Hello Doctor

Hello Doctor

By Aaj Tak RadioHealth & Fitness
Download on the App Store

Hello Doctor episodes

  • हर मौसम में जुकाम? छींकें रुकती नहीं? कारण घर में ही छुपा है! एलर्जिक राइनाइटिस की असली वजह जानिए : हेलो डॉक्टर
    एलर्जिक राइनाइटिस आखिर होता क्या है? क्या इसे आम सर्दी-जुकाम से अलग पहचान सकते हैं? यह बीमारी किन लोगों में ज़्यादा देखने को मिलती है? क्या इसमें कोई उम्र या जीन का रोल होता है? मौसम बदलते ही कई लोगों को छींकें शुरू हो जाती हैं! क्या यह मौसम की एलर्जी है या कुछ और? कौन-कौन सी चीज़ें ट्रिगर करती हैं एलर्जिक राइनाइटिस को? क्या यह सिर्फ नाक की बीमारी है या इससे आंख, कान, गला भी प्रभावित होते हैं? मरीज को कैसे पता चले कि उसे एलर्जिक राइनाइटिस है? क्या इसके लिए कोई टेस्ट या जांच होती है? बहुत लोग बार-बार नेज़ल स्प्रे या एंटी-एलर्जिक दवा लेते रहते हैं क्या यह सुरक्षित है? क्या एलर्जिक राइनाइटिस पूरी तरह ठीक हो सकता है या यह क्रॉनिक स्थिति है? बच्चों में यह समस्या क्यों बढ़ रही है? क्या यह शहरी प्रदूषण या इनडोर डस्ट से जुड़ी है? क्या नाक की सफाई या भाप लेना जैसी घरेलू उपाय वाकई मदद करते हैं? कुछ लोग कहते हैं नाक बंद है तो ऑपरेशन ही एक रास्ता है. क्या सच में सर्जरी कभी ज़रूरी हो जाती है? क्या एलर्जिक राइनाइटिस से आगे चलकर साइनसाइटिस या अस्थमा जैसी समस्याएं हो सकती हैं? अगर किसी को सालभर बार-बार सर्दी-जुकाम रहता है, तो उसे कब डॉक्टर से मिलना चाहिए? क्या लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव (जैसे घर की सफाई, एयर प्यूरीफायर, धूल से बचाव) सच में फर्क डालते हैं? क्या नाक के स्प्रे का रोज़ाना इस्तेमाल सुरक्षित है? क्या होम रेमेडीज़ जैसे भाप लेना, नमक-पानी से नाक धोना, या नींबू-शहद लेना असरदार हैं? क्या एलर्जिक राइनाइटिस को कंट्रोल में रखना ज्यादा जरूरी है या पूरी तरह ठीक करना मुमकिन है? एलर्जिक राइनाइटिस आखिर है क्या, इसके लक्षणों और कारणों के पीछे का विज्ञान क्या है और सबसे ज़रूरी इससे राहत के सही तरीके क्या हैं. जानिए हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में ENT डॉक्टर विजय वर्मा के साथ.

    होस्ट : अतुल तिवारी
    प्रड्यूसर : माज़
    साउंड मिक्स : अमन

    What exactly is allergic rhinitis? Can it be distinguished from the common cold? Which people are more prone to this condition? Does age or genes play a role in it? Many people start sneezing as the weather changes! Is it seasonal allergies or something else? What triggers allergic rhinitis? Is it just a nasal condition, or does it also affect the eyes, ears, and throat? How does a patient know if they have allergic rhinitis? Are there any tests or examinations for it? Many people repeatedly take nasal sprays or anti-allergy medications. Is this safe? Can allergic rhinitis be completely cured, or is it a chronic condition? Why is this problem increasing in children? Is it linked to urban pollution or indoor dust? Do home remedies like nasal cleansing or steam inhalation really help? Some say that surgery is the only way to treat nasal congestion. Is surgery ever necessary? Can allergic rhinitis lead to problems like sinusitis or asthma later on? When should someone see a doctor if they have recurring colds throughout the year? Do lifestyle changes (like house cleaning, air purifiers, and dust protection) really make a difference? Is daily nasal spray use safe? Are home remedies like steam inhalation, rinsing the nose with salt water, or lemon and honey effective? Is it more important to keep allergic rhinitis under control, or is it possible to completely cure it? What exactly is allergic rhinitis, what is the science behind its symptoms and causes, and most importantly, what are the best ways to get relief? Find out in this episode of Hello Doctor with ENT doctor Vijay Verma.

