Din Bhar

Din Bhar

By Aaj Tak RadioNewsDaily News
Download on the App Store

Din Bhar episodes

  • क्यों गिरी PUBG पर गाज, आपके किस डेटा को था ख़तरा: दिन भर, 2 सितंबर
    देश के सबसे लोकप्रिय गेमिंग ऐप पबजी समेत 118 ऐप बैन क्यों हुए? पबजी कौन सा डेटा लेता था और इसका अब क्या विकल्प है? पाकिस्तान में फेसबुक ने सैंकड़ों पेज और अकाउंट क्यों बंद कर दिए? भारत से इसका क्या कनेक्शन है? मानसून सत्र के दौरान प्रश्नकाल पर सरकार ने क्यों लगाई रोक जिसका विपक्ष कर रहा है विरोध? और भारत चीन सीमा पर भारत की पहुंच अब उन स्ट्रैटेजिक हाइट्स पर हो गई है जिन पर कब्ज़ा चीन का सपना था. इसका कैसे भारत को फ़ायदा होगा, सुनिए दिन भर' में अमन गुप्ता के साथ.
    25 min
  • SSC और रेलवे के छात्रों ने ट्विटर पर भरी हुंकार, सुनेगी सरकार? : दिन भर, 1 सितंबर
    देश में SSC और रेलवे के एग्ज़ाम देने वाले नौजवानों ने एक ऑनलाइन विरोध प्रदर्शन की, जो ट्विटर की ग्लोबल ट्रेंड लिस्ट में शुमार हुआ, क्या है उनकी मांग? सुशांत सिंह राजपूत केस में एक नई बात मालूम हुई है, वो क्या है? इसके साथ ही जानेंगे कि भारतीय सेना की वो कौन सी टुकड़ी है जिसने एलएसी पर चीनी सेना को चौंका दिया, सुनिए आज यानि 1 सितंबर का 'दिन भर' कुलदीप मिश्र के साथ.
    32 min
  • अपनी GDP से जो ज़ाहिर है, छिपाएं कैसे: दिन भर 31 अगस्त
    वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही यानि अप्रैल-मई-जून के आंकड़े आ गए हैं. और इस बार जीडीपी -23.9 फ़ीसदी रही है. GDP निगेटिव होने के क्या मतलब हैं और इसका क्या फ़र्क पड़ेगा? चीन की PLA यानी पीपल लिबरेशन आर्मी द्वारा 29-30 अगस्त की रात को घुसपैठ की नाकाम कोशिश के बाद सीमा पर ताज़ा हालात कैसे हैं? और फेसबुक के राजनीतिक इस्तेमाल को लेकर लगाए जा रहे आरोपों का मतलब क्या है और इस तरह की कैंपेनिंग से समाज में किस तरह की मुश्किलें पैदा होती हैं, सुनिए आज यानि 31 अगस्त का 'दिन भर' अमन गुप्ता के साथ.
    30 min
  • रिया चक्रवर्ती पर CBI के इन सवालों की बौछार: दिन भर, 28 अगस्त
    सुशांत सिंह राजपूत मामले में आज रिया चक्रवर्ती से पूछताछ हुई है. सीबीआई किस तरह के सवालों के जवाब रिया से चाहती है और कौन सी कड़ियां हैं इस केस की, जिन्हें जोड़ने की कोशिश हो रही है? कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ग़ुलाम नबी आज़ाद और कपिल सिब्बल ने पार्टी आलाकमान पर तीखी बातें कही हैं, इससे क्या इशारे मिलते हैं? और सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण को लेकर एक अहम बात कही है कि राज्य अब एससी या एसटी वर्ग के भीतर एक और सब कैटेगरी बनाकर उसके रिप्रजेटेंशन पर फैसला ले सकते हैं, इसका दूसरा पहलू क्या है? इसके अलावा फ्लाइट्स की नई गाइडलाइंस पर भी होगी बात, सुनिए 28 अगस्त का 'दिन भर' कुलदीप मिश्र के साथ.
    33 min
  • GST काउंसिल की बैठक में केंद्र और राज्यों के बीच क्या खिचड़ी पकी: दिन भर, 27 अगस्त
    जीएसटी काउंसिल की 41वीं बैठक में आज क्या हुआ? कोविड महामारी की वजह से गिरते जीएसटी कलेक्शन के अलावा किन विषयों पर चर्चा हुई? इस दौरान राज्यों का रुख़ क्या रहा और केंद्र की ओर से क्या आश्वासन दिए गए? नेपाल द्वारा नक्शा विवाद खड़ा किए जाने के बाद भारत और नेपाल के बीच कूटनीतिक रिश्तों में तो दरार पड़ ही गई, लेकिन क्या दोनों मुल्कों के बीच रहने वाले लोगों में भी दूरियां बढ़ गई हैं? कोरोनावायरस के संक्रमण के बाद दोनों देशों के सीमावर्ती इलाकों में परिस्थितियां कैसी हैं? और लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल यानि LAC पर तनावपूर्ण हालात पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के हालिया बयान के क्या मतलब हैं, सुनिए 27 अगस्त का न्यूज़ एनालिसिस 'दिन भर' अमन गुप्ता के साथ.
