Horror India TV

Horror India TV

By RJ Kalakaar🔥(Parveen Rawat)FictionDrama
Download on the App Store

Horror India TV episodes

  • BALAJI TEMPLE || हनुमान जी ने महिला के शरीर से निकाली प्रेत आत्मा || S-02 E-31
    बात है 2003 की जब मेरी नई नई शादी हुई थी | दोस्तों मेरी बीवी जो की एक इंटीरियर डिज़ाइनर थी और वह बहुत ही अच्छे परिवार से तालुक रखती है| मेरी बीवी एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी | दोस्तों इंटीरियर डिज़ाइनर का काम लोगों के घरो को डिज़ाइन करना होता है जिस कारण उसे जगह जगह लोगों के घर जाना पड़ता है |
    दोस्तों हम लोगों को नहीं पता होना मगर ये सच है की जिस तरह इस पृथ्वी पर भगवान विराजमान है उसी तरह इस पृथ्वी पर सैतान भी विराजमान है | और सायद इस कारण वश मेरी बीवी को किसी शैतान ने पकड़ लिया था | उस दिन जब वह एक ग्राहक के घर से वापस आए तो अजीब अजीब सी हरकतें करने लगी | कभी अपने ऊपर खाना पलट देती तो कभी बिजली से अपने आप तो मारने की कोशिश करती | दोस्तों दिनों के साथ साथ उसकी ये हरकत कुछ ज्यादा ही खतरनाक था दिल दहलाने वाली हो रही थी | एक दिन तो वह हमारे घर की छत से ही कूद गई वो भगवान का सुक्रिया था की निचे कपड़ो से भरा हुआ ट्रक था जिस कारण उसे कुछ भी नुकसान नहीं पहुंचा |
    11 min
  • MAHADEV SAVED NITESH || जब नितेश को शमशान घाट में दिखी भूतो की टोली और महादेव || S-02 E-30
    जब गलती से नितेश शमशान घाट की एक कबर में बैठ गया, फिर क्या हुआ ? नॉएडा की सच्ची घटना 2019 बात है साल 2019 की, नितेश जी शमशान घाट की नौकरी इच्छा पूर्वक कर रहे थे, उनको पैसो की कमी थी इसीलिए उनको ये नौकरी मजबूरन लेनी पड़ी, हालांकि उनके परिवार में पहले किसी ने ये काम नहीं किया था। उनका परिवार UP में स्तिथ azamgarh में था, जहा उनकी पत्नी उनके दो बच्चो को संभाल रही थी और उनको साथ था नितेश की माँ का। दोस्तों नितेश जी शमशान घाट में आये सभी लाशो का क्रिया कर्म करते थे और वहा मौजूद पंडित जी की मदद किया करते थे। रात होते ही नितेश जी को शमशान घाट में ही सोना पड़ता था क्योंकि उनके पास इतने पैसे नहीं थे की वो कोई सोने की जगह ढूंढ सके। दोस्तों एक रात सोते समय नितेश जी को अपनी छाती पर दबाव महसूस होने लगा, जब उन्होंने उठना चाहा तो उनके हाथ पैर उनका साथ नहीं दे रहे थे, मानो की उनके हाथ पैर किसी और के वश में थे। निशांत जी की तबियत बिगड़ने लगी, उनको सांस कम आरही थी और वो बेचैन हो रहे थे, थोड़ी देर बाद मानो वो दबाव उनके ऊपर से चला गया, निशांत जी को राहत मिली और वो सो गए। आने वाले कुछ दिंनो में निशांत जी के साथ ये प्रक्रिया कई बार हुई, उनके शरीर के ऊपर दबाव पड़ता और वो हिल नहीं पाते।
    8 min
  • DINESH AND LORD HANUMAN || दिनेश के आगे एक चुड़ैल थी और पीछे हनुमान || S-02 E-28