    Host: Atul Tiwari
    Producer: Maaz
    Sound Mix: Aman
    33 min
  • फेफड़ों की सबसे खतरनाक और अनसुनी बीमारी! जिसका पता देर से पता चलता है : हेलो डॉक्टर
    हेलो डॉक्टर के एपिसोड में जानिए एक ऐसी फेफड़ों की बीमारी के बारे में जो दिखती नहीं—पर धीरे-धीरे जानलेवा भी हो सकती है. बीमारी का नाम है नाम है Interstitial Lung Disease, यानी ILD. हाल ही में PLOS One Journal में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, भारत में ILD का प्रचलन लगभग 49 से 98 प्रति एक लाख आबादी के बीच है. इंटरस्टिशियल लंग डिज़ीज़ (ILD) आखिर है क्या? क्या ये कोई एक बीमारी है या बीमारियों का समूह? आम तौर पर किन लोगों में ILD होने का ख़तरा ज़्यादा होता है? इसके शुरुआती लक्षण क्या होते हैं? क्या ये लक्षण सामान्य खांसी-जुकाम से मिलते-जुलते हैं? कई मरीज़ बताते हैं कि उन्हें साँस फूलना बहुत जल्दी शुरू हो जाता है! क्या ये ILD का सबसे प्रमुख संकेत है? क्या धूम्रपान या प्रदूषण ILD के प्रमुख कारणों में से हैं? ILD और अस्थमा या COPD जैसी बीमारियों में क्या फर्क होता है? इस बीमारी की पहचान यानी डायग्नोसिस कैसे होता है? क्या सिर्फ़ एक्स-रे से पता चलता है या HRCT या बायोप्सी की ज़रूरत होती है? क्या ILD पूरी तरह ठीक हो सकती है? या मरीज़ को हमेशा दवाइययां लेनी पड़ती हैं? क्या इसका कोई खास इलाज है! जैसे स्टेरॉयड, ऑक्सीजन थेरेपी या नई दवाइयां? कई बार मरीजों को कहा जाता है कि उनके फेफड़ों में फाइब्रोसिस हो गया है इसका मतलब क्या होता है? क्या कोविड-19 के बाद ILD के मामले बढ़े हैं? क्या ILD genetic बीमारी भी हो सकती है? क्या ILD मरीज सामान्य ज़िंदगी जी सकते हैं? जैसे टहलना, ऑफिस जाना, यात्रा करना आदि? क्या समय रहते जांच और इलाज शुरू करने से फेफड़े बचाए जा सकते हैं? ऐसे सभी सवालों के जवाब और ILD को पूरी तरह समझिए पल्मोनोलॉजिस्ट डॉक्टर शरद जोशी से.

    प्रड्यूसर/होस्ट : अतुल तिवारी
    साउंड मिक्स : अमन

    In this episode of Hello Doctor, learn about a lung disease that's invisible but can slowly become fatal. The disease's name is Interstitial Lung Disease, or ILD. According to a recent study published in the journal PLOS One, the prevalence of ILD in India is between 49 and 98 per 100,000 population. What exactly is Interstitial Lung Disease (ILD)? Is it a single disease or a group of diseases? Which people are generally at higher risk of ILD? What are its early symptoms? Are these symptoms similar to those of a common cough or cold? Many patients report that they experience shortness of breath very quickly. Is this the most prominent sign of ILD? Are smoking or pollution major causes of ILD? What is the difference between ILD and diseases like asthma or COPD? How is this disease diagnosed? Is it diagnosed only through X-rays, or is an HRCT or biopsy required? Is ILD completely curable? Or does the patient have to take medication all the time? Is there a specific treatment, such as steroids, oxygen therapy, or new medications? Patients are often told they have fibrosis in their lungs. What does this mean? Have ILD cases increased after COVID-19? Can ILD be a genetic disease? Can ILD patients live a normal life, such as walking, going to work, traveling, etc.? Can early diagnosis and treatment save the lungs? Get answers to all these questions and a complete understanding of ILD from pulmonologist Dr. Sharad Joshi.

