Hello Doctor

Hello Doctor

By Aaj Tak RadioHealth & Fitness
Download on the App Store

Hello Doctor episodes

  • Overthinking और Anxiety से होने वाली गड़बड़ियां! मेंटल की वो बातें जो कोई नहीं बताता : हेलो डॉक्टर
    मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सबसे बड़ी ग़लतफ़हमी क्या है जो लोग आमतौर पर रखते हैं? लोग मानसिक तनाव के शुरुआती लक्षणों को अक्सर नज़रअंदाज़ क्यों कर देते हैं? बचपन के अनुभव हमारी पर्सनैलिटी को कितना प्रभावित करते हैं? आम तनाव और एंग्जायटी में कैसे फर्क करें? क्या सोशल मीडिया वाकई में हमारी चिंता और बेचैनी बढ़ा रहा है? ऐसे कौन से underrated तरीके हैं जो चिंता या उदासी से लड़ने में मदद करते हैं? ‘Burnout’ क्या होता है, और इसके शुरुआती संकेत क्या होते हैं? जब ज़िंदगी में सब कुछ ठीक चल रहा हो, तब भी लोग खालीपन क्यों महसूस करते हैं? थेरेपी कितना फायदेमंद है? मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा मिथ क्या है? जानिए हेलो डॉक्टर में Dr. Roshni sondhi abbi से जो दिमाग़ की उलझनों को समझने का हुनर रखती हैं—उन्हें सुलझाने का भी! डिप्रेशन, एंग्जायटी, रिलेशनशिप इश्यूज़ या फिर सेल्फ अवेयरनेस की बातों के साथ जानिए इंसानी दिमाग़ के कुछ अनकहे पहलू.

    प्रड्यूसर : अतुल तिवारी
    33 min
  • तंबाकू से मौत कैसे आती है? क्या है माउथ कैंसर के लक्षण, कारण और इलाज : हेलो डॉक्टर
    इस खास एपिसोड में हम बात कर रहे हैं एक ऐसी बीमारी की जो चुपचाप आती है लेकिन ज़िंदगी पूरी बदल देती है—मुंह का कैंसर. ओरल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं? कैसे तंबाकू, गुटखा और पान मसाला इसकी सबसे बड़ी वजह हैं? इलाज की संभावनाएं और समय पर जांच की अहमियत क्या है? समाज में फैले ऐसे कौन-से झूठ और भ्रम जो लोगों को गुमराह करते हैं? क्या मुंह की सफाई और ओरल हाइजीन का इससे कोई संबंध है? सर्जरी, कीमोथेरेपी और रेडिएशन में से कौन-सा इलाज ज़्यादा कारगर माना जाता है? क्या केवल नशा करने वाले ही इस बीमारी की चपेट में आते हैं या अन्य कारण भी हो सकते हैं? इन सभी सवालों के जवाब, जानिए डॉ. रजत बजाज (Director, Medical Oncology, Fortis Hospital, Noida) से.

