Dr. Raut's Centre For Reproductive Immunology

Dr. Raut's Centre For Reproductive Immunology

By Mugdha RautMedicineHealth & Fitness
Download on the App Store

Dr. Raut's Centre For Reproductive Immunology episodes

  • ‘गर्भपात से मातृत्व तक-एक सफल यात्रा' - ‘लिम्फोसाइट इम्यूनाइजेशन थेरेपी’ (एल. आय. टी.)–कहाँ उपलब्ध?
    ‘गर्भपात से मातृत्व तक- एक सफल यात्रा!’ आज हम इस श्रुंखला का अंतिम, यानि दसवाँ भाग प्रस्तुत करे रहें हैं-‘लिम्फोसाइट इम्यूनाइजेशन थेरेपी’ (एल. आय. टी.) – कहाँ उपलब्ध ? इस अध्याय में हम, अपने विशेष केंद्र के बारे में अधिक जानकारी देंगे। ‘डॉ. राउत’स सेंटर फॉर रिप्रोडक्टिव इम्यूनोलॉजी’ इस केंद्र में रिप्रोडक्टिव इम्यूनोलॉजी विज्ञान का उपयोग करके बारंबार होनेवाले गर्भपात, ‘टेस्ट ट्यूब बेबी’ उपचार में विफलता,और अस्पष्टिकृत बांझपन यानी अनएक्सप्लेइन्ड इन्फर्टिलिटी का इलाज किया जाता है।
    12 min
  • ‘लिम्फोसाइट इम्यूनाइजेशन थेरेपी’ (एल. आय. टी.) – कितनी प्रभावी , कितनी सुरक्षित?
    'गर्भपात से मातृत्व तक कि सफल यात्रा!' भाग ९, ‘लिम्फोसाइट इम्यूनाइजेशन थेरेपी’ (एल. आय. टी.) – कितनी प्रभावी , कितनी सुरक्षित? बार-बार होनेवाले गर्भपात या टेस्ट ट्यूब बेबी उपचार की विफलता में एल. आय. टी. एक प्रभावी उपचार है। दुनिया भर में कई अध्ययनों द्वारा और शोध निबंधों में एल. आय. टी. को एक प्रभावी उपचार माना और स्वीकारा गया है, और तकरीबन में ८० प्रतिशत युगलों में सफल रहा है। एल. आय. टी. एक प्रभावी, सुरक्षित होने के साथ-साथ असरदार उपचार भी है। एल. आय. टी. इम्युनिटी को कम नहीं करता और साथ ही एल. आय. टी. के सेवन से कोई दुष्प्रभाव होता नहीं है।
    एल. आय. टी. प्रभावी और सुरक्षित है। और अगर इसके लिए सही युगल का चयन होगा और एल. आय. टी. की उचित विधि और इम्यूनोमॉड्यूलेटरी दवाओं का उपयोग होगा , तब, सफलता मिलना एकदम ही आसान है।
    10 min
  • अस्पष्टीकृत गर्भपात या अनेक्सप्लेइंड मिसकॅरेज का उपचार: लिम्फोसाइट इम्यूनाइजेशन थेरेपी - एल. आइ. टी
    'गर्भपात से मातृत्व तक, एक सफल यात्रा' भाग ८ अस्पष्टीकृत गर्भपात या अनेक्सप्लेइंड मिसकॅरेज का उपचार: लिम्फोसाइट इम्यूनाइजेशन थेरेपी - एल. आइ. टी.।'. अस्पष्टीकृत गर्भपात में एक प्रतिरक्षाविज्ञानी यानी इम्यूनोलॉजिकल कारण है और हम इसका निदान और उपचार कर सकते हैं। इस उपचार के लिए इम्यूनोथेरेपी का उपयोग किया जाता है और एल. आइ. टी. उनमें से एक है। हम किसी भी युगल के उपचारमें एल. आइ. टी. का उपयोग करके गर्भपात से बचा सकते हैं, जिनका ठीक से निदान और चयन किया गया है। और गर्भावस्था में भी इससे फायदा होता है। एल. आइ. टी. उपचार की क्रिया में, पति के रक्त से लिम्फोसाइटस का उपयोग किया जाता है। इन कोशिकाओं को एक विशेष प्रक्रिया