    Producer/Host: Atul Tiwari
    Sound Mix: Aman
    37 min
  • बार-बार पेशाब आना मतलब किडनी खराब? ये आदत है बीमारियों का संकेत? जानिए असली वजह : हेलो डॉक्टर
    बार-बार पेशाब आने की समस्या होती क्यों है? क्या हर बार बार-बार पेशाब आना कोई बीमारी होती है या कभी-कभी यह सामान्य भी हो सकता है? क्या मौसम (जैसे ठंड में) या पानी पीने की मात्रा भी इस समस्या को प्रभावित करते हैं? किन मुख्य बीमारियों या स्थितियों में यह समस्या ज़्यादा देखने को मिलती है—जैसे डायबिटीज, प्रॉस्टेट, या ब्लैडर इन्फेक्शन? पुरुषों और महिलाओं में बार-बार पेशाब आने के कारण अलग-अलग होते हैं क्या? रात में बार-बार पेशाब आने के क्या कारण हो सकते हैं? क्या दवाओं के साइड इफेक्ट से भी यह दिक्कत हो सकती है? अगर किसी को यह दिक्कत लगातार बनी रहे, तो डॉक्टर के पास जाने पर कौन-कौन सी जांचें की जाती हैं? क्या हर बार पेशाब की जांच या अल्ट्रासाउंड ज़रूरी होता है? किन लक्षणों को रेड फ्लैग समझकर तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए? अगर कारण डायबिटीज है तो क्या सिर्फ शुगर कंट्रोल करने से यह समस्या ठीक हो सकती है? ब्लैडर ट्रेनिंग या पेशाब रोकने-सिखाने जैसी कोई तकनीकें काम करती हैं क्या? घर पर या जीवनशैली में क्या बदलाव इस समस्या को कम कर सकते हैं, जैसे पानी पीने का तरीका, कैफीन, शराब आदि? क्या यह समस्या पूरी तरह ठीक हो सकती है या यह लंबे समय तक चलने वाली चीज़ है? लोग अक्सर मान लेते हैं कि पेशाब ज़्यादा आना मतलब किडनी खराब होना! क्या यह सच है? क्या ज्यादा पानी पीना हमेशा फायदेमंद है या कुछ मामलों में नुकसानदायक भी हो सकता है? बुजुर्गों में यह समस्या ज़्यादा क्यों होती है, और क्या यह उम्र का ही असर है या इलाज़ संभव है? क्या महिलाएँ खासकर डिलीवरी के बाद इस समस्या से ज़्यादा प्रभावित होती हैं? क्या इसे रोकने या टालने के लिए कोई शुरुआती सावधानियां हैं? ऐसे सभी सवालों के जवाब जानिए हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर पंकज पंवार के साथ.

    होस्ट/प्रड्यूसर : अतुल तिवारी
    साउंड मिक्स : सूरज

    Why does frequent urination happen? Is it always a sign of disease, or can it sometimes be normal? Does weather like cold temperatures or the amount of water we drink affect this problem? In which medical conditions is this issue more common — such as diabetes, prostate problems, or bladder infections? Are the causes of frequent urination different in men and women? What could be the reasons for waking up multiple times at night to urinate? Can certain medicines cause this as a side effect? If someone faces this problem continuously, what tests does a doctor usually recommend? Is a urine test or ultrasound always necessary? Which symptoms should be treated as red flags to see a doctor immediately? If diabetes is the cause, can controlling blood sugar alone fix the issue? Do techniques like bladder training or controlling urination actually work? What lifestyle changes can help — such as adjusting water intake, or limiting caffeine and alcohol? Can this problem be completely cured, or does it usually stay long-term? Many people assume that frequent urination means kidney damage—is that really true? Is drinking more water always healthy, or can it sometimes be harmful? Why is this problem more common among elderly people — is it just age-related or treatable? are women, especially after childbirth, more prone to it? What early precautions can help prevent or reduce this problem? You’ll find the answers to all these questions in this episode of Hello Doctor, with Urologist Dr. Pankaj Panwar.