    प्रड्यूसर : अतुल तिवारी
    साउंड मिक्स : सूरज/अमन
    40 min
  • आपका लिवर खतरे में है? शराब से खराब लिवर को कैसे रखें फिट? : हेलो डॉक्टर
    लिवर हमारे शरीर का ऐसा यंग है जो चुपचाप हमारे शरीर के लिए दिन-रात काम करता रहता है. लिवर शरीर को डिटॉक्स करता है और पाचन क्रिया में अहम भूमिका निभाता है. लेकिन जब इसकी सेहत बिगड़ती है तो शरीर पर गंभीर असर पड़ता है. लिवर से जुड़ी बीमारियाँ जैसे फैटी लिवर, हेपेटाइटिस, सिरोसिस और लिवर फेलियर अब आम होती जा रही हैं, लेकिन लोगों में इसके लक्षण, बचाव और इलाज को लेकर जागरूकता की कमी है. लिवर की सेहत को बनाए रखने के लिए सबसे ज़रूरी चीज़ क्या है? लिवर खराब होने के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं, जिनपर लोगों को ध्यान देना चाहिए? फैटी लिवर की मुख्य वजहें क्या हैं और इसे कैसे रोका जा सकता है? लिवर सिरोसिस और हेपेटाइटिस में क्या अंतर है? दोनों कितने खतरनाक होते हैं? शराब के सेवन का लिवर पर कितना गंभीर असर पड़ता है? क्या इसका प्रभाव रिवर्स हो सकता है? लिवर ट्रांसप्लांट किन स्थितियों में ही एकमात्र विकल्प रह जाता है? ट्रांसप्लांट के बाद मरीज को किन सावधानियों का पालन करना जरूरी होता है? भारत में लिवर ट्रांसप्लांट की सफलता दर क्या है? लिवर ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया कितनी जटिल होती है और इसमें कितना समय लगता है? क्या खान-पान में कुछ खास चीजें लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं? क्या डिटॉक्स करने से लिवर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है या यह सिर्फ एक मिथक है? लिवर से जुड़ी बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को कौन-सी गलत आदतें छोड़नी चाहिए? क्या लिवर की हेल्थ के लिए फिजिकल एक्टिविटी भी महत्वपूर्ण है? लिवर से जुड़ी कौन-सी गलतफहमियां आम लोगों में होती हैं? इन सभी सवालों के जवाब जानिए लिवर सर्जन Dr. Nitin Kumar से.

    प्रड्यूसर : अतुल तिवारी
    37 min
  • दुनिया की सबसे खतरनाक साइलेंट किलर बीमारी TB से कैसे खुद को रखें सुरक्षित! : हेलो डॉक्टर
    सत्रहवीं शताब्दी के आसपास यूरोप की लगभग एक चौथाई आबादी को टीबी ने लील लिया. अमेरिका में उस वक्त हर सात में से एक व्यक्ति की मौत टीबी से होती थी. 1930 के दशक में भारत में टीबी की बीमारी से लगभग 20 लाख लोगों की जान गई. टीबी. दुनिया के हर देश को अपनी चपेट में लेने वाली सबसे जानलेवा और रहस्यमय बीमारी. इसके बारे में ना कोई समझ थी न ही कोई इलाज.मानव इतिहास की सबसे पुरानी बीमारी. विज्ञान की भाषा में कहें तो बैक्टीरिया से होने वाला ड्रॉपलेट इन्फेक्शन, जो संक्रमित व्यक्ति के खांसने और छींकने से फैलता है. टीबी क्या है, और यह कैसे फैलता है? इसके मुख्य लक्षण क्या हैं, और किन लक्षणों को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए? क्या यह रोग केवल फेफड़ों तक सीमित होता है, या शरीर के अन्य अंग भी प्रभावित हो सकते हैं? टीबी की पहचान के लिए कौन-कौन सी जांचें की जाती हैं? क्या एक्स-रे और बलगम जांच के अलावा कोई नई तकनीक उपलब्ध है? टीबी का सही और समय पर निदान क्यों महत्वपूर्ण है? टीबी का इलाज कितने समय तक चलता है, और मरीज को दवा नियमित रूप से लेना क्यों ज़रूरी है? टीबी की दवा का कोर्स अधूरा छोड़ने से क्या खतरा हो सकता है? टीबी से बचाव के लिए कौन-कौन से टीके उपलब्ध हैं? क्या टीबी का मरीज दूसरों को संक्रमित कर सकता है? ऐसे में क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? टीबी के मरीज को परिवार और समाज से किस तरह का सहयोग मिलना चाहिए? टीबी के मरीज को किस तरह का खानपान रखना चाहिए? क्या टीबी का इलाज करवा रहे व्यक्ति को कोई खास परहेज करना चाहिए? क्या टीबी का पूरी तरह से इलाज संभव है या यह दोबारा भी हो सकता है? मल्टी-ड्रग रेसिस्टेंट टीबी (MDR-TB) क्या है और इसका इलाज कितना जटिल है? क्या टीबी की दवा के कोई साइड इफेक्ट्स होते हैं? इन सवालों के जवाब और टीबी से जुड़ी सारी जानकारी जानिए फोर्टिस हॉस्पिटल के पल्मोनोलॉजिस्ट डॉक्टर मयंक सक्सेना से.


