भक्त भगवान को ब्रह्मा, विष्णु और महेश के तीन विभिन्न रूपों में देखते हैं, उनकी पूजा करते हैं। ब्रह्मा सृजन के देव हैं, विष्णु जी पालनकर्ता हैं और महेश संहारकर्ता। इस तरह अक्सर त्रिदेवों को अलग अलग रूपों में देखा जाता है पर क्या वाकई त्रिदेव एक दूसरे से अलग हैं या वे एक ही हैं? पवित्र ग्रन्थ, हरिवंश पुराण में इस तथ्य की अद्भुत विवेचना की गई है।