    Host / Producer: Atul Tiwari
    Sound Mix: Suraj
    29 min
  • फ्लैट फीट से पैर टेढ़े हो सकते हैं? जानिए लक्षण, कारण और इलाज : हेलो डॉक्टर
    भारत में करीब 30 से 35 प्रतिशत लोगों के पैर नैचुरल आर्च के बिना होते हैं, यानी उनके पैर पूरी तरह फ्लैट होते हैं. ज़्यादातर लोगों को इसका पता भी नहीं चलता, जब तक कि पैर या टखने में दर्द शुरू न हो जाए. फ्लैट फीट असल में होता क्या है? क्या ये जन्म से होता है या उम्र बढ़ने पर भी विकसित हो सकता है? भारत जैसे देश में, जहाँ लोग ज़्यादातर चप्पल या फ्लैट जूते पहनते हैं, क्या ये समस्या ज़्यादा देखने को मिलती है? क्या फ्लैट फीट कोई गंभीर समस्या है या बस एक शारीरिक भिन्नता? इसके लक्षण क्या हैं? कोई कैसे पहचान सकता है कि उसे फ्लैट फीट है? क्या दर्द या थकान इसका हिस्सा होती है, या ज़्यादातर मामलों में यह बिना लक्षण के रहता है? क्या कोई घरेलू या फिज़ियोथेरेपी एक्सरसाइज़ हैं जो मदद कर सकती हैं? जूतों का इसमें कितना रोल होता है? कौन-से जूते या सोल्स ऐसे लोगों को पहनने चाहिए? क्या बचपन में अगर पहचान ली जाए तो इसे ठीक किया जा सकता है? फ्लैट फीट वाले लोग खेल-कूद या दौड़ने जैसी गतिविधियाँ कर सकते हैं क्या? क्या इसके लिए सर्जरी भी करनी पड़ती है कभी? अगर हाँ, तो कब? ऐसे सभी सवालों के जवाब जाइए हेलो डॉक्टर में, Dr Somesh Virmani के साथ.

    होस्ट : मानव देव रावत
    साउंड मिक्स : रोहन
    28 min
  • मर्दों की वो बीमारी, जिसके बारे में कोई बात नहीं करता, जानिए प्रोस्टेट कैंसर की सच्चाई : हेलो डॉक्टर
    प्रोस्टेट क्या है और यह पुरुषों के शरीर में क्या भूमिका निभाता है? उम्र बढ़ने के साथ प्रोस्टेट से जुड़ी कौन-कौन सी समस्याएएं आम हो जाती हैं? प्रोस्टेट बढ़ने और प्रोस्टेट कैंसर में क्या फर्क है? प्रोस्टेट की बीमारी के शुरुआती लक्षण कौन से हो सकते हैं? क्या बार-बार पेशाब आना, रात में कई बार उठना या पेशाब रुक-रुक कर आना प्रोस्टेट समस्या का संकेत हो सकता है क्या होता है और इसके लक्षण क्या हैं? प्रोस्टेट कैंसर कितना आम है और किस उम्र के बाद इसका खतरा बढ़ जाता है? इसके शुरुआती लक्षण क्या होते हैं और लोग उन्हें अक्सर क्यों नज़रअंदाज़ कर देते हैं? क्या प्रोस्टेट कैंसर बिना लक्षण दिखाए भी हो सकता है? प्रोस्टेट कैंसर के प्रमुख कारण या रिस्क फैक्टर क्या हैं? क्या खानपान और जीवनशैली से प्रोस्टेट कैंसर का खतरा बढ़ता या घटता है? प्रोस्टेट कैंसर का पता लगाने के लिए कौन-कौन से टेस्ट किए जाते हैं? PSA टेस्ट क्या है और इसे कब करवाना चाहिए? क्या प्रोस्टेट कैंसर पूरी तरह ठीक हो सकता है? प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करने के बाद पुरुष की सेक्स लाइफ और यूरिन कंट्रोल पर क्या असर पड़ता है? अगर परिवार में किसी को प्रोस्टेट कैंसर हुआ हो तो बाकी पुरुष सदस्यों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? पुरुषों को कितनी उम्र से प्रोस्टेट हेल्थ की नियमित जांच करवानी चाहिए? क्या नियमित एक्सरसाइज़ और संतुलित खानपान से प्रोस्टेट हेल्थ को सुरक्षित रखा जा सकता है? प्रोस्टेट कैंसर के प्रति समाज में सबसे बड़ी गलतफहमियाँ या मिथक कौन-कौन से हैं? क्या हस्तमैथुन से प्रोस्टेट पर प्रभाव पड़ता है? इन सभी सवालों के जवाब जानिए हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में डॉ. मनीष सिंगला के साथ.

