अक्सर लोग सोचते हैं कि बच्चो का एडमिशन अच्छे स्कूल में करा लें, उन्हें धन दौलत, अच्छे कपडे, अच्छा भोजन दे दें तो आगे भी उन्हें एक अच्छी जिंदगी मिल जायेगी, पर ऐसा नहीं है। ऐसा करने से उनका वर्तमान का जीवन तो आसान हो जाता है पर जरुरी नहीं है कि इससे उनका भविष्य भी अच्छा हो जाए। तो कैसे सुनिश्चित करें कि वर्तमान के साथ बच्चो का भविष्य भी बेहतर हो?