Din Bhar

Din Bhar

By Aaj Tak RadioNewsDaily News
Download on the App Store

Din Bhar episodes

  • तालिबान से बात करने को क्यों मजबूर हुआ भारत?: दिन भर, 31 अगस्त
    अफ़ग़ानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों के हटने के बाद क्या बदल जाएगा और जो अमेरिकी हथियार तालिबान के हाथ लगे हैं उनका क्या होगा? सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में बनी एक हाउसिंग सोसायटी की दो चालीस मंज़िला इमारतों को तोड़ने का आदेश क्यों दिया और जिन्होंने फ़्लैट ख़रीद लिए थे उनका क्या होगा? यूपी में मुलायम सिंह यादव और स्वतंत्र देव सिंह की मुलाक़ात के क्या मायने हैं और जीडीपी के ताज़ा आंकड़े क्या संकेत दे रहे हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.
    32 min
  • पुराना कुनबा जोड़ रहे अखिलेश के साथ आएंगे शिवपाल?: दिन भर, 30 अगस्त
    अफ़ग़ानिस्तान छोड़ने से पहले अमेरिका विदेश मंत्री स्तर की मीटिंग करने वाला है, क्या है इस मीटिंग का एजेंडा और इससे क्या रास्ता निकलेगा? अमेरिका में कोरोना के मामलों और इससे हो रही मौतों की तुलना में भारत कहां खड़ा है? यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव नई सपा का नारा देने के बाद पार्टी में किन पुराने चेहरों की वापसी करा रहे हैं और शेयर मार्केट में रिकॉर्ड उछाल की क्या वजह है, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.
    33 min
  • कांग्रेस नेतृत्व से क्यों नहीं सुलझ रही घर की कलह? : दिन भर, 27 अगस्त
    पंजाब और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के अंदर क्या खींचातानी चल रही है, ISIS-K आतंकी संगठन कौन और ये अफ़ग़ानिस्तान पर कितने हावी हैं? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का प्राइवेसी ब्रीच का दावा कितना सही और मुकेश अंबानी किस तरह की कोरोना वैक्सीन ला रहे हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ.
    28 min
  • क्या गोरखपुर छोड़कर अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे योगी आदित्यनाथ?: दिन भर, 26 अगस्त
    अफ़ग़ानिस्तान पर बुलाए गए सर्वदलीय बैठक से निकलकर विपक्षी नेता क्या बोले और अफ़ग़ानिस्तान में पंजशीर के नेताओं और तालिबान के बीच सीज़फायर को लेकर हुए समझौते के क्या मायने हैं? योगी आदित्यनाथ अपने गढ़ गोरखपुर से चुनाव ना लड़कर अयोध्या से चुनाव लड़ सकते हैं, इस क़यास में कितना दम है? कोरोना के आंकड़े अचानक से फिर क्यों बढ़ने लगे, क्या त्योहारों की वजह से होगा कोरोना विस्फोट और ड्रोन्स को लेकर बने नए नियम की बड़ी बातें, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

    Din bhar | 26 August | Hindi News Podcast
    29 min
  • यूपी में कल्याण सिंह के नाम को कितना भुना पाएगी बीजेपी: दिन भर, 25 अगस्त
    अफ़ग़ानिस्तान में किस तरह का मानव संकट पैदा हो सकता है, भारत ने अफ़ग़ान नागरिकों को ई वीज़ा अप्लाई करने को क्यों कहा है? यूपी में बीजेपी अपने दिवंगत नेता कल्याण सिंह की अस्थि कलश यात्रा निकाल रही है, क्या ये वाकई श्रद्धांजलि है या वोटों की सियासत? MP और MLA के केसों में चार्जशीट जल्द फाइल नहीं करने पर सुप्रीम कोर्ट में आज क्या सुनवाई हुई और किसे फटकार लगी? कोरोना वायरस को लेकर WHO ने कहा कि भारत में COVID-19 एंडेमिक स्टेज में दाखिल कर रहा है, इसके क्या मायने हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.
    31 min
  • बीजेपी ने नारायण राणे को क्यों किया शिवसेना के आगे? : दिन भर, 24 अगस्त
    उद्धव ठाकरे और नारायण राणे के बीच में क्यों मचा है घमासान? अफ़ग़ानिस्तान से क्या भारत में पोलियो के आने का खतरा है? कैसे वैक्सीनेशन की वजह से महामारी की गंभीरता कम हुई है और चार सालों में राइट टू प्रइवेसी को लेकर सरकार ने क्या कदम उठाए है? सुनिए 'दिनभर' में जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ.

