इज़रायल-हमास जंग में अमेरिका इज़रायल को हर तरह से सपोर्ट कर रहा है लेकिन एक बिन मांगी सलाह भी अपने मित्र देश को उसने दे दी है, क्या सांसद महुआ मोइत्रा ने पैसे और गिफ्ट्स के एवज में संसद में अदाणी पर सवाल पूछा? सांसद निशिकांत दुबे ने जो आरोप लगाया है, वो कितना संगीन है, मोइत्रा का इस पर क्या पक्ष है, कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में 88 कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, किस आधार पर इस लिस्ट में लोगों के नाम जुड़े और कटे, चंद्रयान और सूर्यायान के बाद इसरो कल गगनयान की टेस्टिंग करने वाला है. कैसे होगी ये टेस्टिंग और कितना अहम है ये भारत के लिए, सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीकी से.
प्रोड्यूसर: चेतना काला
साउन्ड मिक्स: सचिन द्विवेदी