Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
हिंदू पौराणिक कथा कहानियाँ: ऐसी कथायें और कहानियाँ जो आपको दुनिया के सबसे प्राचीन धर्म, हिन्दू धर्म, जिसे 'सनातन धर्म' भी कहा जाता है, के बारे में विस्तार से जानकारी देंगीं। एक धर्म जो 'संसार (जीवन,... more
FAQs about हिंदू पौराणिक कथा कहानियाँ:How many episodes does हिंदू पौराणिक कथा कहानियाँ have?The podcast currently has 26 episodes available.
August 26, 2022गणेश जी को हाथी का सिर कैसे मिला? कैसे हुआ उनका जन्म?श्रीगणेश जी माता पार्वती और शिवजी के पुत्र हैं। इनके जन्म को लेकर कई तरह की कथाए हैं। वराहपुराण और शिवपुराण में विनायक के जन्म को लेकर दो अलग-अलग कथाए हैं। आइये सुनते हैं गणेश जी की जन्म कथाओं को। ...more4minPlay
August 18, 2022श्री कृष्ण ने कुल कितने विवाह किये थे और कौन थीं उनकी 8 पटरानियाँ और 16108 रानियाँ ?पृथ्वी की रक्षा के लिए भगवान विष्णु ने अनेको अवतार लिए हैं, और भिन्न भिन्न लीलाये की हैं, परन्तु जितनी लीलाये उन्होंने कृष्ण अवतार में की हैं शायद ही किसी और अवतार में की हों। ऐसा कहा जाता है क़ि कृष्ण कि 16108 रानियां और 8 पटरानियां थीं। राधा जी इन सब से अलग थीं । यद्यपि कृष्ण का विवाह राधा जी के साथ नहीं हुआ, परन्तु कृष्ण के साथ राधा जी को ही पूजा जाता है।आइये जानते हैं उनकी ८ पटरानियों और 16108 रानियों के बारे में।...more7minPlay
August 09, 2022क्यों विष्णु जी को राजा बलि के यहाँ बनना पड़ा द्वारपाल और क्या है रक्षा बंधन से इस कथा का सम्बन्ध?रक्षा बंधन के पर्व का कितना महत्व है ये तो आप सभी जानते हैं। रक्षा बंधन का पर्व कब आरम्भ हुआ इसके विषय में अनेको कथाये प्रचलित हैं। स्कन्ध पुराण, पद्मपुराण और श्रीमद्भागवत में वामनावतार नामक कथा में रक्षाबन्धन का प्रसंग मिलता है।आइये सुनते इस रोचत और ज्ञानवर्धक कथा को: ...more7minPlay
July 30, 2022पांडव वंश के अंतिम राजा जनमेजय क्यों मिटाना चाहते थे सांपों का अस्तित्व?पांडव वंश के अंतिम राजा जनमेजय क्यों मिटाना चाहते थे सांपों का अस्तित्व पांडव वंश के अंतिम राजा जनमेजय ने सांपों का अस्तित्व समाप्त करने के लिए यज्ञ किया थ। सापों ने राजा जनमेजय का क्या अहित किया था जो उन्होंने ऐसा यज्ञ किया और क्या उनके इस यज्ञ का क्या परिणाम हुआ आइये सुनते हैं इसके पीछे की कथा को। ...more7minPlay
July 25, 2022देवताओं और असुरों के बीच हुए समुंद्र मंथन क्यों हुआ? सागर मंथन से निकले रत्नो को देवताओं और असुरों ने आपस में कैसे बांटा?समुद्र मंथन हिन्दू धर्म की एक अत्यंत महत्वपूर्ण पौराणिक घटना है जिसमें अमृत की प्राप्ति के लिए देवताओं और दैत्यों ने मिलकर समुद्र का मंथन किया था। आइये विस्तार से जानते हैं समुद्र मंथन क्यों हुआ, कैसे हुआ, किसने किया और समुंद्र मंथन से कौन कौन से रत्न निकले? देवताओ तथा असुरो ने उन्हें आपस में कैसे बांटा?...more10minPlay