    प्रड्यूसर : अतुल तिवारी
    साउंड मिक्स : रोहन
    42 min
  • टॉयलेट में जलन और खून? पाइल्स से बचना है तो ये लक्षण को नजरअंदाज न करें : हेलो डॉक्टर
    टॉयलेट जाने का काम तो बड़ा पर्सनल होता है लेकिन जब वहां बैठकर आंखों में आंसू आ जाएं तो समझ लीजिए कि मामला सीरियस है! बवासीर यानी पाइल्स—एक ऐसी बीमारी, जिसके बारे में लोग बात करने में शर्माते हैं लेकिन भुगतते खूब हैं. पाइल्स क्या है और इसके मुख्य प्रकार कौन-कौन से हैं? किन कारणों से पाइल्स होने की संभावना बढ़ जाती है? क्या यह समस्या अनुवांशिक हो सकती है? किन लक्षणों के आधार पर व्यक्ति को समझना चाहिए कि उसे पाइल्स हो गया है? पाइल्स के इलाज के कौन-कौन से आधुनिक और पारंपरिक तरीके उपलब्ध हैं? क्या बिना सर्जरी के पाइल्स का इलाज संभव है? क्या घरेलू उपचार पाइल्स में असरदार हो सकते हैं? किन प्रकार के आहार से पाइल्स की समस्या बढ़ सकती है? कैसे फाइबर वाला भोजन बवासीर में मददगार होता है? क्या लंबे समय तक कब्ज रहने से पाइल्स की संभावना बढ़ जाती है? क्या ज्यादा मिर्च-मसालेदार खाना खाने से पाइल्स की समस्या बढ़ती है? क्या पाइल्स से कैंसर होने का खतरा होता है?
    क्या यह समस्या पूरी तरह ठीक हो सकती है, या जीवनभर सताती रहती है? किन लोगों को पाइल्स होने की संभावना ज्यादा रहती है? अगर किसी को पाइल्स हो गया है तो उसे टॉयलेट जाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? पाइल्स को लेकर कौन-कौन सी आम गलतफहमियां हैं? सुनिए सारे सवालों के जवाब डॉक्टर नितिन झा से.
    32 min
  • गठिया की समस्या में Chiropractor की चट-चट कितनी कारगर?: हेलो डॉक्टर
    Arthritis. सुनने में ये बीमारी बड़ी सोफिस्टिकेड लग सकती है. लेकिन आजकल ये कॉमन है. इसे गठिया के नाम से भी जाना जाता है. इसी बीमारी से खेल और बॉलीवुड के दुनिया के कई सितारे भी पीड़ित हैं. गठिया यानि Arthritis ने अपने पांव इतने पसार लिए हैं कि अब ये उम्र नहीं देखती. बच्चों, जवानों और बूढ़ों सब तक इसकी पहुंच है. लेकिन ये Arthritis बला क्या है? इसके symptoms क्या हैं? क्यों बच्चे, बूढ़े और जवान जोड़ों के दर्द से परेशान हैं? क्या इसके पीछे गलत लाइफस्टाइल है या इसके पीछे जीन्स का हाथ है या कुछ खान पान का चक्कर है? क्या उंगलियां चटकाने से गठिया होती है? या हाई हील्स पहनने से? क्या चट-चटकर चटकाने वाले Chiropractor इसका इलाज कर सकते हैं? इन सवालों के जवाब जानने के लिए हमने बात की Dr. Bimlesh Dhar Pandey से जो कि नोएडा में मौजूद फोर्टिस के Rheumatology डिपार्टमेंट के डिरेक्टर हैं.

