Ashna Hindi Podcast

Ashna Hindi Podcast

By Ashna Hindi Podcast - Arif ShaikhNewsEntertainment News
Download on the App Store

Ashna Hindi Podcast episodes

  • # विश्व हिंदी दिवस - 10 जनवरी 2023 - विशेष कार्यक्रम - डॉ. नजमा मलिक#
    नवसारी गुजरात स्थित एच. आर. शाह आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज की प्रिंसिपल ड़ॉ. नजमा मलिक जी "आधुनिकता और परंपरा के बीच झुलती नारी " इस विषय पर विश्व हिंदी दिवस (10 जनवरी 2023 ) के उपलक्ष्य में खास बातचीत ...
    21 min
  • #प्रो. डॉ. मोहम्मद शाकिर शेख# हिंदी विभाग अध्यक्ष, पुना कॉलेज, पुणे#
    आश़ना हिंदी पॉडकास्ट के 19 वे एपिसोड में पूना कॉलेज के प्रो. डॉ. मोहम्मद शाकिर शेख सर के साथ हमने बातचीत की । उनके व्दारा लिखित विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय तथा राज्यस्तरीय संगोष्ठियो में अब तक 24 आलेख प्रकाशित हो चुके हैं ।
    आपको महाराष्ट्र सरकार की ओर से वर्ष 2011 के लिए राज्यस्तरीय एन. एस. एस. बेस्ट प्रोग्राम ऑफिसर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
    18 min
  • #प्रो. तसनीम जी वोरा, हिंदी विभाग, श्रीराधाकृष्ण तोष्णीवाल कॉलेज, अकोला (महाराष्ट्र)#
    आज 5 जून यानी विश्व पर्यावरण दिवस!आज के इस एपिसोड में प्रकृति से जुडें, प्रकृति के सुकुमार कहे जाने वाले कवि श्री सुमित्रानंद पंत जी के साहित्य के बारे में हम बात करेंगे... इस विषय पर बातचीत करने के लिए हमारे साथ है अकोला-  महाराष्ट्र स्थित श्री राधाकृष्णन तोष्नीवाल कॉलेज की प्रोफेसर तसनीम वोरा जी ...आज के इस एपिसोड में प्रकृति से जुडें, प्रकृति के सुकुमार कहे जाने वाले कवि श्री सुमित्रानंद पंत जी के साहित्य के बारे में हम बात करेंगे... इस विषय पर बातचीत करने के लिए हमारे साथ है अकोला- महाराष्ट्र स्थित श्री राधाकृष्णन तोष्नीवाल कॉलेज की प्रोफेसर तसनीम वोरा जी ...
    14 min
  • प्रो.हेमलता लखमल जी से, कवयित्री महादेवी वर्मा जी के जन्मदिन अवसर पर उनके साहित्य पर ख़ास बातचीत ...
    दोस्तों.. आज हमारे साथ है हिंदी साहित्यीक तथा औरंगाबाद- महाराष्ट्र स्थित मिलिंद विज्ञान महाविद्यालय के हिन्दी विभाग की प्रो. हेमलता सुरेन्द्र लखमल जा...हेमलता जी ने एम.ए, बी.एड. किया है और विगत चौबिस वर्षों से वे अध्यापन का कार्य कर रही है। आप महाराष्ट्र हिंदी अध्यापक संघ की औरंगाबाद विभागिय समिति पर संघटक पद पर कार्यरत है। उसी तरह आप -विशाखा महिला समिति की सचिव है। महाराष्ट्र राज्य शिक्षा मंडल में नियामक के रूप में कार्य किया है। विविध समाचार पत्रों में आपकी हिंदी कविताएं एवं लेख प्रकाशित हुए है।
    ऐसी प्रतिभाशाली एवं हिंदी साहित्य में अपना योगदान दे रही प्रोफेसर हेमलताजी सुरेन्द्र लखमल आज हमारे साथ आश़ना हिंदी पॉडकास्ट के माध्यम से कवयित्री महादेवी वर्मा जी के साहित्य पर हमारे साथ अपने विचार साझा किये ।