द्वारा पति के रक्त से अलग किया जाता है। और इन कोशिकाओं को पत्नी की त्वचा में इंजेक्शन से दिया जाता है जिसे ‘इंट्राडर्मल इंजेक्शन’ कहा जाता है। पत्नी के शरीर में, ये कोशिकाएं एक विशेष प्रकार की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया यानी ‘इम्यून रिस्पॉन्स’ उत्पन्न करती हैं। इनमें सुरक्षात्मक एंटीबॉडीझ, जिन्हें ब्लॉकिंग एंटीबॉडीझ कहते है और 'टी-रेग' नामक सुरक्षात्मक कोशिकाएं तय्यार होती है| इनसे भ्रूण की रक्षा होती है। एल. आइ. टी. उपचार के लिए उस ही युगल का चयन किया जाना चाहिए कि जो इस उपचार का फ़ायदा होनेवाला हो| इसके लिए कुछ परीक्षण करने जरूरी होते हैं। कुछ विशेष परीक्षण करके, आप यह निर्धारित कर सकते हैं कि एल. आइ. टी. उपचार से किन युगल को अधिक लाभ होने की संभावना है। साथ ही इस एल. आइ. टी. से पहले, पति-पत्नी, दोनोंके जंतू संक्रमण की जांच करना जरूरी है जिसे ‘ईंफेक्शन प्रोफाइल’ कहते हैं और ब्लड ग्रुप का परीक्षण भी आवश्यक है।
    हम अपने विशेष सुश्रुषा केंद्र, 'डॉक्टर राउत'स सेंटर फॉर रिप्रोडक्टिव इम्यूनोलॉजी' में एल. आइ. टी. का इलाज करते हैं।
    13 min
  • 'अस्पष्टीकृत गर्भपात अथवा अनएक्सप्लेन्ड गर्भपात और उसका निदान'
    'गर्भपात से मातृत्व तक कि सफल यात्रा!' भाग ७ :अस्पष्टीकृत गर्भपात अथवा अनएक्सप्लेन्ड  गर्भपात   और उसका निदान'
    लगभग ५० से ६० प्रतिशत पुनरावर्तित गर्भपात अस्पष्टीकृत या अउनेक्सप्लेइंड कहलाए जाते हैं। इम्यूनोलॉजिकल कारक गर्भपात होने का कारण बनने की अधिक संभावना रखती  है। ऐसी सिचुएशन में कुछ विशेष परीक्षणों द्वारा इम्यूनोलॉजिकल कारणों का निदान किया जा सकता है। इनमें लिम्फोसाइट क्रॉस-मैच, नेचरल किलर सेल्स, टी. एन. एफ. अल्फा, टी-रेगुलेटरी सेल्स जैसी परीक्षणों का समावेश है। एक बार निदान की पुष्टि हो जाने के बाद, ऐसे मरीज  का इलाज किया जा सकता है और उसके लिए एल. आइ. टी. और इम्यूनोमॉड्यूलेटरी दवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है।
    10 min
  • "अस्पष्टिकृत गर्भपात"या "अनएक्सप्लेन्ड गर्भपात" एक भ्रम है या एक सच्चाई?
    दो से पांच प्रतिशत युगलों के मामलोमें बार-बार गर्भपात होता है। इनमें से ५० से ६० प्रतिशत मामलों में उनके कारण का पता नहीं चलता है और उन्हें अस्पष्टीकृत गर्भपात या  अनएक्सप्लेन्ड अबॉर्शन कहा जाता है। इन तथाकथित अस्पष्टीकृत गर्भपातों या  अनएक्सप्लेन्ड अबॉर्शन्स का मूल कारण प्रतिरक्षा प्रणाली यानी की इम्यून सिस्टम की अपरिपक्वता है। इस कमी का इलाज  इम्यून सिस्टम की ट्रीटमैंट से करना संभव है। "लिम्फोसाइट इम्यूनायझेशन थेरेपी (एल. आई. टी.)" और अन्य इम्यूनोमॉड्यूलेटरी उपचारों का उपयोग करके परिणामलक्षी इलाज किया जा सकता है।
    14 min
