Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
5 Minute is a daily national news bulletin podcast in Hindi presented thrice a day by Aaj tak Radio.Don’t wait to finish your office hours or household chores to catch up with important news. Just g... more
FAQs about 5 Minute:How many episodes does 5 Minute have?The podcast currently has 1,798 episodes available.
July 08, 2021दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटनई दिल्ली में स्थित CBI के हेडक्वार्टर में आज सुबह आग लग गई. जिसके बाद तमाम अफसर बाहर निकल गए. फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग बुझाने में जुट गई हैं. सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
July 08, 2021सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 45 हज़ार 600 से ज़्यादा नए केस सामने आए हैं. इस दौरान लगभग 800 लोगों ने संक्रमण की वजह से अपनी जान गंवाई है. वहीं पिछले 24 घंटों में 44 हज़ार 500 से ज़्यादा मरीज स्वस्थ्य भी हुए हैं. इसी के साथ देश में तक़रीबन 38 लाख लोगों को वैक्सीनेट किया गया है. सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more5minPlay
July 07, 2021शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटकांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का संदेश लेकर जयपुर पहुंचे कांग्रेस महासचिव अजय माकन के फॉर्मूले को राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने मानने से इनकार किया, पेटीएम Paytm की पेरेट कंपनी One97 Communications के बोर्ड से सभी चीनी नागरिक हट गए हैं. इनमें प्रमुख निवेश Ant ग्रुप के प्रतिनिधि भी शामिल हैं. सुनिए 5 मिनट में शाम 4 बजे की प्रमुख ख़बरें....more6minPlay
July 07, 2021दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटदोपहर को होने वाली कैबिनेट की बैठक को स्थगित कर दिया गया है. ऐसे में अब शाम को होने वाली कैबिनेट विस्तार के टलने के कयास भी लगाए जा रहे हैं. दरअसल, सूत्रों के मुताबिक दिलीप कुमार के निधन की खबर आने के बाद ये फैसला लिया गया है. कैबिनेट बैठक के साथ ही आज होने वाली आर्थिक मामलों के संबंधित मंत्रिमंडल की बैठक को भी टाल दिया गया है. सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
July 07, 2021सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटआइसीएमआर के मुताबिक़ एक स्टडी में कहा गया है कि कोविड वैक्सीन फ्रंटलाइन वर्कर्स में मौत को रोकने में कारगर है. इसमें तमिलनाडु पुलिसकर्मियों पर किए गए एक अध्ययन का हवाला दिया गया है. जिसमें कहा गया है कि वैक्सीन की सिंगल डोज महामारी से मौत के खतरे को 82 फीसद और दोनों डोज 95 फीसद तक कम कर देती है. आइसीएमआर ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है. सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more5minPlay
July 06, 2021शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटकेंद्रीय मंत्रिमंडल में 20 नए चेहरे हो सकते हैं शामिल, केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत बने कर्नाटक के नए राज्यपाल, केंद्र के तीन कृषि कानूनों में कुछ बदलाव कर महाराष्ट्र विधानसभा में किया गया पेश, सुनिए 5 मिनट में शाम 4 बजे की प्रमुख ख़बरें....more6minPlay
July 06, 2021दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटअमेरिकी फॉर्मा कंपनी फाइजर इंक अपनी कोरोना वैक्सीन के भारत में लाइसेंस की दिशा में कोई दिचलस्पी नहीं दिखा रही है. समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, DCGI ने कंपनी को दो बार लिखित में आग्रह किया है कि वो लाइसेंस के लिए आवेदन करे, ताकि प्रक्रिया समय पर आगे बढ़ाई जा सके. लेकिन फाइजर ने अभी तक कोई दिचलस्पी नहीं दिखाई है. सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
July 06, 2021सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटICMR की एक स्टडी में कहा गया कि कोरोना से ठीक होने वाले वैक्सीन की एक या दोनों डोज लेते हैं तो वे लोग कोरोना वायरस के ख़तरनाक डेल्टा वैरिएंट से ज़्यादा सुरक्षित हैं जिन्होंने कोविशील्ड की एक या दोनों डोज ले ली है. इस स्टडी में ये भी कहा गया है कि डेल्टा वैरिएंट धीरे-धीरे दूसरे वैरिएंट पर हावी हो गया है. सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more5minPlay
July 05, 2021शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटसुप्रीम कोर्ट ने 2015 में ख़त्म की गई IT एक्ट की धारा 66A को लेकर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने केंद्र से पूछा कि रद्द होने के बावजूद FIR और ट्रायल में इस धारा का इस्तेमाल क्यों हो रहा है. सुनिए शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
July 05, 2021दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटएक्सपर्ट्स ने माना है कि तीसरी लहर का असर सबसे ज्यादा बच्चों पर होगा ऐसा साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता. लेकिन ये भी है कि बच्चों को कोरोना होगा ही नहीं, ऐसा मानकर नहीं चला जा सकता. सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more5minPlay
FAQs about 5 Minute:How many episodes does 5 Minute have?The podcast currently has 1,798 episodes available.