Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports.Did y... more
FAQs about Din Bhar:How many episodes does Din Bhar have?The podcast currently has 87 episodes available.
August 31, 2021तालिबान से बात करने को क्यों मजबूर हुआ भारत?: दिन भर, 31 अगस्तअफ़ग़ानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों के हटने के बाद क्या बदल जाएगा और जो अमेरिकी हथियार तालिबान के हाथ लगे हैं उनका क्या होगा? सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में बनी एक हाउसिंग सोसायटी की दो चालीस मंज़िला इमारतों को तोड़ने का आदेश क्यों दिया और जिन्होंने फ़्लैट ख़रीद लिए थे उनका क्या होगा? यूपी में मुलायम सिंह यादव और स्वतंत्र देव सिंह की मुलाक़ात के क्या मायने हैं और जीडीपी के ताज़ा आंकड़े क्या संकेत दे रहे हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से....more32minPlay
August 30, 2021पुराना कुनबा जोड़ रहे अखिलेश के साथ आएंगे शिवपाल?: दिन भर, 30 अगस्तअफ़ग़ानिस्तान छोड़ने से पहले अमेरिका विदेश मंत्री स्तर की मीटिंग करने वाला है, क्या है इस मीटिंग का एजेंडा और इससे क्या रास्ता निकलेगा? अमेरिका में कोरोना के मामलों और इससे हो रही मौतों की तुलना में भारत कहां खड़ा है? यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव नई सपा का नारा देने के बाद पार्टी में किन पुराने चेहरों की वापसी करा रहे हैं और शेयर मार्केट में रिकॉर्ड उछाल की क्या वजह है, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से....more33minPlay
August 27, 2021कांग्रेस नेतृत्व से क्यों नहीं सुलझ रही घर की कलह? : दिन भर, 27 अगस्तपंजाब और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के अंदर क्या खींचातानी चल रही है, ISIS-K आतंकी संगठन कौन और ये अफ़ग़ानिस्तान पर कितने हावी हैं? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का प्राइवेसी ब्रीच का दावा कितना सही और मुकेश अंबानी किस तरह की कोरोना वैक्सीन ला रहे हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ....more28minPlay
August 26, 2021क्या गोरखपुर छोड़कर अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे योगी आदित्यनाथ?: दिन भर, 26 अगस्तअफ़ग़ानिस्तान पर बुलाए गए सर्वदलीय बैठक से निकलकर विपक्षी नेता क्या बोले और अफ़ग़ानिस्तान में पंजशीर के नेताओं और तालिबान के बीच सीज़फायर को लेकर हुए समझौते के क्या मायने हैं? योगी आदित्यनाथ अपने गढ़ गोरखपुर से चुनाव ना लड़कर अयोध्या से चुनाव लड़ सकते हैं, इस क़यास में कितना दम है? कोरोना के आंकड़े अचानक से फिर क्यों बढ़ने लगे, क्या त्योहारों की वजह से होगा कोरोना विस्फोट और ड्रोन्स को लेकर बने नए नियम की बड़ी बातें, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.Din bhar | 26 August | Hindi News Podcast...more29minPlay
August 25, 2021यूपी में कल्याण सिंह के नाम को कितना भुना पाएगी बीजेपी: दिन भर, 25 अगस्तअफ़ग़ानिस्तान में किस तरह का मानव संकट पैदा हो सकता है, भारत ने अफ़ग़ान नागरिकों को ई वीज़ा अप्लाई करने को क्यों कहा है? यूपी में बीजेपी अपने दिवंगत नेता कल्याण सिंह की अस्थि कलश यात्रा निकाल रही है, क्या ये वाकई श्रद्धांजलि है या वोटों की सियासत? MP और MLA के केसों में चार्जशीट जल्द फाइल नहीं करने पर सुप्रीम कोर्ट में आज क्या सुनवाई हुई और किसे फटकार लगी? कोरोना वायरस को लेकर WHO ने कहा कि भारत में COVID-19 एंडेमिक स्टेज में दाखिल कर रहा है, इसके क्या मायने हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से....more31minPlay