    प्रड्यूसर/होस्ट : अतुल तिवारी
    साउंड मिक्स : सूरज
    29 min
  • बच्चों का मोटापा! स्कूल के टिफिन, मिठाई से लेकर बीमारी तक की कहानी जानिए : हेलो डॉक्टर
    बच्चों में मोटापा बढ़ने की मुख्य वजहें क्या हैं? आज के समय में “जंक फूड” और “पैकेज्ड फूड” बच्चों की सेहत पर कितना असर डाल रहे हैं? क्या यह सही है कि अब गाँवों में भी बच्चों का वजन बढ़ने की समस्या उतनी ही आम हो गई है जितनी शहरों में? क्या मोटापा सिर्फ वजन का मामला है, या यह शरीर के अंदर की बीमारियों की भी शुरुआत होता है? सुबह का नाश्ता छोड़ने या देर से खाने की बच्चों में क्या आदतें सबसे खतरनाक हैं? क्या बच्चों के लंच बॉक्स में दही, फल या सलाद जैसी चीज़ें ज़रूरी हैं, या कोई बेहतर विकल्प हो सकता है? स्कूलों की कैंटीन या टिफिन कल्चर बच्चों के खानपान को कैसे प्रभावित कर रहा है? बच्चों को मीठा और कोल्ड ड्रिंक बहुत पसंद होता है — इसे कैसे कम कराया जा सकता है बिना लड़ाई के? क्या “स्क्रीन टाइम” और मोटापे का कोई सीधा संबंध है? बीमारियाँ और खतरे मोटे बच्चों में आगे चलकर कौन-कौन सी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है? क्या बाल्यावस्था में डायबिटीज़ या हाई ब्लड प्रेशर जैसे केस अब आम हो रहे हैं? क्या मोटे बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य (self-esteem या confidence) भी प्रभावित होता है? क्या बच्चों के मोटापे से जुड़ी कोई “जीन या वंशानुगत” वजहें भी होती हैं? ऐसे सारे सवालों के जवाब जानिए हेलो डॉक्टर में डॉक्टर स्वाती से.
    35 min
  • कमर दर्द से परेशान? जानिए विटामिन D की कमी और पीठ दर्द का गहरा रिश्ता : हेलो डॉक्टर
    सबसे आम कारण क्या हैं कि लोगों को पीठ दर्द होता है? गलत पोस्टचर पीठ दर्द को कैसे बढ़ाता है? लैपटॉप और मोबाइल के ज़माने में “टेक-नेक” या झुकी हुई गर्दन की समस्या कितनी खतरनाक है? क्या लगातार कुर्सी पर बैठने से रीढ़ की हड्डी को स्थायी नुकसान हो सकता है? पीठ दर्द को कम करने के लिए कौन-से आसान घरेलू व्यायाम किए जा सकते हैं? क्या पेट की चर्बी भी पीठ दर्द की बड़ी वजह है? लंबे समय तक पीठ दर्द रहने पर कब डॉक्टर को दिखाना चाहिए? क्या सुबह उठते ही कमर में अकड़न होना कोई बड़ी समस्या का संकेत है? भारी सामान उठाने से कमर दर्द क्यों जल्दी हो जाता है? क्या नरम गद्दे पर सोना कमर के लिए हानिकारक है? लंबे समय तक टू-व्हीलर चलाने से जो कमर दर्द होता है, उसे कैसे रोका जाए? औरतों में प्रेग्नेंसी के बाद होने वाला कमर दर्द क्या सामान्य है या इसे नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए? क्या बच्चों और किशोरों में भी कमर दर्द गंभीर समस्या हो सकती है? क्या ज्यादा देर तक लेटे-लेटे मोबाइल चलाने से भी कमर पर बुरा असर पड़ता है? हमारे देश में धूप इतनी है, फिर भी लोगों में विटामिन D की कमी क्यों इतनी आम है? विटामिन D की कमी से शरीर पर कौन-कौन से असर दिखाई देते हैं? क्या केवल धूप में बैठने से पर्याप्त विटामिन D मिल जाता है या सप्लीमेंट लेना ज़रूरी है? विटामिन D और कैल्शियम का आपस में क्या संबंध है? क्या बच्चों और बुज़ुर्गों में विटामिन D की ज़रूरत अलग होती है? लंबे समय तक विटामिन D की कमी रहने से हड्डियों को क्या नुकसान हो सकता है? विटामिन D की जांच कितनी बार करानी चाहिए और किसे करवानी चाहिए? ऐसे सारे सवालों के जवाब जानिए डॉक्टर प्रवीन टिटल से.