    प्रोड्यूसर: प्रतीक वाघमारे
    साउंड डिज़ाइन: अमृत रेगी
    34 min
  • चूड़ी वाले से मारपीट के आरोपी गिरफ्तार लेकिन लिंचिंग से पीड़ित के पास क्या कानूनी रास्ते हैं? : दिन भर, 23 अगस्त
    नीति आयोग की एक चेतावनी के मुताबिक क्या सितंबर में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर? अफग़ानिस्तान में तालिबान क़ाबिज़ होने के बाद पंजशीर रेजिस्टेंस में कितना दमख़म है? इंदौर में चूड़ी वाले की लिचिंग की घटना में पीड़ित के पास आरोपियों के ख़िलाफ़ अब कौन से क़ानूनी अधिकार है? और वित्त मंत्रालय ने Infosys के CEO को क्यों तलब किया? सुनिए आज के ‘दिनभर’ में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ
    30 min
  • यूपी में JDU और BJP आएंगे साथ, पर्दे के पीछे चल रही बात?: दिन भर, 20 अगस्त
    किस वैक्सीन को भारत में इमरजेंसी यूज़ की मंज़ूरी मिल गई और बच्चों के लिए किस वैक्सीन का ट्रायल होने वाला है? कोरोना मुक्त होने का ऐलान कर चुके देशों में फिर से नए मामले कैसे सामने आ रहे हैं और ये कौन कौन से देश हैं? अफ़ग़ानिस्तान के संकट पर यूएन क्यों चुप है और सुरक्षा परिषद के पास क्या विकल्प हैं? यूपी में योगी मंत्रिमंडल में कौन से नए चेहरे शामिल हो सकते हैं और बीजेपी इससे क्या साधने की कोशिश करेगी? रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंक लॉकर में सामान रखने वाले ग्राहकों की सुविधा के लिए क्या नए नियम बनाए हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

    Din Bhar | 20 August | Hindi News Podcast
    28 min
  • गुजरात के लव जिहाद कानून पर हाईकोर्ट ने क्यों लगाया अंकुश?: दिन भर, 19 अगस्त
    पिछले बीस सालों में कैसी रही अफ़ग़ानिस्तान की इकॉनमी? कलकत्ता हाइकोर्ट ने कहा कि चुनाव बाद हिंसा की जाँच सीबीआई करेगी, इसका ममता की पॉलिटिक्स पर क्या असर होगा? कथित लव जिहाद मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने कानून में होने वाले संशोधनों पर रोक लगा दी है, तो कोर्ट ने ये आदेश किस आधार पर दिया और क्या गुजरात सरकार इस फैसले को चैलैंज करेगी? और कोविड से ठीक होने के बाद भी महिलाओं में हार्मोन इम्बैलेंस क्यों हो रहा है और इसका क्या इलाज है, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

    Din Bhar | 19 August | Hindi News Podcast | News Analysis
    25 min
  • गंगा सफ़ाई के लिए चल रहे हज़ारों करोड़ के प्रोजेक्ट कहां हो रहे फेल?: दिन भर, 18 अगस्त
    कौन बनेगा अफगानिस्तान का नया राष्ट्रपति और भारत के संदर्भ में इसका असर क्या होगा? क्या भारत को मिलेगी पहली महिला चीफ़ जस्टिस और सुप्रीम कोर्ट में कैसे होती है जजों की नियुक्ति? इलाहबाद हाईकोर्ट ने गंगा को दुनिया की सबसे प्रदूषित नदियों में से एक बताया है तो गंगा नदी की सफ़ाई के लिए सरकार ने अबतक कितना काम किया है और क्यों उसका असर नहीं दिखता? शेयर बाज़ार ने कौन सा नया रिकार्ड बनाया है और क्या यह निवेशकों के लिए अच्छी खबर है, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

    Din Bhar | 18 August | Hindi News Podcast
    30 min

About Din Bhar

From the publisher's feed

Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and…

More shows like Din Bhar

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

1 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar) by BBC Hindi Radio

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar)

13 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

10 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners

Reporters Off Air by Aaj Tak Radio

Reporters Off Air

1 Listeners