Hindi Audiobooks

Hindi Audiobooks

By Anoop KumarArtsBooks
Download on the App Store

All Hindi Audiobooks episodes

  • Chapter TWO of Think and Grow Rich

    Chapter TWO of Think and Grow Rich

    अध्याय-2 इच्छशक्ति "सफलता की ओर पहला कदम"

    हर इंसान जिसे पैसो की जरूरत है, वह पैसों की इच्छा रखता है। सिर्फ इच्छा रखना आपको धनवान नहीं बना देता। लगातार अमीर बनने की चाहत जब तक जुनून न बन जाए और फिर उसके लिए निश्चित योजना बनाना एवं अमीर बनने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ रहना और असफल होने पर अपने योजना पर विश्वास रखना ही हमें अमीर बनने की और ले जाता है।

    जो लोग धन के प्रति जागरुक रहते हैं वही अमीर बनते हैं। धन के प्रति जागरुक रहने से तात्पर्य यह है कि जो लोग लगातार धन के बारे में सोचते रहते है और धन की चाहत रखते है, वही लोग खुद को अमीर बनने की स्थिति में तब ही देख पाते है, जब असल में वे नहीं होते हैं। जिन लोगो को इंसानी दिमाग के बारे में अधिक जानकारी नहीं है, वे लोग इन सिद्धान्तों को अव्यवहारिक कह सकते हैं।

    Buy Book At-  https://amzn.to/3hMHsjQ

    www.booksociety.in

    Hindi Audiobooks

    ---
    This episode is sponsored by
    · Anchor: The easiest way to make a podcast. https://anchor.fm/app
    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/anoop-kumar50/message
    33 min
  • Chapter ONE of Think and Grow Rich

    Chapter ONE of Think and Grow Rich

    अध्याय- 1 परिचय

    इस पुस्तक के हर अध्याय में धन कमाने के ऐसे रहस्य बताए गए हैं, जिन्हें 500 से अधिक अति दौलतमंद लोगों की जिंदगी को सावधानीपूर्वक काफी वक्त तक विश्लेशण करने के बाद खोजा गया है।

    इन रहस्यों का ज्ञान एंड्रू कार्नेगी के माध्यम से ज्ञात हुए थे तब में एक लड़का था, तब कन्नी नामक उस बृद्ध व्यक्ति ने इन रहस्यों के बारे में मुझे बताया था। फिर वह कुर्सी में बैठ गए और अपनी चमचमाती हुई आँखों से यह देखने लगे कि मेरे अंदर पर्याप्त दिमाग है या नही? मैं उनकी बातों को समझ  पा रहा हूँ कि नहीं?

    जब उन्होने देखा कि मैं उनकी बातों को समझ चुका हूँ, तो उन्होने मुझसे पूछा कि क्या मैं अगले बीस वर्ष या फिर इससे अधिक उन पुरुषों, महिलाओं और संपूर्ण विश्व को देने के लिए तैयार हूँ या नहीं? जो उन रहस्यों के आभाव में असफल जीवन व्यतीत कर रहे है। मैने सहमति से सर हिला दिया और मिस्टर कार्नेगी के सहयोग द्वारा मैने अपने वादे को पूरा किया।