    प्रड्यूसर/होस्ट : अतुल


    What are the most common reasons people experience back pain? How does poor posture worsen back pain? How dangerous is "tech neck," or a hunched neck, in the age of laptops and mobile phones? Can sitting in a chair constantly cause permanent spinal damage? What simple home exercises can be done to alleviate back pain? Is belly fat a major cause of back pain? When should you see a doctor if you have long-term back pain? Is back stiffness upon waking a sign of a serious problem? Why does lifting heavy objects quickly worsen back pain? Is sleeping on a soft mattress harmful to the back? How can back pain caused by prolonged two-wheeler riding be prevented? Is back pain in women after pregnancy normal or should it not be ignored? Can back pain in children and adolescents also be a serious problem? Does using a mobile phone while lying down for long periods also have a negative impact on the back? Our country has so much sunshine, yet why is vitamin D deficiency so common? What are the effects of vitamin D deficiency on the body? Does simply sitting in the sun provide enough vitamin D, or is supplementation necessary? What is the relationship between vitamin D and calcium? Do children and the elderly have different vitamin D needs? What damage can long-term vitamin D deficiency cause to bones? How often should vitamin D testing be done, and who should get it done? Find answers to all these questions from Dr. Praveen Tittal.

    Producer/Host: Atul
    40 min
  • न दर्द, न टांका, कैसे बदल रहा है इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी मेडिसिन का चेहरा? : हेलो डॉक्टर
    Interventional Radiology है क्या? इसमें "छोटी सी नली" और इमेजिंग तकनीक की भूमिका क्या होती है? यह पारंपरिक सर्जरी से कैसे अलग है? क्या इसे "बिना चीर-फाड़ की सर्जरी" कहना सही होगा? किन-किन बीमारियों या स्थितियों में इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी सबसे ज्यादा कारगर साबित होती है? ब्लड क्लॉट, लीवर, किडनी, फेफड़ों की समस्याएं, ब्लीडिंग रोकना, गर्भाशय फाइब्रॉइड, वैरिकोज़ वेन्स में कितनी कारगर है? क्या यह तकनीक आपातकालीन हालात में भी काम आती है, जैसे स्ट्रोक या अचानक ब्लीडिंग? कैंसर ट्रीटमेंट में IR की क्या भूमिका है? इस प्रक्रिया में मरीज को कितना दर्द या परेशानी होती है? मरीज को कितने समय तक अस्पताल में रहना पड़ता है? क्या यह सुरक्षित है? इसके रिस्क और साइड इफेक्ट्स क्या हैं? मरीज को किस तरह की तैयारी करनी पड़ती है? भविष्य में इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी किन नई बीमारियों के इलाज में मददगार हो सकती है? जानिए ऐसे सवालों के जवाब डॉक्टर आशीष गुप्ता से.

    होस्ट/प्रड्यूसर : अतुल

    What is Interventional Radiology? How does a “tiny tube” and imaging technology help doctors treat diseases inside the body? How is it different from traditional surgery? And is it fair to call it a “surgery without cuts and stitches”?

    In what kind of diseases or conditions is Interventional Radiology most effective? How useful is it in treating blood clots, liver, kidney and lung problems, stopping internal bleeding, uterine fibroids, and varicose veins?

    Can this technique also be used in emergencies—like stroke or sudden internal bleeding? What role does Interventional Radiology play in cancer treatment?

