Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
5 Minute is a daily national news bulletin podcast in Hindi presented thrice a day by Aaj tak Radio.Don’t wait to finish your office hours or household chores to catch up with important news. Just g... more
FAQs about 5 Minute:How many episodes does 5 Minute have?The podcast currently has 1,798 episodes available.
July 15, 2021सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटदिल्ली के पास गौतमबुद्ध नगर में 4 साल के बच्चे में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है. कोरोना संक्रमित बच्चे को नोएडा के सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बच्चे को तेज बुखार, खांसी और जुकाम है. साथ ही उसके पेट में पानी भर गया है. बच्चे के कोरोना के वैरिएंट का पता लगाने के लिए नमूना आइसीएमआर के रिसर्च लैब में भेजा गया है. सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
July 14, 2021शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटकोरोना वैक्सीन की कमी पर केंद्र सरकार और विपक्ष आमने-सामने है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने दावा किया है कि निरर्थक बयान सिर्फ लोगों में घबराहट पैदा करने के लिए दिए जा रहे हैं. इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था, 'जुमले हैं, वैक्सीन नहीं!' सुनिए 5 मिनट में शाम 4 बजे की प्रमुख ख़बरें....more6minPlay
July 14, 2021दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटउत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा की इजाजत देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है. जस्टिस फली नरीमन की बेंच ने मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है. सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई 16 जुलाई को होगी. सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
July 14, 2021सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटस्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मिले डेटा के मुताबिक़, हिमाचल प्रदेश में 18 साल से ऊपर की 62% आबादी को वैक्सीन की कम से कम एक डोज़ लग चुकी है. ये आंकड़ा पूरे देश में सबसे ज़्यादा है. हिमाचल के बाद दूसरे नंबर पर राजधानी दिल्ली है. जहां 18 साल से ऊपर की 45.4% आबादी को वैक्सीन लग चुकी है. इसी के साथ तीसरे नंबर पर 44.4% कवरेज के साथ गुजरात है. वहीं यूपी और बिहार इस मामले में काफ़ी नीचे हैं. सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
July 13, 2021शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटरूस की वैक्सीन स्पुतनिक-वी का प्रोडक्शन अब सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की ओर से भी किया जाएगा, जानकारी के मुताबिक सितंबर में सीरम स्पुतनिक-वी का प्रोडक्शन शुरू कर देगी, दिग्गज टेक कंपनी Google पर फ्रांस में 500 मिलियन यूरो करीब 4,400 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है, Google को कॉपीराइट कानून के उल्लंघन का दोषी पाया गया है. सुनिए 5 मिनट में शाम 4 बजे की प्रमुख ख़बरें....more6minPlay
July 13, 2021दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि दूसरी लहर को काबू में कर पाना इंसान के बस की बात नहीं थी. इस बात पर अडानी ग्रुप के गौतम अडानी ने अपना पलटवार किया. उन्होंने कहा कि "दूसरी लहर से बचने के लिए बेहतर प्रयास की जरूरत थी।" साथ ही यह भी कहा कि "हमें यह स्वीकार करना चाहिए कि हर मौत एक त्रासदी थी।". सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
July 13, 202110 सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटWHO की चीफ़ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन की ओर से चेतावनी दी गई है कि किसी भी वैक्सीन का मिक्स डोज़ ना लें. ये खतरनाक हो सकता है, क्योंकि अभी तक इसको लेकर कोई डेटा उपलब्ध नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समय पर वैक्सीन की दोनों डोज़ लेना काफी ज़रूरी है. उन्होंने कहा कि अगर अलग-अलग देशों में लोग अपने आप तय करेंगे कि दूसरी-तीसरी डोज़ कब ली जाए तब भी इससे परेशानी हो सकती है. सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
July 12, 2021शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटउत्तर प्रदेश सरकार की जनसंख्या नीति पर विश्व हिन्दू परिषद ने खड़े किए सवाल, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बादल फटने के कारण जमकर हुई तबाही, मॉनसून का सत्र 19 जुलाई से 13 अगस्त तक, सुनिए 5 मिनट में शाम 4 बजे की प्रमुख ख़बरें....more6minPlay
July 12, 2021दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटCOVID-19 वैक्सीन Zydus Cadila को 12-18 साल के बच्चों के लिए इस हफ्ते इस्तेमाल के लिए मंजूरी मिलने की संभावना है. Zydus Cadila या ZyCoV-D वैक्सीन तीन डोज़ इंट्राडर्मल वैक्सीन है जो SARS-CoV-2 के खिलाफ मानव शरीर में Antibodies उत्पन्न करने के लिए प्लास्मिड DNA फॉर्मूला पर काम करता है. तीसरी लहर पर चिंताओं के बीच, DCGI 12 साल से ज़्यादा उम्र के बच्चों के लिए इस वैक्सीन को emergency उपयोग की मंजूरी दे सकता है. सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more5minPlay
July 12, 2021सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटकेरल और महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी नहीं आने से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय परेशान है. देश के अन्य राज्यों में कोरोना की दूसरी लहर जिस तेज़ी से फैली, उसी गति से कम भी हुई. लेकिन, इन दोनों राज्यों में पिछले तीन हफ्ते से नए केस 8 हज़ार से 15 हज़ार के बीच रोज़ाना आ रहे हैं. हर दिन कोरोना के नए मामलों में 52 फीसद से ज़्यादा मामले केरल और महाराष्ट्र से आ रहे हैं. और इसी के साथ कोरोना के कारण प्रतिदिन होने वाली मौतों में लगभग आधी महाराष्ट्र में हो रही हैं. सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
FAQs about 5 Minute:How many episodes does 5 Minute have?The podcast currently has 1,798 episodes available.