Bhaunchak

Bhaunchak

By Aaj Tak RadioComedy
Download on the App Store

Bhaunchak episodes

  • नौकरी के लिए अजीबोगरीब Resume बनाया, 30 कंपनियों से कॉल आ गई | भौंचक
    गूगल में अच्छी सैलरी के बावजूद जब इंटरव्यू के लिए कॉल आने में देरी हुई तो शख्स ने कुछ अलग तरीके से अपनी सीवी अपडेट की. फिर क्या था, महज आठ महीने के भीतर कई कंपनियों के कॉल आए. आखिर अपने रिज्यूमे में उस शख्स ने क्या अपडेट किया, जिसने एंप्लायर्स को खूब आकर्षित किया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
    2 min
  • पुरुष टीचर को मिली मैटरनिटी लीव, शिक्षा विभाग में हड़कंप | भौंचक
    बिहार के वैशाली जिले के महुआ में शिक्षा विभाग हंसी का पात्र बन गया है. इसके पीछे वजह बनी एक मेटरनिटी लीव. जिस टीचर को मेटरनिटी लीव दी गई, वह कई दिनों तक स्कूल से गैरहाजिर रहा. विभाग के इस क़दम से हंगामा मच गया और मामले की जांच शुरू हो गई है. आज की 'भौंचक' ख़बर में जानिए पूरा मामला.
    3 min
  • सड़क किनारे लगे पौधे चुरा ले गए, बीस हज़ार का एक पौधा था | भौंचक
    नोएडा में अब पौधे भी चोरी होने लगे हैं. चोरों ने दिनदहाड़े नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे के किनारे लगे 20 पौधों को चोरी कर लिया. चोरी हुए पौधों की कीमत 4 लाख रुपये बताई जा रही है. ये स्पेशल पौधे आंध्र प्रदेश से मंगवाए गए थे. सुनिए पूरी कहानी भौंचक में
    2 min
  • बैंकाक पहुंचने से पहले ही खत्म हो गया स्टॉक, नमकीन भी नहीं बचा | भौंचक
    गुजरात के सूरत से बैंकॉक तक एयर इंडिया एक्सप्रेस की पहली चार घंटे की उड़ान के दौरान फ्लाइट में शराब की ज़बरदस्त मांग हुई. यात्रियों ने इतनी पी कि कंपनी की 2 लाख की चपत लग गयी. मुसाफ़िरों ने सूरत से बैंकॉक के बीच अपने सफर का तजुर्बा शेयर किया तो देखते ही देखते वायरल हो गया. कुछ लोगों ने दावा किया कि शराब का स्टॉक ही ख़त्म हो गया था. सुनिए पूरी ख़बर भौंचक में
    3 min
  • शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रिंसिपल से पूछा, "क्यों चुराया अंडा" | भौंचक
    बिहार के हाजीपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल का मिड-डे मील के अंडे चोरी करते हुए वीडियो वायरल हुआ है. जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और FIR दर्ज करने की बात कही है. सुनिये पूरी खबर भौंचक में
    3 min
  • मुंहदिखाई में दुल्हन की डिमांड सुनकर दूल्हे के उड़े होश, पुलिस तक पहुंचा मामला | भौंचक
    उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सुहागरात वाले दिन एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दुल्हन ने ऐसी डिमांड की जिसे सुनकर दूल्हे का दिमाग़ खौल गया. मामला परिवार से होते हुए पुलिस थाने तक जा पहुंचा. पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी देर तक समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला. दुल्हन ने ऐसी क्या मांग की और फिर दूल्हे समेत उसके परिवार वालों ने क्या आरोप लगाया, जानिए पूरा मामला आज की 'भौंचक' ख़बर में
    2 min
  • अजीबोग़रीब नौकरी, पीठ की खुजली मिटाने के लिए लोग दे रहे हज़ारों | भौंचक
    दुनिया में कुछ ऐसी नौकरियां भी हैं, जिनके बारे में कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता. ऐसी ही अजीबोगरीब नौकरी के बारे में हम आपको बताएंगे, जिसे आप शायद जॉब मानने से भी इनकार कर दें, लेकिन ये अच्छी कमाई करा रहा है. ये नौकरी है लोगों की पीठ खुजाने की, जिसे हम यूं ही किसी न किसी से करा लेते हैं पर एक ऐसी जगह भी है, जहां पर इसके लिए पार्लर है. जानिए पूरा मामला आज की 'भौंचक' ख़बर में.
    2 min
  • नए साल में भीख देने वालों के लिए नया नियम, जाना होगा जेल | भौंचक
    इंदौर के लोग अब भीख देने से पहले दो बार सोचेंगे. यह दरियादिली उनको सीधा जेल पहुंचा सकती है. जी हां, सड़क पर भीख देना अब सिर्फ नेकी का काम नहीं रहेगा, बल्कि एक 'जुर्म' बन गया है. प्रशासन ने शहर को साफ और भिखारियों से मुक्त बनाने के प्रयास के तहत ये निर्देश जारी किया है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
    3 min
  • पुलिसकर्मी को लग रही थी ठंड, आरोपी से चलवा ली मोटरसाइकल | भौंचक
    सोशल मीडिया पर इन दिनों पुलिस की गिरफ्त में आए एक कैदी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हक्का-बक्का रह गया है. पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी के जहां पसीने छूटने लगते है. वहां एक कैदी सजा में भी फुल फर्राटे मारते नजर आ रहा है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में
    3 min
  • एक बाइक राइडर ने बताई अपनी महीने की आमदनी, लोग हैरान | भौंचक
    बेंगलुरु के एक बाइक राइडर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने दावा किया है कि वो ऑनलाइन राइड-हेलिंग सेवाओं का उपयोग करके हर महीने 80,000- 85,000 रुपये कमाता है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
    2 min

About Bhaunchak

From the publisher's feed

पेश है आपका नया पसंदीदा पॉडकास्ट "भौंचक" जहां हम आपको सुनाते हैं दुनिया की सबसे अजीब और मजेदार खबरें। सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ दुनिया जहान की वो ख़बरें जिन्हें सुनकर आप भौंचक्का भी होंगे और…