    How much pain or discomfort does the patient feel during the procedure? How long do they need to stay in the hospital? Is it safe? What are the possible risks or side effects? And how should patients prepare before the procedure?

    And finally—what does the future look like? Which new diseases might Interventional Radiology be able to treat in the coming years? Get all these answers from Dr. Ashish Gupta, as we dive into the fascinating world of Interventional Radiology.
    22 min
  • सोते-सोते कैसे आ जाता है हार्ट अटैक? बचने के लिए 5 आसान टिप्स जानिए : हेलो डॉक्टर
    दिल के काम करने की असली प्रक्रिया क्या है? हार्ट ब्लॉकेज आखिर होता क्या है? क्या दिल की बीमारी सिर्फ बुज़ुर्गों की समस्या है? देर तक बैठे रहने से हार्ट को कैसे नुकसान होता है? नींद पूरी न होने या नींद बार-बार टूटने से दिल पर क्या असर पड़ता है? तनाव दिल की सेहत को कैसे बिगाड़ता है? जिम या एक्सरसाइज़ करते वक्त दिल के लिए क्या सावधानियां ज़रूरी हैं? स्मोकिंग और शराब दिल पर कितना असर डालते हैं? खानपान में सबसे बड़े दुश्मन और दोस्त कौन हैं हार्ट के लिए? हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षण कौन से होते हैं जिन्हें लोग अक्सर नज़रअंदाज़ कर देते हैं? क्या पैनिक अटैक और हार्ट अटैक को अलग करना आसान है? छाती में दर्द हमेशा हार्ट से जुड़ा होता है क्या? क्या हार्ट की बीमारी बिना किसी लक्षण के भी हो सकती है? कौन-कौन से टेस्ट हर इंसान को कराते रहना चाहिए ताकि हार्ट हेल्थ पर नज़र बनी रहे? ईसीजी, ईको और स्ट्रेस टेस्ट में क्या फर्क होता है? क्या ब्लड टेस्ट से हार्ट की बीमारी का पता चल सकता है? हार्ट ब्लॉकेज को पकड़ने का सबसे भरोसेमंद तरीका क्या है? 30 साल की उम्र के बाद कितनी बार चेकअप करवाना चाहिए? क्या दवाओं से ही हार्ट ब्लॉकेज ठीक हो सकता है या सर्जरी ही करनी पड़ती है? हार्ट हेल्दी डाइट कैसी होनी चाहिए? कौन-सी 5 आदतें अपनाने से हार्ट लंबे समय तक सुरक्षित रह सकता है? क्या रोज़ाना थोड़ी पैदल चलना भी हार्ट को मजबूत कर सकता है? अगर किसी के सामने अचानक हार्ट अटैक आ जाए तो उसे तुरंत क्या करना चाहिए? CPR सीखना कितना ज़रूरी है? ऐसे सभी सवालों के जवाब जानिए मणिपाल हॉस्पिटल गुरुग्राम के कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर दीक्षित गर्ग से.

    होस्ट/प्रोड्यूसर : अतुल तिवारी
    साउंड मिक्स : रोहन

    What is the true mechanism of heart function? What causes heart blockage? Is heart disease only a problem for the elderly? How does sitting for long periods of time harm the heart? What impact does lack of sleep or frequent sleep interruptions have on the heart? How does stress harm heart health? What precautions are necessary for the heart when working out at the gym or exercising? How much do smoking and alcohol affect the heart? What are the heart's biggest enemies and friends in diet? What are the early symptoms of a heart attack that people often overlook? Is it easy to differentiate between a panic attack and a heart attack? Is chest pain always related to the heart? Can heart disease occur without any symptoms? What tests should everyone get to monitor heart health? What is the difference between an ECG, an Echocardiogram, and a stress test? Can a blood test detect heart disease? What is the most reliable way to detect heart blockage? How often should checkups be done after the age of 30? Can heart blockages be cured with medication alone, or does surgery require surgery? What should a heart-healthy diet look like? What are five habits that can help protect your heart long-term? Can even a short walk every day strengthen your heart? What should you do immediately if you experience a sudden heart attack? How important is learning CPR? Find answers to all these questions from Dr. Dixit Garg, cardiologist at Manipal Hospital, Gurugram.