    प्रड्यूसर: मानव देव रावत
    साउंड मिक्स: रोहन भारती
    वीडियो: आशीष रावत
    38 min
  • Gym और Diet के अलावा इस तरह से भी होता है मोटापा कम!: हेलो डॉक्टर
    ज़्यादा चर्बी जमा होने के कारण अधिक वजन और मोटापे का होना एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन चुका हैं. 2035 तक, दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी संतुलित वजन से ज्यादा हो सकती है. इस बढ़ोतरी का बड़ा हिस्सा भारत जैसे मध्यम आय वाले देशों में देखने को मिलेगा. आजतक रेडियो के हेल्थ पॉडकास्ट ‘हेलो डॉक्टर’ के इस एपिसोड में हमने बात की मोटापे यानि ओबिसिटी पर. साथ हैं डॉक्टर सुमित अग्रवाल, फरीदाबाद में मौजूद सर्वोदय हॉस्पिटल में डिपार्टमेंट ऑफ़ इंटरनल मेडिसिन के डिरेक्टर. उनसे पूछा क्यों खतरनाक है मोटापा? क्यों इसे WHO ने Global Pandemic बताया? इसकी रोकथाम के लिए खानपान और एक्सरसाइज़ का कितना रोल है? Gym कितना इफेक्टिव है? क्या बिना खाना-पीना छोड़े और बिना Strict डायट पर जाए इसे ट्रीट किया जा सकता है और क्या इतने Busy lifestyle में काम करने वाले लोग भी इस पर जीत पा सकते हैं?
    41 min
  • क्यों हो जाती है किडनी फेल? कैसे बचें? जानिए बीमारी के लक्षण और इलाज से जुड़ी सारी बातें : हेलो डॉक्टर
    किडनी का असल काम क्या है? भारत में किडनी की बीमारियां कितनी आम हैं? इसके मुख्य कारण क्या हैं? किडनी फेलियर और किडनी डैमेज में क्या अंतर है? किन लक्षणों को देखकर मरीज को तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए? किडनी की सेहत जांचने के लिए कौन-कौन से टेस्ट जरूरी होते हैं? क्या किडनी की समस्याएं बिना डायलिसिस के भी मैनेज हो सकती हैं? किडनी हेल्दी रखने के लिए किन आदतों को अपनाना चाहिए? क्या कम पानी पीने और शराब पीने से किडनी खराब हो सकती है? ज्यादा पानी पीना क्या किडनी के लिए हमेशा फायदेमंद होता है? डायलिसिस कब जरूरी हो जाता है और इसके क्या फायदे-नुकसान हैं? किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया कैसी होती है और किन लोगों को यह करवानी चाहिए?
    ट्रांसप्लांट के बाद मरीज को किन सावधानियों का पालन करना चाहिए? हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों को किडनी से जुड़ी कौन-कौन सी समस्याओं का खतरा होता है? क्या नेचुरल तरीके से किडनी को स्वस्थ रखा जा सकता है, या दवाइयां जरूरी होती हैं? किडनी की बीमारी जुड़े सभी सवालों के जवाब सुनिए नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर भानु मिश्रा को.

