Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports.Did y... more
FAQs about Din Bhar:How many episodes does Din Bhar have?The podcast currently has 87 episodes available.
September 28, 2021कांग्रेस के हुए कन्हैया, पार्टी में क्या ज़िम्मेदारी मिलेगी?: दिन भर, 28 सितंबरकन्हैया कुमार को कांग्रेस में क्या ज़िम्मेदारी मिल सकती है और लेफ्ट उन्हें क्यों नहीं संभाल पाया? नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा क्यों दे दिया, यूपी इलेक्शन में ओबीसी वोट पाने के लिए समाजवादी पार्टी का प्लान क्या है और T20 विश्वकप में भारत के ओपनर्स कौन होंगे, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से....more33minPlay
September 27, 2021विपक्षी दलों के साथ मंच शेयर करने से क्यों बच रहे किसान नेता?: दिन भर, 27 सितंबरकृषि कानूनों के विरोध में आज किसान संगठनों के भारत बंद का असर कहां और कितना रहा, यूपी में चुनाव से पहले गन्ना किसानों को बढ़े दामों से कितनी राहत मिलेगी, भारत सरकार का आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन आपके कितने काम का है और पहले वाली आयुष्मान भारत योजना से कितना अलग है और बैंकों का कंसॉलिडेटेड चार्ज क्या है, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से....more27minPlay
September 24, 2021असम में अतिक्रमण हटाने के नाम पर हुई हिंसा में कोई धार्मिक एंगल भी है क्या? : दिन भर, 24 सितंबरअमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और पीएम मोदी की पहली मुलाक़ात से दोनों देशों को क्या उम्मीदें हैं? असम के दरांग जिले में हुई हिंसा को धार्मिक चश्मे से देखना कितना सही है? क्या पंजाब में कैबिनेट विस्तार से नाराज़ नेताओं को मना पाएगी कांग्रेस और सेंसेक्स में रिकॉर्ड उछाल के पीछे किन सेक्टर्स का योगदान रहा, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से....more31minPlay
September 23, 2021कमला हैरिस के साथ पीएम मोदी की मीटिंग का एजेंडा क्या होगा?: दिन भर, 23 सितंबरप्रधानमंत्री मोदी अमेरिका में आज किन लोगों से मिलनेवाले हैं और उनकी ये मुलाकात कितनी अहम होगी? पेगासस मामले की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा है? एयर क्वालिटी पर WHO की नई गाइडलाइंस में क्या है और भारत के संदर्भ में इसके क्या मायने हैं और लिथुआनिया की सरकार ने लोगों को चाइनीज फोन फेंकने को क्यों कहा है, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से....more29minPlay
September 22, 2021हिंदू धर्म में साधु-संतों को भू समाधि या जल समाधि क्यों दी जाती है?: दिन भर, 22 सितंबरअफ़ग़ानिस्तान में छुपकर शासन करने वाला तालिबान अब ग्लोबल प्लैटफॉर्म पर अपनी बात रखना क्यों चाहता है और इसके क्या खतरे हैं? महंत नरेंद्र गिरी को कैसे दी गई भू समाधि और क्यों हिंदू धर्म में साधु-संतों को जलाने की बजाय भू समाधि या जल समाधि दी जाती है? यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के दादरी दौरे के राजनीतिक मायने क्या हैं और असम में क्यों जलाए जा रहे हैं राइनो यानि गैंडों के सींग, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से....more31minPlay
September 21, 2021एमेज़ॉन रिश्वत केस की जद में आएंगे सरकारी अफ़सर?: दिन भर, 21 सितंबरमहंत नरेंद्र गिरी के सुसाइड मामले में किन एंगल्स से जांच चल रही है और क्यों सुसाइड लेटर की डीटेल्स को लेकर अब तक कुछ साफ नहीं हो सका है? क्या है अमेजन घूसखोरी विवाद जिसने इंडिया से अमेरिका तक हंगामा बरपा दिया है? कनाडा की सत्ता में एक बार फिर जस्टिन ट्रूडो का लौटना भारत के लिए कैसा रहेगा और भारत को परमाणु पनडुब्बी क्यों नहीं बेचना चाहते अमेरिका और फ्रांस, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से....more34minPlay
September 20, 2021सीएम बदलने के बाद भी क्यों नहीं थम रही पंजाब कांग्रेस में कलह?: दिन भर, 20 सितंबरपंजाब में सीएम बदलने के बावजूद कांग्रेस में कलह क्यों नहीं ख़त्म हो रही है, क्या है ऑकस डील जिसको लेकर फ्रांस के प्रेसीडेंट इमैनअल मैक्रां भड़क गए हैं, बाल विवाह को लेकर पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट के फैसले का विरोध क्यों हो रहा है और पिछले एक महीने से स्थिर होने के बाद क्या फिर से पेट्रोल और डीज़ल के दाम बढ़ने वाले हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से....more31minPlay
September 17, 2021पेट्रोल-डीज़ल को GST में शामिल करने में दिक्कत कहां आ रही है?: दिन भर, 17 सितंबरताज़िकिस्तान के दुशानबे में जारी शंघाई को ऑपरेशन ऑर्गेनाइज़ेशन (SCO) की मीटिंग में क्या हुआ, भारत और चीन के विदेशमंत्रियों के बीच क्या बात हुई? लखनऊ में आज जीएसटी काउंसिल की बैठक में किन विषयों पर माथापच्ची हुई और प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को आज बीजेपी और विपक्षियों ने कैसे मनाया, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से....more28minPlay
September 16, 2021T-20 में रोहित बनेंगे कैप्टन लेकिन कौन होगा उनका डिप्टी? : दिन भर, 16 सितंबरगुजरात की नई कैबिनेट के शपथ ग्रहण में किसकी लगी लॉटरी, कौन रह गया ख़ाली हाथ? कन्हैया कुमार थामेंगे कांग्रेस का दामन? अमरिका के विदेश मंत्री ने तालिबान के साथ खड़े पाकिस्तान से अपने बीस साल पुराने रिश्तों की समीक्षा की बात क्यों कही? और क्यों विराट कोहली ने कर दिया T-20 मैचों की कप्तानी छोड़ने का ऐलान? सुनिए 'दिनभर' में नितिन ठाकुर के साथ...more31minPlay
September 15, 2021गुजरात में CM के बाद पूरी सरकार बदलना चाहती है BJP?: दिन भर, 15 सितंबरगुजरात में भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट रिशफ़ल को लेकर बीजेपी के कई नेता नाराज़ क्यों हो गए हैं और किन चेहरों को इसमें शामिल किया जा सकता है? क्यों स्विगी और ज़ोमैटो जैसी ऑनलाइन कंपनियों से खाना मंगवाने के लिए आपको पहले से ज़्यादा जेब ढीली करनी पड़ सकती है? किसान आंदोलन का केंद्र बने मुज़फ्फरनगर से ग्राउंड रिपोर्ट और अफ़गानिस्तान महिला और पुरुष क्रिकेट के संघर्षों की कहानी, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से....more28minPlay
FAQs about Din Bhar:How many episodes does Din Bhar have?The podcast currently has 87 episodes available.