Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
जुर्म की गलियों की हर आहट पर नज़र रखने आ गया है नया पॉडकास्ट 'क्राइम ब्रांच' जिसमें हम आपको सुनाएंगे क्राइम की दुनिया के वो क़िस्से जो आप ने कभी नहीं सुने होंगे. सुनिए, एक अर्से से क्राइम की ख़बरें कव... more
FAQs about Crime Branch:How many episodes does Crime Branch have?The podcast currently has 70 episodes available.
December 17, 2024Atul Subhash Case का अंजाम, Divorce की वजहें और एक वकील की सलाह: Crime Branchकान में हेडफोन लगाकर कंप्यूटर के सामने बैठा एक शख्स इस वक्त न्यूज चैनल से लेकर सोशल मीडिया तक सबकी टाइम लाइन पर है. बस इस दुनिया में नहीं है. नाम है अतुल सुभाष. इसकी चर्चा हर जगह हो रही है. फिर चाहे सोशल मीडिया हो. दोस्तों की बैठकी हो या ऑफिस में होने वाली चर्चा हो. इसलिए हमने सोचा क्यों न इसके कानून पहलू को समझा जाए. कानून में कहां चूक हो रही जिसकी वजह से किसी की जान तक चली जा रही है. इसे समझने के लिए हमने ‘क्राइम ब्रांच’ के एपिसोड में सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ वकील महालक्ष्मी पावनी को बुलाया है. अरविंद ओझा ने उनसे हर वो सवाल पूछे जो अतुल सुभाष केस में लोग एक-दूसरे से पूछ रहे हैं. Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं. प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : सचिन...more47minPlay
December 10, 2024Chambal के डकैतों से लेकर Akhilesh और Mulayam से टक्कर लेने वाले DGP ने क्या बताया?: Crime Branch1980 के दशक में चंबल में फूलन देवी का दहशत था. उसी दौरान बेहमई कांड हुआ जिसमें करीब 2 दर्जन लोगों को एक लाइन से खड़ा करके गोली मार दी गई. इन घटनाओं के गवाह थे, भारतीय पुलिस सेवा में 1977 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी बृजलाल. वो मायावती के मुख्यमंत्री रहते हुए पहले एडीजी लॉ एंड ऑर्डर फिर DGP बने. फिलहाल बृजलाल भारतीय जनता पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद हैं. इन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं. क्राइम ब्रांच के इस एपिसोड में बृजलाल हमारे गेस्ट हैं. अरविंद ओझा ने उनसे पूछा कि फूलन देवी कैसे डकैत बनी, बेहमई कांड में क्या हुआ और उन्हें डीजीपी की पोस्ट से किसने हटाया? Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं. प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : सचिन...more1h 8minPlay
December 03, 2024Lashkar-e-Taiba में घुसपैठ करने वाले Police Officer ने 26/11 पर क्या खुलासा किया?: Crime Branchआज से 16 साल पहले 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से आए लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने मुंबई पर हमला किया था. इस हमले में सैकड़ों लोग मारे गए और सैकड़ों लोग घायल हुए थे. इस हमले से पहले भारतीय एजेंसियों ने लश्कर-ए-तैयबा के कैंप में भारतीय सिम कार्ड भिजवाए थे. इस मिशन को अंजाम देने वाले आईपीएस अधिकारी शिव मुरारी सहाय हैं. क्राइम ब्रांच के इस एपिसोड में हमारे गेस्ट आईपीएस अधिकारी शिव मुरारी सहाय हैं. S.M सहाय जम्मू-कश्मीर के 1987 बैच के रिटायर आईपीएस अधिकारी हैं. इन्होंने प्रधान मंत्री कार्यालय में 2016 से 2023 तक राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में आंतरिक मामलों के अतिरिक्त सचिव के रूप में भी काम किया है. प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : सचिन...more49minPlay
November 26, 2024Sonia Gandhi जिस Batla House Encounter पर रोईं उसका सच Manmohan Singh जानते थे!: Crime Branchआज से 16 साल पहले 19 सितंबर 2008 को दिल्ली पुलिस ने बाटला हाउस में एक एनकाउंटर को अंजाम दिया था. इस केस पर खूब वाद-विवाद हुए. दिल्ली पुलिस के कई जवानों को भी गोली लगी थी. उस ऑपरेशन को तब लीड कर रहे थे दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के जॉइंट कमिश्नर Karnal singh. Batla House: An Encounter That Shook The Nation नाम की एक किताब भी लिखी है. 28 अक्टूबर, 2016 को इन्हें ईडी का चीफ भी बनाया गया था. तब इन्होंने कई चर्चित केसों पर काम किया. क्राइम ब्रांच के इस एपिसोड में Karnal singh हमारे गेस्ट हैं. अरविंद ओझा ने उनसे पूछा कि एल-18 बाटला हाउस के फ्लैट नंबर 108 में क्या हुआ था और क्यों शहीद इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा और उनकी टीम ने बुलेट प्रूफ जैकेट्स नहीं पहन रखे थे. इसके अलावा कई चर्चित केसों के बारे में भी पूछा. प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : नितिन रावत...more55minPlay
November 19, 2024Lawrence Bishnoi ने अपनी वकील को Salman Khan के बारे में क्या बताया?: Crime Branchबॉलीवुड एक्टर सलमान खान को मारने की धमकी देने के बाद चर्चा में आए लॉरेंस बिश्नोई कब, कैसे जुर्म की दुनिया का बादशाह बनता चला गया ये कोई समझ नहीं सका. ऐसा कहा जा रहा है कि लॉरेंस गैंग के 700 गुर्गे पूरे देश में फैले हुए हैं. लड़कियां भी लॉरेंस बिश्नोई की फैंस हैं. एक बार कुछ लड़कियां लॉरेंस बिश्नोई से मिलने कोर्ट तक पहुंच गई थीं और लॉरेंस बिश्नोई की वकील रजनी से मिन्नतें करने लगी कि बस एक बार लॉरेंस से मिलवा दें. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट रजनी गेस्ट हैं. उन्होंने अरविंद ओझा को बताया कि लॉरेंस ने उनसे सलमान खान को लेकर क्या कहा, लॉरेंस की जेल में दिनचर्या क्या होती है? प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : सचिन...more1hPlay