    Buy Book At-  https://amzn.to/3hMHsjQ

     www.booksociety.in 

    Hindi Audiobooks

    ---
    This episode is sponsored by
    · Anchor: The easiest way to make a podcast. https://anchor.fm/app
    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/anoop-kumar50/message
    43 min
  • Chapter SIXTEEN of The Science of Getting Rich
    Chapter SIXTEEN of The Science of Getting Rich
    Ch – 16 – Some Cautions and Concluding Observations – कुछ चेतावनियाँ और अंतिम अवलोकन
    बहुत से लोग इस बात को सुनकर हसेंगे कि अमीर बनने का भी कोई विज्ञान होता है। उनके अनुसार अमीर बनना काफी मुश्किल है क्योंकि उनका ऐसा मानना होता है कि धन की असीमित उपलब्धता है, सरकार की हालत ठीक नहीं है या समाज में काफी समस्याएं है । लेकिन यह बिल्कुल भी सच नहीं है | अगर आप इस किताब में बताएं गए विज्ञान के अनुसार काम करते हैं तो आप आसानी से अमीर बन सकते हैं फिर इस बात से फर्क नहीं पड़ता की सरकार कैसी है या समाज में कैसी समस्याएं है | आप की चिंता बस आज का काम सबसे अच्छे तरीके से करना है | | बस अपने काम में जुटे रहे जब आप अपनी मनचाही जगह पर पहुंचेगे तो उसके मुताबिक skills अपने आप आ जाएगी | अपना ज्यादातर समय अपनी मनचाही चीज के बारे में सोचने में, कृतज्ञता प्रकट करने में और इस बुक को पढ़ने में बिताए।
    Buy Book At-  https://amzn.to/2C94C3y
    www.booksociety.in
    Hindi Audiobooks
    ---
    This episode is sponsored by
    · Anchor: The easiest way to make a podcast. https://anchor.fm/app
    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/anoop-kumar50/message
    17 min
  • Chapter FIFTEEN of The Science of Getting Rich

    Chapter FIFTEEN of The Science of Getting Rich

    Ch – 15 The Advancing Personality – उन्नति -:

    इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप एक चिकित्सक हैं, अध्यापक हैं, या पुजारी हैं, आप चाहे किसी भी व्यवसाय में हों, अगर आप दूसरों के जीवन बेहतर बना सकते हैं और उन्हें अवगत कर सकते हैं तो वे आपकी ओर आकर्षित होंगे और आपके काम में आपकी मदद करेंगे  | अगर आप उनकी जरूरतें पूरी करेंगे तो आप जल्द ही अमीर बन जाएंगे | वेतन पर काम करने वाले लोगों के लिए भी यही बात सच है | यह न सोचें की आपके पास अमीर बनने की अवसर सिर्फ इसलिए नहीं है क्यों कि आप जहाँ काम कर रहे हैं वहां उन्नति का कोई अवसर नजर नहीं आ रहा है है या आपका वेतन कम है और खर्च बहुत अधिक है | आप सिर्फ अपने Boss को खुश करने के लिए काम ना करें बल्कि अपने आप को आगे बढ़ाने की सोच के साथ काम करें | अपने अंदर सफलता, प्रगति और अमीरी की भावना को विकसित करें। इसे इस तरह करें कि आप के सम्पर्क में आने वाला हर इंसान आपके इरादे की शक्ति को महसूस करे |

    Buy Book At-  https://amzn.to/2C94C3y

    www.booksociety.in

    Hindi Audiobooks

    ---
    This episode is sponsored by
    · Anchor: The easiest way to make a podcast. https://anchor.fm/app
    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/anoop-kumar50/message
    11 min
  • Chapter FOURTEEN of The Science of Getting Rich

    Chapter FOURTEEN of The Science of Getting Rich

    Ch 14 – The Impression Of Increase – वृद्धि की छाप –

    दोस्तों विज्ञान की बात माने तो यह ब्रह्मांड लगातार फैल रहा है और वैज्ञानिक उसमें होने वाली बढ़ोतरी को मापने की कोशिश में लगे हुए हैं | जब ब्रह्मांड बढ़ता है तो उसके अंदर की सारी चीजें लगातार बढ़ती रहती हैं | बढ़ते रहना ही संसार का नियम है इसलिए इसमें मौजूद सभी चीजें लगातार बढ़ती हैं |

    Dr. Wattles कहते हैं कि मनुष्य अपने जीवन में जो भी काम करता है अपनी आगे बढ़ने की इच्छा के कारण ही करता है | विस्तार का नियम कहता है कि संसार में हर चीज कुदरत के अनुसार बढ़ रही है और उसका विस्तार हो रहा है | एक छोटा सा बच्चा 1 साल का होने के बाद अपने आप चलने लगता है | वह यह नहीं सोचता कि यह तो बहुत मुश्किल काम है और मुझे इसे नहीं करना चाहिए | वह तब तक कोशिश करता रहता है और आगे बढ़ता रहता है जब तक की वह चलना सीख नहीं लेता |

