भाई दूज या यम द्वितीया के त्यौहार के पीछे भाई और बहन की एक अति सुन्दर कथा है। इस कथा में ये बताया गया है कि कैसे इस पर्व की परंपरा से भाई हर संताप से मुक्त हो जाता है और कैसे आज्ञा और सहस्रार चक्र पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है जिससे भाइयों को भगवान के परम आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। इस पवित्र त्यौहार के पीछे की निश्छल भावना और सन्देश को समझना चाहिए।