्ट ने कहा कि देश अब धर्म, जाति, कम्युनिटी से ऊपर उठ चुका है, जम्मू कश्मीर में परिसीमन को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में परिसीमन के बाद 7 सीटें बढ़ जाएंगी. सुनिए 5 मिनट में शाम 4 बजे की प्रमुख ख़बरें....more6minPlay
July 09, 2021दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटभारतीय कंपनी भारत बायोटेक की बनाई कोवैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल नतीजों को लेकर डब्ल्यूएचओ की चीफ साइंटिस्ट डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने कहा है कि इसके फेज 3 के ट्रायल के नतीजे अच्छे हैं. इसके डेटा के प्री-सबमिशन की मीटिंग 23 जून को हुई थी और डेटा पैकेट को इकट्ठा किया जा रहा है. डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ वैक्सीन की एफिकेसी कम है लेकिन फिर भी ये काफी अच्छा है. सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more5minPlay
July 09, 2021सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटभोपाल एम्स की एक स्टडी से पता चला है कि कोरोना फेफड़ों के अलावा शरीर के दूसरे अंगों को भी बुरी तरह प्रभावित कर रहा है. भोपाल एम्स डायरेक्टर डॉक्टर सरमन सिंह ने आजतक से बातचीत के दौरान बताया कि वहाँ एम्स में 21 कोविड शवों की अटॉप्सी के बाद ये खुलासा हुआ. इसके रिपोर्ट से पता चला है कि कोरोना वायरस ने ना सिर्फ फेफड़ों को बल्कि किडनी, ब्रेन, पैंक्रियाज, लिवर और हार्ट तक पहुंचकर अपना असर दिखाया है. सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
July 08, 2021शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटट्विटर ने माना 8 हफ्ते में नियुक्त होंगे भारत के नए आईटी रूल्स के तहत शिकायत अधिकारी, सुप्रीम कोर्ट ने कहा दिल्ली विधानसभा के पास फेसबुक अधिकारियों को किसी मसले पर समन भेजने का है अधिकार, सुनिए 5 मिनट में शाम 4 बजे की प्रमुख ख़बरें....more6minPlay
FAQs about 5 Minute:How many episodes does 5 Minute have?The podcast currently has 1,798 episodes available.