भगवान कभी कभी कठिन परीक्षा लेते हैं। जैसे माँ बाप अपने बच्चे को अनुशासन में रखना चाहते हैं ताकि बच्चे कठिन से कठिन परिस्थिति में भी जीवन में आगे बढे, वैसे ही भगवान भी अपने भक्तों की परीक्षा लेते हैं लेकिन आखिर में सहारा देते हैं। इसलिए जीवन की कठिन परिस्थितियों में शिव का ध्यान करें एवं उनके प्रेम को समझें।