    Buy Book At-  https://amzn.to/2C94C3y

    www.booksociety.in

    Hindi Audiobooks

    ---
    This episode is sponsored by
    · Anchor: The easiest way to make a podcast. https://anchor.fm/app
    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/anoop-kumar50/message
    10 min
  • Chapter THIRTEEN of The Science of Getting Rich

    Chapter THIRTEEN of The Science of Getting Rich

    Ch – 13  – Getting Into The Right Business – सही व्यवसाय –

    हमेशा वह व्यवसाय या काम करना सबसे अच्छा रहता है जिसके लिए आपके अंदर सबसे अच्छ कौशल हो | ऐसा करने से आपके साथ काम करने वाले लोगों को भी inspiration मिलती है । जब आप अपना मनचाहा काम करते हैं तो आपको काम करने में मजा आने लगता है और यह अमीर बनने का सबसे अच्छा तरीका है । अगर कोई   दूसरा अवसर आपके ठीक सामने आ जाए और careful analysis करने पर आप इस नतीजे पर पहुँचे कि यह सही अवसर है तो इस अवसर को अपने हाथों से जाने ना दे, लेकिन जब भी आपको ऐसा करने में अपनी बुद्धिमत्ता पर संदेह हो रहा हो तो अचानक कोई नया कदम न उठाए | जल्दबाजी, डर या संदेह की वजह से काम करने में ग़लतियाँ होती है | कोई दूसरा आपको अपनी मनचाही चीज करने में पीछे नहीं छोड़ रहा है |  यदि एक अवसर चला जाता है तो थोड़ा आगे आपके लिए दूसरा अवसर चला आता है |

    Buy Book At-  https://amzn.to/2C94C3y

    www.booksociety.in

    Hindi Audiobooks

    ---
    This episode is sponsored by
    · Anchor: The easiest way to make a podcast. https://anchor.fm/app
    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/anoop-kumar50/message
    11 min
  • Chapter TWELVE of The Science of Getting Rich

    Chapter TWELVE of The Science of Getting Rich

    Ch – 12 Efficient Action – प्रभावी कर्म –

    आप दुनिया में तभी आगे बढ़ सकते हैं जब आप अपनी वास्तविक स्थिति से बड़े बन जाएँ | जो इंसान अपना काम पूरा नहीं कर पाता, वह कभी भी अपने स्थिति से बड़ा आदमी नहीं बन पाता | आप हर दिन वह सारा काम करें जो आप उस दिन कर सकते हैं और आप यह पाएंगे की आप हर काम को अच्छे तरीके से कर सकते हैं। आपको बहुत ज्यादा काम करने की कोई जरुरत नहीं है | आने वाले कल का काम आज करने या एक हफ्ते का काम एक दिन में करने की जरुरत नहीं है | दरअसल आपके काम की मात्रा नहीं बल्कि उसकी गुणवत्ता महत्वपूर्ण होती है | आपका हर काम अपने आप में या तो सफल होता है या असफल | जब आप प्रभावशाली तरीके से कोई काम करते हैं तो उस काम में आपको सफलता मिलती है जिससे अपने जीवन में सफल बन जाते हैं। वही अगर आप किसी काम को प्रभावी तरीके से करते हैं तो आप उस काम में fail हो जाते हैं | आप बस अपने आपको बेहतर बनाने की कोशिश में लगे रहे । जब भी मौका मिले कुछ नया ज़रूर सीखें ।

    Buy Book At-  https://amzn.to/2C94C3y

    www.booksociety.in

    Hindi Audiobooks

    ---
    This episode is sponsored by
    · Anchor: The easiest way to make a podcast. https://anchor.fm/app
    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/anoop-kumar50/message
    13 min
  • Chapter ELEVEN of The Science of Getting Rich