  • "गर्भपात से मातृत्व तक - एक सफल यात्रा!" भाग ५: गर्भावस्था और प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टीम)
    "गर्भपात से मातृत्व तक - एक सफल यात्रा!" भाग ५: गर्भावस्था और प्रतिरक्षा प्रणाली, (इम्यून सिस्टम) बार-बार गर्भपात होने के कई कारण हैं। मैंने इसके बारे में पहले के पॉडकास्ट में भी बात की थी। ध्यान देने जैसी बात है कि लगभग ५० प्रतिशत युगलों में गर्भपात का कोई कारण ज्ञात नहीं होता है, मतलब की कुछ पता ही नहीं चलता। ऐसे युगलों के मामलोमें, गर्भपात का कारण महिला की प्रतिरक्षा प्रणाली या इम्यून सिस्टम से जुडाँ होता है। इसके बारे में अधिक जानने के लिए, सबसे पहले आपको गर्भावस्था और प्रतिरक्षा प्रणाली के बीच परस्पर क्रिया के बारे में जानना होगा।
    12 min
  • गर्भपात से मातृत्व तक - एक सफल यात्रा भाग ४: बार-बार होने वाले गर्भपात और उनके कारण
    गर्भपात से मातृत्व तक - एक सफल यात्रा भाग ४: बार-बार होने वाले गर्भपात और उनके कारण. इस पॉडकास्ट में आपको मैं बार-बार होने वाले गर्भपात और उसके कारणों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें बताने जा रही हूँ। गर्भपात बार-बार होना यह एक बहुत ही दर्दनाक व दुःखदायक अनुभव होता हैं। विषेशतः जब दो या दो से अधिक गर्भपात होते हैं, तब इसे पुनरावर्तन या recurrent दोष कहते है। ऐसी परिस्थितियों में अधिक जाँच याने मेडिकल इन्वेष्टिगेशन करना बहुत जरूरी हो जाता है। इससे उनका इलाज करने में आसनी होती हैं |
    12 min
  • गर्भपात से मातृत्व तक - एक सफल यात्रा भाग ३: "गर्भरोपण और उसकी विफलता के कारण"
    गर्भपात से मातृत्व तक - एक सफल यात्रा भाग ३: "गर्भरोपण और उसकी विफलता के कारण" इस पॉडकास्ट में गर्भरोपण ना होने के कारणों की चर्चा की हैं|
    11 min
  • गर्भपात से मातृत्व तक – एक सफ़ल यात्रा - भाग २: गर्भावस्था और उसके महत्त्वपूर्ण चरण
    गर्भपात से मातृत्व तक – एक सफ़ल यात्रा - भाग २: गर्भावस्था और उसके महत्त्वपूर्ण चरण| अगर किसी महिला को गर्भावस्था नहीं टिकती है तो उसके गर्भपात हो जाने के कई कारण हो सकते हैं। इन कारणों को जानने व समझने के लिए गर्भावस्था के महत्वपूर्ण चरणों को जानना बेहद जरूरी है। आज हम कुछ ऐसी ही मूलभूत बातों और कारणों पर चर्चा करने जा रहे हैं।
    14 min

About Dr. Raut's Centre For Reproductive Immunology

From the publisher's feed

This podcast describes different stages of pregnancy and their importance to Infertility and Pregnancy Losses. It describes different causes of miscarriage, their diagnosis and treatment.(Marathi)

More shows like Dr. Raut's Centre For Reproductive Immunology

Woven Well: Natural Fertility Podcast by Caitlin Estes

Woven Well: Natural Fertility Podcast

62 Listeners