होशियारपुर(7अगस्त)पंजाब में 100से अधिक लोग जहरीली शराब पीकर अपनी जानें गंवा चुके है।लेकिन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व उनके मंत्री सत्ता के नशे में चूर हुए पंजाब को नशे में झोंक रहे है।
जिला भाजपा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में युवा मोर्चा महामंत्री जिन्दू सैनी,चिंटू हंस व राजा सैनी,राघव शर्मा,विपुल वालिया के नेतृत्व में होशियारपुर से विधायक व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की कोठी के बाहर,चब्बेवाल से विधायक डॉ राजकुमार के दफ्तर के बाहर तरुण अरोड़ा के नेतृत्व में युवाओं में रोष प्रदर्शन किया।इसके इलावा गढ़शंकर से कांग्रेस हल्का इंचार्ज लव कुमार गोल्डी के दफ्तर बाहर जसविंदर सिंह के नेतृत्व में व शामचुरासी के विधायक पवन कुमार आदिया के घर के बाहर अश्वनी गैंद व अजय चोपड़ा के नेतृत्व में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जारी संयुक्त प्रेस में भाजपा युवा नेताओं ने कहा कि पंजाब में नशा खत्म करने की कसम खा कर राज करने वाली कांग्रेस सरकार आज हर फ्रंट पर फेल हो चुकी है।पंजाब में सवा सौ लोग जहरीली शराब पीने के कारण अपनी जानें गवां चुके है।लेकिन सत्ता के नशे में चूर में कैप्टन सरकार सत्ताधारियों की शह पर नाजायज शराब का काम करने वालो पर कार्रवाई करने की बजाय महज़ खानापूर्ति करने में लगी रही।
भाजपा युवा मोर्चा नेताओं ने कहा कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए और राजनीतिक सरंक्षण में नाजायज शराब के फल-फूल रहे कारोबार का पर्दाफाश होना चाहिए।इसमें लिप्त राजनेताओं, अफसरों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।भाजपा नेताओं ने कैप्टन सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवारों को 25-25लाख रुपए मुआवजा दिया जाए।इस मौके पर हरदीप लोंगिया,रमन सैनी,कृष्ण गोपाल,जतिंदर पनेसर,मनी सैनी रम्मी सैनी,मोंटी ठाकुर,बलकार सिंह बैंस,बलविंदर सिंह,मनु सैनी ,कमल,जतिन आनंद,गुरप्रीत सिंह, दिनेश कुमार,हरविलास सिंह,बलजिंदर सिंह गिल,इंद्रजीत सिंह,राजेश शर्मा, कुलदीप कुमार,अत्तिन्दर कुमार,अमित,वरिंदर सिंह,हरमिंदर सिंह आदि युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ ने धरने में शिरकत की।