    आज हम हमुमान जी के एक चमत्कार के बारे में बताएं... जिसे सुनकर आपको यकिन हो जाएगा की भगवान सच में होते है और आपको इस सच्ची घटना से पता चल जाएगा कि... हनुमान चालीसा में कितनी शक्ति होती है। दोस्तों अगर आपको भूत प्रेत पर विश्वास नहीं होता है... तो ये सच्ची घटना सुनकर आपको विश्वास हो जाएगा कि... भूत किस तरह है परछाई बनकर हमारे आस-पास होते हैं।
    तो दोस्तों ये घटना राजस्थान के एक छोटे से गांव की है। इस गांव के बाहर एक हनुमान जी का मंदिर है... जहां गांव के लोग पूजा करने जाते हैं। ये गांव चारो तरफ से घने जंगल से घिरा हुआ है... और यहां पर जाने के लिए कोई पक्की सड़क भी नहीं है। गांव वालों को हाइवेय के लिए भी कई किलो मीटर दूर जंगल से होते हुए जाना पड़ता है। कहते हैं... इस जंगल में भूत प्रेतों का वास हैं... इसलिए यहां से कोई भी अकेला व्यक्ति रात के समय नहीं जाता। यहां बहुत से लोगों को इन आत्माओं का सामना भी करना पड जाता है... या फिर आत्माओं द्वारा पिछा करने की घटनाएं भी सामने आई हैं। लेकिन... जब वे व्यक्ति गांव के सामने वाले हनुमान मंदिर के समक्ष पहुंच जाते हैं तब वे आत्मा उनका पिछा करना छोड़ देती हैं। ऐसे ही गांव के लोगों ने कई चमत्कार की घटनाओं का वर्णण किया है। जब भी कोई बुरी शक्ति गांव के समझ आने की कोशिश करती है तब हनुमान जी उनके गांव की रक्षा करते हैं। आज हम इसी गांव की एक सच्ची घटना के बारे में बताऐंगे कि... किस तरह हनुमान जी ने इन जंगल में रहने वाली आत्मों से उनकी जान बचाई... इस व्यक्ति का नाम दिनेश है जो उसी गांव के रहने वाले हैं।
    12 min
  • GHOST IN CALL CENTER || गुरुग्राम के इस CALL CENTER में एक आत्मा उठाती थी फ़ोन || S-02 E-27
    GURGAON REAL HORROR STORY (Hindi Podcast) | Saffron Haunted BPO Gurgaon | Rose Ki Real Horror Story | क्या एक मुर्दा उठाती थी CALL CENTRE में फ़ोन? एक BPO में काम करने वाली भूत की कहानी |
    उद्योग विहार gurgaon के saffron call center (बपो) को सबसे भूतिया जगह माना गया है। कहते है की ये call center एक कब्रिस्तान पर बना हुआ है। इस BPO के कर्मचारी समर अब्बास जो यहाँ पहले काम किया करते थे, वह यहां पहले काम करते थे, वह यहाँ का एक भूतिया किस्सा बताते है। वह बताते है की 2005 में rose नाम की एक लड़की इस BPO में काम करती थी। rose बहुत मेहनती लड़की थी, हर कोई उसे पसंद करता था। एक बार उसे किसी की call आयी, जो बहुत लम्बे time तक चली थी, वह बहुत गुस्सा हो रही थी। उसके बाद वह call center से लम्बी छुटी लेकर चली गयी। जब वह बहुत दिनों की छुटी के बाद भी वापिस नहीं आयी तो company ने उसे ढूंढने का फैसला किया क्योंकि वह किसी call या email का भी जवाब नहीं दे रही थी। जहा पर वह रहती थी, company वालो ने उस मकान मालिक को रोज के बारे में पूछा। मकान मालिक ने बताया की वह लड़की तो 8 साल पहले ही मर चुकी थी। समर अब्बास कहते है की वह ना rose से मिला और ना उसे देखा क्योंकि वह इस घटना के बाद company में आया था। लेकिन वहा पहले से काम करने वाले लोग कहते है ये बात बिलकुल सच है। इन सब बातो से यह नतीजा निकलता है की company ने एक भूत को काम पर रखा, जिसने बहुत अच्छा काम किया और फिर गायब हो गया। कहते है की ये company एक कब्रिस्तान पर बानी हुई थी।
    8 min
  • HAUNTED RAILWAY STATION || जब कैमरा में कैद हुई ट्रेन चलाती आत्मा || S-02 E-26
    क्या आप भी किसी सुनसान रेलवे स्टेशन पर गए हो? जहां आपका स्वागत करने के लिए हो घना अंधेरा, पत्तों की सरसराहट, झींगुरों की आवाज़ और दूर से दिखाई दे रही रेलगाड़ी की चमचमाती लाइट
    रेल प्रत्येक देश के परिवहन का मुख्य आधार है, लेकिन कई बार ट्रेनों से हुई दुर्घटनाओं के कारण कई लोगों की आत्माएं आज भी इन रेलवे स्टेशनों पर भटकती रहती है। इसके कारण ये रेलवे स्टेशन या तो वीरान है या फिर उन्हें बंद कर दिया गया है। क्या आप भी किसी सुनसान रेलवे स्टेशन पर गए हो? जहां आपका स्वागत करने के लिए हो घना अंधेरा, पत्तों की सरसराहट, झींगुरों की आवाज़ और दूर से दिखाई दे रही रेलगाड़ी की चमचमाती लाइट। लेकिन जैसे-जैसे वो रौशनी आपके पास आती है, आपको एहसास होता है कि ये ट्रेन की लाइट नहीं है, बल्कि दो टिमटिमाती आंखें हैं, जो आपके बहुत करीब आ गयी हैं, बहुत करीब, जो बस आपको ही निहार रही हैं। वो अजीब सा अहसास, शरीर में सनसनाहट! लगा ना थोड़ा डर। सोचो असल में अगर आपके साथ ऐसा हो तो क्या करोगे? इसीलिए जानना बहुत ज़रूरी है इन 11 भूतिया रेलवे स्टेशंस के बारे में। आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे ही रेलवे स्टेशनों के बारे में बताएंगे।
    14 min
  • 8 FRIENDS AND GHOST || जब 8 दोस्तों ने लगाई Haunted School में भूत से मिलने की शर्त || S-02 E-25
    ये कहानी है जब गर्मियों का समय था। आठ दोस्तों का एक ग्रुप जिसमे चार लड़के और चार लड़किया थी, जो साथ में एक ही स्कूल में पढ़ते थे। एक रात वे सब एक फ्रेंड के घर पार्टी करने गए। रात के करीबन 2 बज चुके थे।
    धीरे-धीरे मजाक और मस्ती की बातें horror और scary बातों की ओर चली गई। उनमें से कोई भी इन सब बातों में विश्वास नहीं करता था। तो बस अपनी हिम्मत को आज़माने के लिए उन्होंने रात को अँधेरे में उनके शहर की सबसे हॉन्टेड जगह में जाने का फैसला किया। काफी समय से उनके शहर का एक पुराना स्कूल बंद पड़ा था, जो की पूरा खंडर हो चूका था। उन्होंने काफी कहानियां सुनी थी उस स्कूल के बारे में की वह हॉन्टेड है। उसमें से किसी को भी विश्वास नहीं था कि वह जगह हॉन्टेड है। उनमें से एक दोस्त के पास कार थी। सभी दोस्त कार में बैठे और सीधे स्कूल की तरफ पहुँचे। स्कूल के बाहर कार पार्क कर दी। उन्होंने plan बनाया कि वह चार group बनाएँगे। हर एक ग्रुप में एक लड़का और एक लड़की होगा और फिर पुरे स्कूल का एक चक्कर लगाकर वापस यही कार के पास आएँगे। जिसमे 10 मिनट एक ग्रुप को दिया जाएगा और फिर वह हमें वापस आकर बताएगा कि उन्होंने वहाँ क्या देखा। और फिर दूसरा ग्रुप स्कूल के चक्कर लगाने जाएगा।