    Chapter ELEVEN of The Science of Getting Rich

    Ch 11-  Acting In The Certain Way – किसी खास तरीके से काम करना –

    जब आप एक खास तरीके से सोचते हैं तो ब्रह्मांड उन चीजों को आकार देता है जो आप चाहते हैं | आकर्षण का इस्तेमाल करने के लिए सही विचार सोचने के साथ-साथ आपको काम भी करना पड़ता है क्यों कि सही विचार सोचने से आपकी मनचाही चीज आपकी ओर आकर्षित होती है और काम करने से वह आपको मिल जाती है | इसलिए अपनी मनचाही चीज को पाने के लिए आपको Practically काम करना होगा |

    जब आप अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं तो आपका लक्ष्य भी आप की ओर बढ़ता है |  जब आप रुक जाते हैं तो आपका लक्ष्य भी रुक जाता है | जब आप सही तरीके से सोचना और काम करना बंद कर देते हैं तो आप अपने लक्ष्य को अपनी ओर आने से रोक देते हैं |

    Buy Book At-  https://amzn.to/2C94C3y

    www.booksociety.in

    Hindi Audiobooks

    ---
    This episode is sponsored by
    · Anchor: The easiest way to make a podcast. https://anchor.fm/app
    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/anoop-kumar50/message
    13 min
  • Chapter TEN of The Science of Getting Rich

    Chapter TEN of The Science of Getting Rich

    Ch – 10 – Further Use Of The Will – इच्छाशक्ति के अन्य उपयोग –

    Dr. Wattles  कहते है कि गरीबी और इससे जुड़ी सारी चीजों के बारे में सोचना छोड़ दें | जब भी आप गरीब लोगों के बारे में सोचें या बोले तो इस तरह सोचें जैसे वे अमीर बनने की प्रक्रिया में हों | जैसे उन पर तरस खाने की बजाय, आप उन्हें बधाई दे रहे हों | अब ऐसा नहीं है कि आपके ऐसा सोचने से गरीबी कम हो जाएगी या अपराध ख़त्म हो जाएंगे लेकिन गरीबी की सोच रखने से आपके अमीर बनने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है | उन पर अधिक सोच विचार करने से आपका कीमती समय बर्बाद होता है | इसके बजाय पूरी दुनिया के अमीर बनने में दिलचस्पी लें | आप खुद अमीर बनकर लोगों की मदद जितने असरदार ढंग से कर सकते हैं उतनी किसी दूसरे तरीके से नहीं कर सकते | ध्यान रहे यह तभी संभव है जब आप competitive नहीं बल्कि creative तरीके से अमीर बनें | 

    Buy Book At-  https://amzn.to/2C94C3y

    www.booksociety.in

    Hindi Audiobooks

    ---
    This episode is sponsored by
    · Anchor: The easiest way to make a podcast. https://anchor.fm/app
    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/anoop-kumar50/message
    12 min
  • Chapter NINE of The Science of Getting Rich

    Chapter NINE of The Science of Getting Rich

    Ch – 9 – How To Use The Will – इच्छाशक्ति का इस्तेमाल कैसे करें-

    आपकी इच्छाशक्ति आपके अवचेतन मन की शक्ति को विकशित करने के लिए सबसे ताक़तवर हथियार का काम करती है | जीवन में कुछ भी हासिल करने के लिए अपने अवचेतन मन की शक्ति को विकशित करना सबसे महत्वपूर्ण काम है | अमीर होने के लिए आपको अपनी इच्छा शक्ति को किसी और पर इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है, आपको अपनी इच्छा शक्ति का इस्तेमाल केवल खुद पर करने की जरूरत है |

    आप दूसरों को नियंत्रित करने के बजाय खुद के विचारों और भावनाओं को नियंत्रित करने की कोशिश करें |  आप देख सकते हैं कि आप इस समय क्या सोच रहे हैं और क्या महसूस कर रहे हैं | उसके बाद आपको उन चीजों पर ध्यान केन्द्रित करना है जो आप अपनी असल में जिंदगी में पाना चाहते हैं |

    Buy Book At-  https://amzn.to/2C94C3y

    www.booksociety.in

    Hindi Audiobooks

    ---
    This episode is sponsored by
    · Anchor: The easiest way to make a podcast. https://anchor.fm/app
    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/anoop-kumar50/message
    14 min