November 12, 2024Modi की Security में तैनात रहे Lucky Bisht ने Lawrence और Trump पर क्या बताया?: Crime Branchलक्की बिष्ट के बारे में गूगल करने पर सैकड़ों कहानियां मिलती है. वो रॉ एजेंट थे और अब बॉलीवुड में एंट्री कर चुके हैं. कुछ लोग लक्की को गैंगस्टर भी मानते हैं. पूर्व एनएसजी कमांडो लक्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिक्योरिटी के लिए भी काम किया है. लक्की ने 16 साल की उम्र में ही कमांडो ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी. उन्होंने बतौर रॉ एजेंट इजराइल में करीब ढाई साल बिताए. उन्हें साल 2009 में देश के सर्वश्रेष्ठ एनएसजी कमांडो का पुरस्कार भी मिला है. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में लकी बिष्ट हमारे गेस्ट हैं. उन्होंने अरविंद ओझा के हर उस सवाल का जवाब दिया. जो अब तक लकी से किसी ने नहीं पूछे थे. लकी ने बताया कि डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में कहां चूक हो गई, पाकिस्तान और नेपाल में उन्होंने कैसे मिशन को अंजाम दिया? प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : सचिन...more1h 7minPlay
November 05, 2024Lawrence Bishnoi और Bambiha Gang एक दूसरे के जानी दुश्मन कैसे बने?: Crime Branchमहाराष्ट्र के मुंबई में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई चर्चा में है. लॉरेंस वैसे तो गुजरात के साबरमती जेल में बंद है, लेकिन उसके इशारे पर गुर्गे लगातार वारदात को अंजाम देते आ रहे हैं. राष्ट्रीय जांच एजेंसी कई मामलों में लॉरेंस बिश्नोई पर शिकंजा कस रही है. पिछले दिनों NIA की पूछताछ में लॉरेंस ने अपने 5 टारगेट के बारे में खुलासा किया था. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में ‘अरविंद ओझा’ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के 5 दुश्मनों की वो कहानियां सुना रहे हैं. जो आजतक अनसुनी हैं. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: कपिल देव सिंह...more40minPlay
October 29, 2024Lawrence Bishnoi ने पुलिस की पूछताछ में क्या बताया, पहली बार पता चला!: Crime Branch12 अक्टूबर को एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई और उस हत्या के बाद एक नाम लगातार चर्चा में है ये नाम है लॉरेंस बिश्नोई. पहले लॉरेंस गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली और उसके बाद लॉरेंस से जुड़ी खबरें और बयान एक-एक करके सामने आने लगे. बयान लॉरेंस के विरोध में भी आए और उसके समर्थन में भी. फिलहाल लॉरेंस गुजरात की साबरमती जेल में बंद है. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में ‘अरविंद ओझा’ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की वो कहानियां सुना रहे हैं. जो आजतक अनसुनी हैं. प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : सचिन...more31minPlay
October 22, 2024Aaj Tak की पत्रकार भी हो गई Digital Arrest, Trap में ऐसे फंसाया!: Crime Branchकल्पना कीजिए कि आपको एक ऐसा कॉल आए जो आपकी दुनिया को उलट-पुलट कर दे, आपको लगने लगे कि आप किसी गंभीर अपराध में शामिल हैं. और इसके आगे आप ना जाने क्या-क्या सोचने लगें. 5 अक्टूबर 2024 को ऋचा के साथ ठीक ऐसा ही हुआ. ये सिर्फ ऋचा के साथ नहीं हो रहा बल्कि ऐसे केस रोज ख़बरों में आते हैं. ऐसे लोग घंटों तक डिजिटल अरेस्ट की यातना झेलते हैं. डिजिटल अरेस्ट के शिकार लोग सिर्फ मानसिक प्रताड़ना ही नहीं आर्थिक नुकसान भी सहते हैं. इस यातना को झेलने वाली ऋचा मिश्रा ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में मेहमान हैं. उन्होंने अरविंद ओझा से अपनी आपबीती सुनाई. प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : कपिल देव सिंह...more40minPlay
October 15, 2024Encounter Raj के भुक्तभोगी, Noida के Bodybuilder Jitendra Yadav की दर्दभरी कहानी: Crime Branchजितेंद्र यादव नोएडा में जिम ट्रेनर हैं. जितेंद्र मिस्टर उत्तराखंड भी रह चुके हैं. 3 फरवरी 2018 की रात वो अपने दोस्तों के साथ गाजियाबाद से बहन की सगाई से लौट रहे थे. यूपी पुलिस ने उनकी गाड़ी का ओवरटेक करके उन्हें गोली मार दी. घायल अवस्था में जितेंद्र को नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी जान तो बच गई लेकिन करीब साढ़े 6 साल बाद भी वो बिस्तर पर पड़े रहते हैं. जितेंद्र यादव ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में गेस्ट हैं. उन्होंने अरविंद ओझा को उस रात के हादसे की एक-एक डिटेल बताई. प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : कपिल देव सिंह...more26minPlay
FAQs about Crime Branch:How many episodes does Crime Branch have?The podcast currently has 70 episodes available.