May 03, 2022भगवान परशुराम जी ने अपनी माँ का सिर क्यों काटा था?परशुराम जी को विष्णु जी के उग्र अवतार के रूप में भी जाना जाता है | एक बार उन्होंने अपने पिता के कहने पर अपनी माता का सिर काट दिया था। आइये सुनते हैं क्यों उन्होंने ऐसा किया? ...more3minPlay
May 03, 2022भगवान परशुराम ने कर्ण को क्या श्राप दिया? जो आगे चल कर उनकी मृत्यु का कारण बना।कर्ण द्वापर युग के महान योद्धा में से एक थे परन्तु परशुराम जी के दिए हुए एक श्राप के कारण ही महाभारत के युद्ध में कर्ण को पराजय का सामना करना पड़ा और यही श्राप कर्ण की मृत्यु का कारण भी बना। आइये जानते हैं इस कथा के बारे में।...more4minPlay
May 03, 2022भगवान परशुराम ने 21 बार क्षत्रियो का संहार क्यूँ किया?हर साल अक्षय तृतीया के दिन परशुराम जयंती मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान परशुराम विष्णु जी के छठवें अवतार हैं। परशुराम जी से जुड़ी कई कथाएं प्रचलित हैं, जिनमें एक ये है कि भगवान परशुराम ने क्षत्रिय कुल का 21 बार सर्वनाश किया था। परन्तु यह बात पूरी तरह से सत्य नहीं है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, परशुराम जी ने क्षत्रिय कुल का नहीं बल्कि क्षत्रिय हैहय वंश का विनाश किया था। आइये सुनते हैं इस कथा को विस्तार से। ...more3minPlay
May 03, 2022कौन थे महर्षि परशुराम? क्या है उनके जन्म की कथा? परशुराम जन्मदिवस विशेषपरशुराम जी रामायण काल के महान मुनी थे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान परशुराम विष्णु जी के छठवें अवतार हैं। परशुराम जी शिव के परम भक्त थे। इन्होने शिव जी की कठिन तपस्या की थी और शिव जी ने प्रसन्न हो कर अपना परशु नमक अस्त्र उन्हें प्रदान किया। इनका नाम तो राम था, किन्तु शंकर द्वारा प्रदत्त अमोघ परशु को सदैव धारण किये रहने के कारण ये परशुराम कहलाते थे। इनका जन्म अक्षय तृतीया, अर्थात वैशाख शुक्ल तृतीया को हुआ था। अत: इस दिन व्रत करने और परशुराम जन्मोत्सव मनाने की प्रथा है। परशुराम जी के जन्म के सन्दर्भ में अनेक कथाये प्रचलित हैं, आइये सुनते हैं उनमे से एक प्रचलित कथा। ...more4minPlay
April 07, 2022गौतम बुद्ध की कथावैशाख माह की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। बुद्ध पूर्णिमा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव है। यह बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए सबसे बड़ा उत्सव होता है। हिन्दू धर्म के लोगों के लिए यह महत्वपूर्ण उत्सव माना जाता है।वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि पर बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान बुद्ध का जन्म हुआ। बोधगया में बोधि वृक्ष के नीचे बुद्धत्व की प्राप्ति हुई थी। ज्ञान प्राप्ति के बाद का संपूर्ण जीवन इन्होंने मानव कल्याण के लिए लगाया। यह ज्ञान को केवल अपने तक सीमित नहीं रखना चाहते थे, इसी कारण उन्होंने अनेकों उपदेश दिए तथा अपने ज्ञान को अमर कर दिया।...more8minPlay
FAQs about हिंदू पौराणिक कथा कहानियाँ:How many episodes does हिंदू पौराणिक कथा कहानियाँ have?The podcast currently has 26 episodes available.