    26 min
  • कौन है कर्नाटक का सिंघम, जिसके साथ बड़ी तैयारी में है BJP: दिन भर, 26 अगस्त
    आरबीआई की एक नई रिपोर्ट जो देश के आर्थिक हालात के बारे में बहुत कुछ कहती है, राहुल गांधी ने ये कहा है कि जिस ख़तरे के बारे मैं आगाह कर रहा था, अब उसे RBI ने भी मान लिया है, ऐसा क्या सामने आया है इस रिपोर्ट में? कौन है कर्नाटक पुलिस का सिंघम, जिसे बीजेपी ने तमिलनाडु की सियासत में लॉन्च कर दिया है? और राम मंदिर भूमि पूजन के बाद केंद्र सरकार एक लाख करोड़ रुपये अयोध्या में लगाने की तैयारी कर है, क्या होगा इस रकम से? सुनिए आज यानि 26 अगस्त का 'दिन भर' कुलदीप मिश्र के साथ.
    30 min
  • ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक कराने वाले 7 लाख लोग कैसे ठगे गए?: दिन भर, 25 अगस्त
    ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक कराने वाले 7 लाख लोग कैसे ठगे गए? कांग्रेस में गांधी परिवार के ख़िलाफ़ हिमाक़त के मुख्य चेहरे कौन हैं और कौन किसके कान काटने वाला है? और क्या है वोडाफोन आइडिया, एयरटेल और रिलायंस जियो से जुड़ी बड़ी ख़बर, सुनिए आज तक रेडियो पर शाम के न्यूज़ एनालिसिस 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र के साथ.
    33 min
  • कांग्रेस लीडरशिप में BJP जैसी अथॉरिटी क्यों नहीं दिखती: दिन भर, 24 अगस्त
    कांग्रेस के भीतर 23 सीनियर लीडर्स की चिट्ठी पर कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में आज काफ़ी हंगामा हुआ, हम समझेंगे कि कांग्रेस किधर जा रही है और आज का हासिल-ए-मीटिंग क्या था? कोरोना के जोखिम के बीच चार हज़ार छात्र एक दिन की भूख हड़ताल पर क्यों बैठे और क्या है उनकी मांग? और चीन ने कैलाश पर्वत के आसपास भारी सैन्य साज़ोसामान तैनात किया है, इस पर भी होगी बात, 24 अगस्त का 'दिन भर' सुनिए कुलदीप मिश्र के साथ.
    31 min
  • बारिश में गुरुग्राम डूब जाता है, नोएडा कैसे बच जाता है: दिन भर, 21 अगस्त
    भारत सरकार ने अडाणी समूह को तीन और एयरपोर्ट को ऑपरेट करने की ज़िम्मेदारी 50 साल के लिए अडाणी समूह को दे दी है. निजी हाथों में एयरपोर्ट्स आने से क्या नफ़ा- नुकसान होगा? बीते दिनों हुई बारिश के दौरान क्यों ठप्प हो गई गुरुग्राम की जल निकास व्यवस्था? और क्यों नेपाल में अध्ययन केंद्र खोलने जा रहा है चीन, जिसे लेकर भारतीय एजेंसियां अब सतर्क हो गई हैं. सुनिए, 21 अगस्त का 'दिन भर' अमन गुप्ता के साथ.
    21 min
  • लद्दाख में बन रही भारत की नई सड़क से चीन-पाकिस्तान को क्या मुश्किल होगी : दिन भर, 20 अगस्त
    भारत अब लद्दाख में चीन और पाकिस्तान से सटी सीमा तक जल्द पहुंच बनाने के लिए दो रोड प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है. इनसे कौन से इलाक़े जुड़ेंगे और इसका क्या है सामरिक महत्व? बिहार में जीतन राम मांझी ने महागठबंधन का दामन छोड़ा, एनडीए में शामिल होने के आसार. और तमिलनाडु की सत्ता में सहयोगी AIADMK और बीजेपी के बीच दरार बढ़ाने वाला नया विवाद क्या है और बीजेपी की इसके पीछे मंशा क्या है? इसके अलावा देश-दुनिया की ख़बरें सुनिए आज 'दिन भर' में अमन गुप्ता के साथ.
    24 min

About Din Bhar

From the publisher's feed

Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and…

More shows like Din Bhar

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

1 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar) by BBC Hindi Radio

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar)

13 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

10 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners

Reporters Off Air by Aaj Tak Radio

Reporters Off Air

1 Listeners