    Host/Producer: Atul Tiwari
    37 min
  • खून के कैंसर से डरिए नहीं, इलाज है! समझिए ब्लड कैंसर की असली कहानी : हेलो डॉक्टर
    ल्यूकेमिया आखिर है क्या और इसे खून का कैंसर क्यों कहा जाता है? ल्यूकेमिया और सामान्य कैंसर में क्या फर्क होता है? शुरुआती लक्षण क्या होते हैं जिन्हें लोग अक्सर नज़रअंदाज़ कर देते हैं? क्या ल्यूकेमिया बच्चों और बड़ों में अलग तरह से दिखता है? भारत में ल्यूकेमिया के मामले कितने बढ़ रहे हैं, क्या कोई खास कारण है? क्या यह बीमारी खान-पान या जीवनशैली से जुड़ी है या सिर्फ जेनेटिक कारणों से होती है? क्या ब्लड टेस्ट से जल्दी पहचान हो सकती है या बायोप्सी ज़रूरी है? ल्यूकेमिया का इलाज किस स्तर पर सबसे असरदार होता है–शुरुआती स्टेज या बाद के स्टेज पर भी उम्मीद रहती है? कीमोथेरेपी, रेडिएशन और बोन मैरो ट्रांसप्लांट–इनमें क्या फर्क है और किसे कब अपनाया जाता है? क्या ल्यूकेमिया पूरी तरह ठीक हो सकता है या यह जिंदगीभर साथ रहता है? आम लोगों के बीच यह मिथ है कि ल्यूकेमिया का इलाज बहुत दर्दनाक और असंभव है! सच क्या है? जिन लोगों के परिवार में पहले किसी को ल्यूकेमिया रहा हो, उन्हें कौन-सी सावधानियाँ रखनी चाहिए? रोगी को किन-किन तरह के मानसिक और सामाजिक सपोर्ट की ज़रूरत होती है? इलाज के दौरान मरीज की डाइट कैसी होनी चाहिए? क्या वैक्सीन या प्रिवेंशन का कोई तरीका मौजूद है जिससे भविष्य में ल्यूकेमिया से बचाव किया जा सके? क्या ल्यूकेमिया के मरीजों के खून में ‘इम्यून सिस्टम’ पूरी तरह बदल जाता है? क्या आयुर्वेद या होम्योपैथी जैसी वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियाँ ल्यूकेमिया के साथ सहायक रूप से इस्तेमाल की जा सकती हैं? अगर किसी को अचानक बार-बार थकान, चोट लगने पर ज्यादा खून बहना या बिना कारण बुखार आता है, तो उन्हें कितनी जल्दी डॉक्टर से मिलना चाहिए? हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में ऐसे सभी सवालों के जवाब जानिए सीके बिरला हॉस्पिटल के कैंसर स्पेशेलिस्ट डॉक्टर रमना गोगी से.

    प्रड्यूसर/होस्ट : अतुल तिवारी
    साउंड मिक्स : सूरज/अमन
    36 min

About Hello Doctor

From the publisher's feed

Hello Doctor is a Hindi podcast where we talk to specialist doctors on common health problems.

No medical jargons to scare you away! We make sure that listener gets to understand everything…

More shows like Hello Doctor

3 Things by Express Audio

3 Things

55 Listeners

विवेचना by BBC Hindi Radio

विवेचना

20 Listeners

The Prakhar Gupta Xperience by Prakhar Gupta

The Prakhar Gupta Xperience

13 Listeners

दुनिया जहान by BBC Hindi Radio

दुनिया जहान

4 Listeners

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

5 Minute by Aaj Tak Radio

5 Minute

2 Listeners

The Desi Crime Podcast by Desi Studios

The Desi Crime Podcast

287 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Din Bhar by Aaj Tak Radio

Din Bhar

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

0 Listeners

Gyaan Dhyaan by Aaj Tak Radio

Gyaan Dhyaan

0 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar) by BBC Hindi Radio

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar)

13 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

IPL Ki Tein Tein by Aaj Tak Radio

IPL Ki Tein Tein

1 Listeners

ANI Podcast with Smita Prakash by Asian News International (ANI)

ANI Podcast with Smita Prakash

94 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

10 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

The Daily Brief by Zerodha

The Daily Brief

11 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners