Ek Bakhat Ki Baat

Ek Bakhat Ki Baat

Download on the App Store

Ek Bakhat Ki Baat episodes

  • एक गॉडमैन ने क्यों अपने ही 900 भक्तों की जान ले ली?: एक बखत की बात, Ep 21
    18 नवंबर, 1978 को अमेरिका में एक ऐसी घटना हुई, जिससे पूरा देश दहल गया. 6 हज़ार किलोमिटर दूर गवाना में 900 से ज़्यादा अमेरिकी नागरिकों को मौत हुई, उससे पहले एक सांसद को भी गोली मारा गया और इन सब के पीछे था एक इंसान जिम जोन्स. जिम जोन्स हज़ारों लोगों का भगवान था और अपने भक्तों के लिए धरती पर स्वर्ग बनाने का वादा किया था. फिर क्या हुआ जो 900 लोगों की जान चली गई, सुनिए पूरा किस्सा ‘एक बखत की बात’ में.

    प्रड्यूसर- कुंदन
    साउंड मिक्स- नितिन रावत
    20 min
  • केले की वजह से एक राष्ट्रपति के कपड़े क्यों उतरे थे?: एक बखत की बात, Ep 20
    जमैका का एक व्यापारी पहली बार केला लेकर अमेरिका गया. देखते ही देखते अमेरिका में केले के लिए दीवानगी काफी बढ़ गई. मामला यहां तक जा पहुंचा कि ग्वाटेमाला में एक चुनी हुई सरकार गिर गई, उसके राष्ट्रपति के कपड़े उतरवाए गए और पूरे देश को दशकों तक राजनीति अस्थिरता के अंधेरे में धकेल दिया गया. कैसे हुआ ये सब, सुनिए पूरा किस्सा ‘एक बखत की बात’ में नितिन ठाकुर से.

    प्रड्यूसर: कुंदन कुमार
    साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
    15 min
  • जिन्ना ने ढाका वाला भाषण न दिया होता तो क्या कभी न बनता बांग्लादेश?: एक बखत की बात, Ep 19
    ढाका शहर में रेस कोर्स मैदान पर कायदे आज़म मुहम्मद अली जिन्ना ने चिल्ला-चिल्ला कर कहा था. उर्दू ही पाकिस्तान की राष्ट्रीय भाषा होगी और जो इसके ख़िलाफ़ है वो देश का दुश्मन है. बंगालियों ने उसी सभा में इशारा दे दिया था कि उन्हें जिन्ना की ये तकरीर पसंद नहीं आई उन्हें ये अपनी भाषा, संस्कृति और उस वफ़ादारी की तौहीन लगी, जो उन्होंने भारत से अलग देश पाकिस्तान बनाने में दिखाई थी. उसी दिन से ईस्ट पाकिस्तान और वेस्ट पाकिस्तान के बीच एक जंग की शुरुआत हो गई, सुनिए पूरा किस्सा नितिन ठाकुर से 'एक बखत की बात' में.

    प्रोड्यूसर- कुंदन
    साउंड मिक्स- सचिन द्विवेदी

    नोट- कहानी को रोचक बनाने के लिए कुछ हिस्सों में नाटकीयता का सहारा लिया गया है.
    21 min
  • वारदात से पहले सुराग, 48 घंटों तक गश्त, फिर भी हो गई सबसे चर्चित बैंक चोरी!: एक बखत की बात, Ep 18
    पुलिस के पास ये पुख़्ता जानकारी थी कि एक बैंक में रॉबरी चल रही है. लेकिन कौन सा बैंक लूटा जा रहा है, कहां लूटा जा रहा है, कौन लूट रहा है, उसे ये नहीं पता था. इसलिए वो हर बैंक के दरवाज़े खुलवा रही थी. क्योंकि ये रविवार का दिन था सभी बैंक बंद भी थे तो ये काम और भी मुश्किल हो गया था. मैनेजर्स को घर से बुलवाया जा रहा था. बैंक के अंदर लॉकर तोड़ रहे चोरों को ये अंदाज़ा नहीं था कि पुलिस को इस चोरी के बारे में पता चल गया है, कैसे पुलिस को पता चला, चोरी कैसे हुई और इसका लंदन के रॉयल फैमली से क्या कनेक्शन है, सुनिए 'एक बखत की बात' में पूरी कहानी.

    प्रोड्यूसर- कुंदन
    साउंड मिक्स- कपिल देव सिंह
    19 min
  • ओलंपिक में आखिरी बार कब खेला गया था क्रिकेट? कब होगी क्रिकेट की वापसी?: इति इतिहास, Ep 138
    ओलंपिक के सैकड़ों सालों के इतिहास में कई ऐसे खेल थे जो पहले शामिल किए गए और बाद में बंद कर दिए गए. इन खेलों में क्रिकेट भी शामिल था. 'इति इतिहास' में नितिन ठाकुर से जानिए कहानी 124 साल पहले ओलंपिक में खेले गए एकमात्र क्रिकेट मैच की.
    3 min
  • अमेरिका से हिन्दुस्तान लाकर बर्फ़ बेचने वाला कैसे बना दुनिया का Ice King?: एक बखत की बात, Ep 17
    20 सालों तक भारत और अमेरिका के बीच रुई के बाद सबसे ज़्यादा फलने फुलने वाला बिज़नस था बर्फ, बॉस्टन में बैठा फ्रेड्रिक ट्युडोर इसी से दुनिया का Ice King बन गया लेकिन ये सब आसान नहीं था इस सफ़र में था बहुत सारा रोमांच, अनोखे आइडिया और जेल की कालकोठरी मगर ये कुछ न हुआ होता अगर 200 साल पहले एक नौजवान को झील के किनारे बैठे बैठे एक हैरतअंगेज़ बिज़नस आइडिया न आया होता, सुनिए पूरी कहानी 'एक बखत की बात' में.

    प्रोड्यूसर- कुंदन
    साउंड मिक्स- सचिन द्विवेदी

    नोट- कहानी को रोचक बनाने के लिए कुछ हिस्सों में नाटकीयता का सहारा लिया गया है.
    18 min
  • हीरा सदा के लिए न होता अगर एक विज्ञापन न बनता: एक बखत की बात, Ep 16
    करीब 75 बरस पहले एक Ad Agency ने हीरा के लिए एक विज्ञापन तैयर किया था, जिसका असर ऐसा हुआ कि लोग शादी की अंगूठी के लिए सिर्फ़ और सिर्फ़ हीरा ही चुनते थे. डी बियर्स जिसका पहले से ही डायमंड मार्केट पर राज था, ग्राहक के दिमाग पर भी काबू पा लिया. साउथ अफ्रीका के खादान से शुरु हुआ ये सफ़र आज भी कैसे कायम है, सुनिए 'एक बखत की बात' में पूरा किस्सा नितिन ठाकुर से.

    प्रोड्यूसर- कुंदन
    साउंड मिक्स- कपिल देव सिंह

    नोट- कहानी को रोचक बनाने के लिए कुछ हिस्सों में नाटकीयता का सहारा लिया गया है.
    17 min
  • कहानी उस इंसान की जिसने एक वोट से दुनिया को ख़त्म होने से बचा लिया: एक बखत की बात, Ep 15
    दूसरे विश्वयुद्ध को अंत हुए 15 साल हो चुके थे. मित्र राष्ट्रों ने मिलकर एक संगठन बनाई थी NATO. जिसका एक मकसद सोवियत संघ के वर्चस्व को कंट्रोल करना और एक दूसरे की रक्षा करना था. इसके तहत ही अमेरिका ने इटली और टर्की के एयरबेस में न्युक्लियर वेपन इंस्टॉल किए थे, सोवियत संघ ने क्यूबा में परमाणु हथियार रख दिए थे और समुद्र में चार सबमरीन भी थे 'स्पेशल वेपन' से लैस. कॉल्ड वार की इस कहानी में एक मौका ऐसा भी आया जब न्यूक्लियर लॉन्च करने वाला बटन दबने ही वाला था, मगर एक ऑफ़िसर बीच में आ गया, सुनिए उसकी कहानी 'एक बखत की बात' में.

    नोट- कहानी को रोचक बनाने के लिए कुछ हिस्सों में नाटकीयता का सहारा लिया गया है.
    17 min
  • एक खिलाड़ी ने कैसे बदल दी जूतों की दुनिया?: एक बखत की बात, Ep 14
    जूते और जॉर्डन की कहानी एक साथ शुरू हुई थी, नाइकी ने एक युवा खिलाड़ी पर भरोसा जताया था, जॉर्डन ने बदले में एयर जॉर्डन को दुनिया का सबसे बड़ा स्निकर ब्रैंड बनाया MJ और एयर जॉर्डन एक दूसरे के पर्याय थे.MJ से पहले स्निकर्स सिर्फ़ बास्केटबॉल खेलने के लिए पहना जाता था. अब ये फैशन का हिस्सा है और ये सब कैसे शुरू हुआ, सुनिए किस्सा 'एक बखत की बात' में जमशेद क़मर सिद्दिक़ी से.

    रिसर्च- कुंदन
    साउंड मिक्स- कपिल देव सिंह
    17 min
  • मुंबई की चोरियों ने कैसे खोला गोदरेज की क़िस्मत का ताला?: एक बखत की बात, Ep 12
    वकालत से आर्देशिर गोदरेज का मन नहीं मिला, नौकरी ने भी उन्हें उत्साहित नहीं किया, जब पहला धंधा शुरू किया तो बिज़नेस पार्टनर से ठन गई. गोदरेज पहली सफ़लता के लिए बेचैन हो रहे थे. हर चीज़ को मौके की नज़र से देखते थे. आज हम जिसे आन्ट्रप्रनर कहते हैं, वो असल मायने में एक आन्ट्रप्रनर थे, उन्हें पहली सफ़लता मिली एक ख़बर की वजह से, क्या है पूरा किस्सा सुनिए 'एक बखत की बात' में नितिन ठाकुर से.

    प्रोड्यसूर- कुंदन
    साउंड मिक्सिंग- कपिल देव सिंह
    17 min

About Ek Bakhat Ki Baat

From the publisher's feed

Welcome to 'Ek Bakhat Ki Baat', where we unravel the untold tales of pivotal historical moments that shaped the course of business and sports. In each episode, we navigate the twists of fate that…

More shows like Ek Bakhat Ki Baat

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Din Bhar by Aaj Tak Radio

Din Bhar

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

0 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

10 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners

Reporters Off Air by Aaj Tak Radio

Reporters Off Air

1 Listeners