    प्रड्यूसर : अतुल तिवारी
    42 min
  • क्या आप धीरे-धीरे बहरे हो रहे हैं? ये ज़रूरी बातें जान लीजिए : हेलो डॉक्टर
    बहरेपन के प्रमुख कारण क्या हैं? क्या बहरेपन के अलग-अलग प्रकार होते हैं? जन्मजात बहरेपन और बाद में होने वाले बहरेपन में क्या अंतर होता है? क्या कान में बार-बार इंफेक्शन होने से बहरेपन का खतरा बढ़ जाता है? तेज़ आवाज़ या हेडफोन के ज्यादा इस्तेमाल से बहरेपन का कितना खतरा है? बहरेपन के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं? किसी व्यक्ति को कैसे पता चले कि उसकी सुनने की क्षमता कम हो रही है? बच्चों और बुजुर्गों में बहरेपन के लक्षण अलग-अलग कैसे होते हैं? क्या बहरेपन का अचानक आना किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है? क्या कानों में घंटी बजने की समस्या और बहरेपन का क्या कनेक्शन है? बहरेपन के इलाज में कौन-कौन सी नई तकनीकें उपलब्ध हैं? क्या हियरिंग एड से सुनने की क्षमता पूरी तरह बहाल हो सकती है? बहरेपन से बचने के लिए किन सावधानियों को अपनाना चाहिए? क्या कान की सफाई गलत तरीके से करने से बहरेपन का खतरा हो सकता है? क्या दर्द की दवाओं या एंटीबायोटिक्स के ज्यादा इस्तेमाल से सुनने की क्षमता कम हो सकती है? इन सभी सवालों के जवाब सुनिए ENT डॉक्टर विजय कुमार वर्मा से.
    30 min
  • बार-बार चीज़ें भूल रहे हैं? ये नॉर्मल है या कोई बीमारी? ठीक करने के लिए क्या टिप्स अपनाएं? : हेलो डॉक्टर
    ब्रेन एजिंग क्या है और यह कब से शुरू होती है? क्या मस्तिष्क की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा किया जा सकता है? उम्र बढ़ने के साथ दिमाग में कौन-कौन से बदलाव आते हैं? याददाश्त कमजोर होने और डिमेंशिया में क्या अंतर है? अल्ज़ाइमर और ब्रेन एजिंग में क्या संबंध है? क्या दिमाग की उम्र बढ़ने का असर सोचने-समझने और निर्णय लेने की क्षमता पर भी पड़ता है? क्या ज़्यादा तनाव लेने से मस्तिष्क जल्दी बूढ़ा हो सकता है? ब्रेन एजिंग को रोकने या कम करने के लिए किन आदतों को अपनाना चाहिए? नींद और ब्रेन एजिंग के बीच क्या संबंध है? मोबाइल फोन और ज्यादा स्क्रीन टाइम दिमाग पर बुरा असर डालता है? ब्रेन एजिंग और डिप्रेशन-एंग्जायटी का क्या संबंध है? बुजुर्गों में ब्रेन एजिंग को समझने के लिए कौन-कौन से टेस्ट किए जाते हैं? सोशल लाइफ और लोगों से बातचीत करना दिमाग को एक्टिव रखता है? किन लक्षणों को देखकर समझा जा सकता है कि ब्रेन एजिंग तेज हो रही? क्या जीन का ब्रेन एजिंग में कोई रोल होता है? क्या ज्यादा जानकारी याद रखने की आदत से दिमाग पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और यह उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को तेज कर सकता है? क्या अलग-अलग पेशों में काम करने वालों का दिमाग अलग तरीके से बुढ़ाता है? मसलन, पत्रकार, वैज्ञानिक, कलाकार, खिलाड़ी? इन सारे सवालों के जवाब सुनिए मेदांता अस्पताल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर विनय गोयल को.
    43 min

About Hello Doctor

From the publisher's feed

Hello Doctor is a Hindi podcast where we talk to specialist doctors on common health problems.

No medical jargons to scare you away! We make sure that listener gets to understand everything…

More shows like Hello Doctor

3 Things by Express Audio

3 Things

55 Listeners

विवेचना by BBC Hindi Radio

विवेचना

20 Listeners

The Prakhar Gupta Xperience by Prakhar Gupta

The Prakhar Gupta Xperience

13 Listeners

दुनिया जहान by BBC Hindi Radio

दुनिया जहान

4 Listeners

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

5 Minute by Aaj Tak Radio

5 Minute

2 Listeners

The Desi Crime Podcast by Desi Studios

The Desi Crime Podcast

287 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Din Bhar by Aaj Tak Radio

Din Bhar

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

0 Listeners

Gyaan Dhyaan by Aaj Tak Radio

Gyaan Dhyaan

0 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar) by BBC Hindi Radio

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar)

13 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

IPL Ki Tein Tein by Aaj Tak Radio

IPL Ki Tein Tein

1 Listeners

ANI Podcast with Smita Prakash by Asian News International (ANI)

ANI Podcast with Smita Prakash

94 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

10 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

The Daily Brief by Zerodha

The Daily Brief

11 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners