Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
हिंदू पौराणिक कथा कहानियाँ: ऐसी कथायें और कहानियाँ जो आपको दुनिया के सबसे प्राचीन धर्म, हिन्दू धर्म, जिसे 'सनातन धर्म' भी कहा जाता है, के बारे में विस्तार से जानकारी देंगीं। एक धर्म जो 'संसार (जीवन,... more
FAQs about हिंदू पौराणिक कथा कहानियाँ:How many episodes does हिंदू पौराणिक कथा कहानियाँ have?The podcast currently has 26 episodes available.
February 05, 2022वसंत पंचमी पर माँ सरस्वती की पूजा क्यों की जाती है? माँ सरस्वती की जन्म कथाबसंत पंचमी का त्योहार हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी के दिन मनाया जाता है। इस दिन संगीत, ज्ञान, कला, विद्या, वाणी की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। आइये जानते हैं वसंत पंचमी पर माँ सरस्वती की पूजा क्यों की जाती है? सुनिए माँ सरस्वती की जन्म कथा।...more5minPlay
January 20, 2022कैसे सावित्री ने यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस ले लिए?पौराणिक कथा के अनुसार, देवी सावित्री ने यमराज से अपने मरे हुए पति के प्राण पुनः वापस मांगकर उन्हें जीवित कर लिया था। भारतीय नारी सावित्री हो हमेशा ही एक आदर्श पतिव्रता नारी के रूप में देखती और पूजती है। आइये सुनते हैं आपको देवी सावित्री की कथा। ...more4minPlay
January 20, 2022क्यों भगवान विष्णु को लेना पड़ा नरसिंह अवतार?पौराणिक ग्रंथो के अनुसार, भगवान श्रीहरि विष्णु जी के बारह अवतार हैं। इनमें एक अवतार भगवान नरसिंह का है। नरसिंह अर्थात नर + सिंह (मानव-सिंह), जो आधे मानव एवं आधे सिंह के रूप में प्रकट हुए थे, जिनका सिर एवं धड़ तो मानव का था लेकिन चेहरा एवं पंजे सिंह की तरह थे, वे भारत में, खासकर दक्षिण भारत में वैष्णव संप्रदाय के लोगों द्वारा एक देवता के रूप में पूजे जाते हैं जो सदैव अपने भक्तों की रक्षा के लिए प्रकट होते हैं। हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को नरसिंह जयंती मनाई जाती है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीहरि विष्णु जी अपने परम भक्त प्रह्लाद के रक्षार्थ और धर्म की स्थापना हेतु नरसिंह रूप में प्रकट होकर अत्याचारी हिरण्यकश्यप का वध किया था। आइये सुनते हैं भगवान नरसिंह की उत्पत्ति की कथा। ...more7minPlay
January 20, 2022कौन हैं माँ छिन्नमस्ता? क्यों खुद काट लिया उन्होंने अपना ही शीश?कौन हैं माता छिन्नमस्ता? आपने जगदंबा की एक तस्वीर देखी होगी जिसमें मां के एक हाथ में खड़ग, दूसरे हाथ में स्वयं उनका ही मस्तक है। उनके कबंध (मस्तकहीन धड़) से रक्त की तीन धाराएं फूंट रही हैं। वे रक्तधाराएं तीन मुखों में प्रवेश कर रही हैं। माता के पैरों के नीचे एक स्त्री-पुरुष भी दिख जाते हैं।बैसाख शुक्ल चतुर्दशी को नृसिंह चतुर्दशी के साथ ही मां छिन्नमस्ता का प्राकट्य दिवस भी मनाया जाता है। कहते हैं किसी काल में महामाया जगदंबा ने इसी दिन अपना शीश काट लिया था। आइये आपको बताते हैं क्यों माँ छिन्नमस्ता इतनी उग्र मानी जाती हैं। ...more8minPlay
January 20, 2022क्यों ब्रह्मा जी का दिया हुआ श्राप, नारद जी के लिए बन गया वरदान?नारद मुनि, हिन्दु शास्त्रों के अनुसार, ब्रह्मा के छः पुत्रों में से छठे है। उन्होने कठिन तपस्या से ब्रह्मर्षि पद प्राप्त किया। वे भगवान विष्णु के अनन्य भक्तों में से एक माने जाते है। साथ ही वे भगवान विष्णु के अवतार हैं। देवर्षि नारद धर्म के प्रचार तथा लोक-कल्याण हेतु सदैव प्रयत्नशील रहते हैं। शास्त्रों में इन्हें भगवान का मन कहा गया है। इसी कारण सभी युगों में, सभी लोकों में, समस्त विद्याओं में, समाज के सभी वर्गो में नारद जी का सदा से एक महत्त्वपूर्ण स्थान रहा है। मात्र देवताओं ने ही नहीं, वरन् दानवों ने भी उन्हें सदैव आदर किया है। समय-समय पर सभी ने उनसे परामर्श लिया है। श्रीमद्भगवद्गीता के दशम अध्याय के २६वें श्लोक में स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने इनकी महत्ता को स्वीकार करते हुए कहा है - देवर्षीणाम् च नारद:। देवर्षियों में मैं नारद हूं। आइये सुनते हैं नारद जी की जन्म कथा। ...more10minPlay
December 13, 2021शनिदेव - कैसे हुआ जन्म और कैसे टेढ़ी हुई नजर?शनि का नाम सुनते ही शामत नजर आने लगती है, सहमने लग जाते हैं, शनि के प्रकोप का खौफ खा जाते हैं। कुल मिलाकर शनि को क्रूर ग्रह माना जाता है लेकिन असल में ऐसा है नहीं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनि न्यायधीश या कहें दंडाधिकारी की भूमिका का निर्वहन करते हैं। वह अच्छे का परिणाम अच्छा और बूरे का बूरा देने वाले ग्रह हैं। अगर कोई शनिदेव के कोप का शिकार है तो रूठे हुए शनिदेव को मनाया भी जा सकता है। शनि जयंती का दिन तो इस काम के लिये सबसे उचित माना जाता है। आइये जानते हैं शनिदेव के बारे में, क्या है इनके जन्म की कहानी और क्यों रहते हैं शनिदेव नाराज?...more6minPlay
FAQs about हिंदू पौराणिक कथा कहानियाँ:How many episodes does हिंदू पौराणिक कथा कहानियाँ have?The podcast currently has 26 episodes available.