    20 min
  • #डॉ. सुनीता शर्मा जी , हिंदी विभाग - गुरूनानक देव विश्व विद्यालय, अमृतसर - पंजाब से ख़ास#..
    डॉ. सुनीता शर्मा जी ने एम.ए, एम.एड. और हिन्दी में पीएच. डी. की है और विगत बाईस वर्षों से अध्यापन का कार्य कर रही है। आपके निर्देशन में छियालीस छात्रों ने एम. फिल तथा चार छात्रों ने पीएच. डी की डिग्री प्राप्त की है।
    डॉ शर्मा जी ने चार पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें - रूक्मिणी विवाह संबंधी मध्ययुगीन हिन्दी मगल काव्य- लोकसांस्कृतिक अध्ययन, डुग्गर के वैवाहिक लोकगीत - पहचान तथा परख, उसी तरह शर्माजी की तीसरी किताब है - साहित्येहासिक दृष्टि में घनानंद और चौथी किताब है- पंजाब तथा डुग्गर के लोक प्रसंग।
    आपके द्वारा लिखित सोलह अध्याय पुस्तकों में प्रकाशित हुए है। आपका लेखन कार्य निरंतर जारी है। आप, भाषा संकाय बोर्ड ऑफ स्टडीज गुरूनानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर की सदस्या भी है। अब तक आपने कुल पचास से अधिक संगोष्ठियों एवं कॉन्फ्रेंस में स्रोत वक्ता, ब्रीज वक्ता के रूप में सहभाग लिया है। आपको वी.राघवन, वी. जी. राहूरकर तथा हिन्दी भाषा भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
    59 min
  • #डॉ. महेन्द्र ठाकूरदास, हिंदी साहित्यिक, (पुणे ) इनसे ख़ास बातचीत#
    *आशना हिंदी पॉडकास्ट*
    का पन्द्रहवां एपिसोड ज़रूर सुने...इस एपिसोड में हमने पुणे के हिंदी साहित्यिक प्रो. डॉ. महेन्द्र ठाकूरदास जी से ख़ास बातचीत की है !
    .....
    डॉ. ठाकूरदास जी ने बड़े ही खुबसूरत अंदाज़ में अपने विचार प्रकट किये है।
    अवश्य सुनिए ...'हिंदी से जुड़िए और सुनिए अपनी हिंदी अपने लोगों के साथ,
    आशना हिंदी पॉडकास्ट!' .... ..... ... .... ... .... ... ... दोस्तों डॉ. महेन्द्र ठाकूरदास जी ने पैतीस वर्षों तक अध्यापन कार्य किया। पश्चात वे निरंतर लेखन करते रहे है। केंद्रीय हिंदी सलाहकार समिती खान मंत्रालय नई दिल्ली के वे सदस्य भी रहे चुके है और उसी तरह बीड तथा पुणे आकाशवाणी पर विविध विषयों पर उनके कुल १६ व्याख्यान प्रसारित हो चुके है, जैसे- मेघदूत, गज़ल की परंपरा, ऊर्दू के शायर, हमारे उत्सव, राष्ट्रभाषा और राजभाषा हिंदी आदि विषयों पर उन्होंने व्याख्यान दिया है। 💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
    19 min
  • डॉ. नलिनी मल्हारा, हिंदी विभाग प्रमुख, अनुभूति स्कूल, जलगांव
    जलगांव स्थित अनुभूति स्कूल के हिंदी विभाग प्रमुख पद पर कार्यरत डॉ. नलिनी मल्हारा जी, विगत छब्बीस वर्षों से अध्यापन का कार्य कर रही है। आपने "जैन धर्म के लोकगीत - एक सांस्कृतिक मूल्यांकन" इस विषय पर पीएच.डी. की है।
    16 min

About Ashna Hindi Podcast

From the publisher's feed

14 सितंबर -हिंदी दिवस ….हिंदी हिंदुस्तान की भाषा है। राष्ट्रभाषा किसी भी देश की पहचान और गौरव होती है। हिंदी हिंदुस्तान को बांधती है।