August 24, 2021बीजेपी ने नारायण राणे को क्यों किया शिवसेना के आगे? : दिन भर, 24 अगस्तउद्धव ठाकरे और नारायण राणे के बीच में क्यों मचा है घमासान? अफ़ग़ानिस्तान से क्या भारत में पोलियो के आने का खतरा है? कैसे वैक्सीनेशन की वजह से महामारी की गंभीरता कम हुई है और चार सालों में राइट टू प्रइवेसी को लेकर सरकार ने क्या कदम उठाए है? सुनिए 'दिनभर' में जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ.प्रोड्यूसर: प्रतीक वाघमारे साउंड डिज़ाइन: अमृत रेगी...more34minPlay
August 23, 2021चूड़ी वाले से मारपीट के आरोपी गिरफ्तार लेकिन लिंचिंग से पीड़ित के पास क्या कानूनी रास्ते हैं? : दिन भर, 23 अगस्तनीति आयोग की एक चेतावनी के मुताबिक क्या सितंबर में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर? अफग़ानिस्तान में तालिबान क़ाबिज़ होने के बाद पंजशीर रेजिस्टेंस में कितना दमख़म है? इंदौर में चूड़ी वाले की लिचिंग की घटना में पीड़ित के पास आरोपियों के ख़िलाफ़ अब कौन से क़ानूनी अधिकार है? और वित्त मंत्रालय ने Infosys के CEO को क्यों तलब किया? सुनिए आज के 'दिनभर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ...more30minPlay
August 20, 2021यूपी में JDU और BJP आएंगे साथ, पर्दे के पीछे चल रही बात?: दिन भर, 20 अगस्तकिस वैक्सीन को भारत में इमरजेंसी यूज़ की मंज़ूरी मिल गई और बच्चों के लिए किस वैक्सीन का ट्रायल होने वाला है? कोरोना मुक्त होने का ऐलान कर चुके देशों में फिर से नए मामले कैसे सामने आ रहे हैं और ये कौन कौन से देश हैं? अफ़ग़ानिस्तान के संकट पर यूएन क्यों चुप है और सुरक्षा परिषद के पास क्या विकल्प हैं? यूपी में योगी मंत्रिमंडल में कौन से नए चेहरे शामिल हो सकते हैं और बीजेपी इससे क्या साधने की कोशिश करेगी? रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंक लॉकर में सामान रखने वाले ग्राहकों की सुविधा के लिए क्या नए नियम बनाए हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. Din Bhar | 20 August | Hindi News Podcast...more28minPlay
August 19, 2021गुजरात के लव जिहाद कानून पर हाईकोर्ट ने क्यों लगाया अंकुश?: दिन भर, 19 अगस्तपिछले बीस सालों में कैसी रही अफ़ग़ानिस्तान की इकॉनमी? कलकत्ता हाइकोर्ट ने कहा कि चुनाव बाद हिंसा की जाँच सीबीआई करेगी, इसका ममता की पॉलिटिक्स पर क्या असर होगा? कथित लव जिहाद मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने कानून में होने वाले संशोधनों पर रोक लगा दी है, तो कोर्ट ने ये आदेश किस आधार पर दिया और क्या गुजरात सरकार इस फैसले को चैलैंज करेगी? और कोविड से ठीक होने के बाद भी महिलाओं में हार्मोन इम्बैलेंस क्यों हो रहा है और इसका क्या इलाज है, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.Din Bhar | 19 August | Hindi News Podcast | News Analysis...more25minPlay
August 18, 2021गंगा सफ़ाई के लिए चल रहे हज़ारों करोड़ के प्रोजेक्ट कहां हो रहे फेल?: दिन भर, 18 अगस्तकौन बनेगा अफगानिस्तान का नया राष्ट्रपति और भारत के संदर्भ में इसका असर क्या होगा? क्या भारत को मिलेगी पहली महिला चीफ़ जस्टिस और सुप्रीम कोर्ट में कैसे होती है जजों की नियुक्ति? इलाहबाद हाईकोर्ट ने गंगा को दुनिया की सबसे प्रदूषित नदियों में से एक बताया है तो गंगा नदी की सफ़ाई के लिए सरकार ने अबतक कितना काम किया है और क्यों उसका असर नहीं दिखता? शेयर बाज़ार ने कौन सा नया रिकार्ड बनाया है और क्या यह निवेशकों के लिए अच्छी खबर है, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.Din Bhar | 18 August | Hindi News Podcast...more30minPlay
FAQs about Din Bhar:How many episodes does Din Bhar have?The podcast currently has 87 episodes available.