    7 min
  • GHOST STOPPED THE CAR || जब एक चुड़ैल ने रोकी सौरभ की कार || S-02 E-24
    जब सौरभ की गाडी एक चुड़ैल ने की बीच रोड में खराब और फिर उसके साथ जो किया वो सुन आप भी रह जाओगे हैरान। लेकिन ये बात है 2018 की एक दिन सौरभ के साथ ऐसा कुछ हुआ जिए देख सौरभ की रूह काँप गयी। एक दिन अपनी मिठाई की सप्लाई कर सौरभ विवाह समारोह से लौट रहा था। रात भी भूत हो चुकी थी, सौरभ आज अकेला ही था वैसे और समय उसका दोस्त भी मिठाई की सप्लाई क लिए उसके साथ जाता था मगर इस बार वो सौरभ के साथ नहीं था। अचानक ही उसके गाडी के आगे एक काली बिल्ली आगई, सौरभ गाडी रोकता उससे पहले ही वो बिल्ली उसकी गाडी के निचे आगई। सौरभ ने गाडी रोकी और गाडी से बहार निकला आस पास देखा तो वो बिल्ली कहि नहीं थी, उसे समझ ही नहीं आया की आखिर वो बिल्ली गयी तो कहा गयी, सौरभ ने तुरंत गाडी में बेथ गाडी भगाना शुरू करदी उसके मैं में बार-बार तरह तरह विचार आरहे थे। की वो काली बिल्ली को मैंने मार दिया अब तो अपशगुन हो चूका है, मेरा क्या होगा ? ऐसे कई विचार बार बार उसके मन में आ रहे थे।
    9 min
  • SHORTCUT || जब विपिन के Shortcut लेते ही उसके सामने आयी खून से सनी औरत || S-02 E-23
    दोस्तो यह घटना vipin के साथ तब घाटी था वो एक बार अपने फ्रेंड के शादी से रात को करीबन 1:00 बजे अपने घर वापस जा रहा था। road पूरी तरह से सुनसान थी। ठंडी हवाए चल रही थी और vipin को दूर दूर तक सन्नाटा नजर आ रहा था। vipin अपनी car में बैठकर उस सुनसान रोड पर अकेले जा रहा था।
    उस रोड पर काफी कम घर थे, बाकि पूरी जमीन बंजर पड़ी हुई थी। Vipin ने घर पहुंचने के लिए एक shortcut ले लिया और उस रोड से अनजान था। जैसे जैसे वो उस रोड से जा रहा था, उसके दिमाग में एक ही ख्याल बार-बार घूम रहा था कि काश वो सीधे रास्ते चला जाता। पर अब वो काफी आगे आ चूका था और अब वापस नहीं जा सकता था। उसने देखा की वो अकेला ही उस रोड पर ड्राइव कर रहा था।
    9 min
  • GHOST INSIDE MIRROR || हॉस्टल के पहले ही दिन प्रिया ने आईने में किसे देखा? || S-02 E-22
    प्रिया बाथरूम में धीरे धीरे कदम रख कर चल रही थी, उसे वास्तव में डर लग रहा था। जब प्रिया बाथरूम के आईने के पास आई तो वही आवाज़ आईने से आई इस बार, प्रिया मरियम को बुलाने के लिए भागी लेकिन जब उसने उसका चेहरा देखा, प्रिया चिल्लाने लगी, मरियम का चेहरा खून से भरा हुआ था और वह मर चुकी थी।
    6 min

About Horror India TV

From the publisher's feed

आप सुन रहे हैं "Horror India TV" जहां हम आपको असल जिंदगी में घटित भूत-प्रेत, नकारात्मक ऊर्जा और अलौकिक घटनाओं से जुड़े किस्सों से रूबरू करवाते हैं ।