Horror India TV

Horror India TV

By RJ Kalakaar🔥(Parveen Rawat)FictionDrama
Download on the App Store

Horror India TV episodes

  • INDIAN CRICKET TEAM AND GHOST || जब England में भारतीय क्रिकेट टीम को दिखा एक साया || S-02 E-21
    मानव इतिहास इस तरह की कई कथाओं से भरा पड़ा है जिसमें अलौकिक, असाधारण व दिव्य शक्तियों के बारे में जिक्र आता है। क्रिकेट भी भूतों की कहानियों से अछूता नहीं है। क्रिकेटरों ने कई विदेशी दौरों में होटल के कमरे में इस तरह के खतरनाक भूतानी एहसासों को महसूस किया है जिसके कारण उन्हें मजबूरी में होटल बदलना पड़ा। इन घटनाओं से कई क्रिकेटर तो इतने डर गए कि उनकी रातों की नींदे गायब हो गईं। भूतों के इस जंजाल में कई नामी गिरामी क्रिकेटर भी फंसे जिनमें एमएस धोनी, शेन वॉटसन, स्टुअर्ट ब्रॉड और हैरिस सोहेल शामिल हैं। लेकिन इन्होंने किस तरह से इन अलौकिक शक्तियों को महसूस किया। आइए जानते हैं। यह बात साल 2005 की है। गर्मियों का मौसम था, ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड के दौरे पर आई थी। इस सीरीज में लंबे अरसे के बाद इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रचा था, जिसको लेकर पूरे विश्व भर में चर्चा हुई थी। लेकिन इस सीरीज के दौरान एक घटना घटी जिसने सभी को झकझोर दिया। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर (21 से 25 जून) खेला जा रहा था।
    9 min
  • Elisa Lam mystery || इस लड़की के साथ लिफ्ट में क्या हुआ? || S-02 E-20
    Lift से उसे किस floor पर जाना था कहा नहीं जा सकता,lift क्यों नहीं चली यह भी किसी को नहीं पता. वह lift से निकलकर किससे बातें कर रही थी यह भी एक पहेली है. और सबसे बड़ी पहेली कि वह पानी के टैंक में ही गिरकर क्यों मरी? अगर आत्महत्या की तो security alarm से सुरक्षित water tank area में वह गई कैसे? गई तो गई उतना भारी टैंक का ढक्कन उसने उठाया कैसे? वह भी अगर किया तो पानी में गिरने के बाद टैंक का ढक्कन उसने बंद कैसे किया?
    26 जनवरी, 2013 को canada से Los Angeles घूमने आई 21 साल की tourist student elisa lam फरवरी 2013 में यहीं के cecil hotel में मृत पाई गई. उसकी मौत क्यों और कैसे हुई यह एक रहस्य बन गया है. Elisa की मौत की बात भी तुरंत सामने नहीं आई बल्कि होटल के पानी में बदबू और अजीब तरह के स्वाद होने की शिकायत आने पर पानी टंकी की जांच करवाने पर टंकी में elisa की लाश होने की बात पता चली जो पिछले कई दिनों से इसी में थी. Los Angeles की पुलिस ने इसे आत्महत्या की घटना बताई लेकिन alarm zone जैसी जगह में पानी की टंकी तक elisa के पहुंचने, उतनी भारी टंकी का ढक्कन हटाने और उसे अंदर से बंद करने की बात मानने लायक नहीं है. तो आखिर elisa की मौत हुई कैसे?
    7 min
  • HANUMAN CHALISA || जब प्रेत के सामने नरेश ने पढ़ी हनुमान चालीसा, उसके बाद क्या हुआ? || S-02 E-19
    क्या हुआ जब नरेश को बिच रोड पर एक चुड़ैल ने पकड़ लिया, फिर क्या हुआ ?
    भूत पिशाच निकट नहीं आवे, महावीर जब नाम सुनावे, कहते है हनुमान जी के नाम मात्र से ही काल तो क्या खुद मृत्यु भी अपने घुटने टेक देती है और कलयुग में हनुमान जी ही एक ऐसे भगवान् है जो अपने भक्तो की रक्षा करने के लिए स्वयं ही दौड़े चले आते है, आज की यह सच्ची घटना है भक्ति और प्रेत के बीच लड़ाई की......... ये सच्ची घटना है हनुमान जी के परम् भक्त नरेश आहूजा की जिन्होंने हमे बताया की कैसे खुद हनुमान जी ने उन्हें मौत के मुँह से बचाया, ये वीडियो डरावनी होने के साथ साथ अध्यात्मक से भी जुडी है इसलिए वीडियो शुरू करने से पहले एक बार कमेंट बॉक्स में जय श्री राम अवश्य लिखे ताकि आपके जीवन की हर परेशानिया खत्म हो जाये और भूत प्रेत का डर भी न सताए।
    7 min
  • HELL ON EARTH || इस वैज्ञानिक ने गलती से खोल दिया नर्क का दरवाज़ा || S-02 E-18
    The Deepest Hole in the World || नर्क का द्वार || Deepest Hole Ever Drilled || धरती पर मौजूद 10 नर्क के दरवाजे, जहाँ भूलकर भी मत जाना || Ten Gates of Hell on Earth
    दुनिया में कई धर्म हैं और हर धर्म में स्वर्ग-नरक की अलग-अलग अवधारणाएं हैं, मान्यताएं हैं. हालांकि, हर धर्म में कर्म के आधार पर ही स्वर्ग और नरक की अवधारणा को परिभाषित किया गया है. लोग मानते हैं कि अच्छे कर्म करने से स्वर्ग की प्राप्ति होती है और बुरे कर्म करने पर नरक की प्राप्ति. धरती पर स्वर्ग की बात तो कहीं नहीं दिखती, लेकिन नरक की बात काफ़ी की जाती है. इसीलिए धरती पर मौजूद कई आश्चर्यजनक चीज़ों को देखकर ऐसा सदियों से माना जाता है कि नरक में जाने का रास्ता इसी धरती पर मौजूद है.
    9 min
  • THE OCCULTIST || जब तांत्रिक की जलती कुर्सी हवा में उड़ने लगी ! तांत्रिक की कहानी || S-02 E-17
    पुराने समय की बात है, रामनगर नाम का एक गांव था। उस गांव के पास एक घना जंगल था। जिसमें राजू नाम का तांत्रिक रहता था। उस तांत्रिक को अपनी तंत्र विद्या पर बहुत ज्यादा घमंड था कि वह जिसे चाहे उसे अपने वश में कर सकता है और जिसे चाहे उसे मार सकता है।
    गांव वालों को यह बात पता चल गई की राजू तांत्रिक अपनी तंत्र विद्या का इस्तेमाल करके गांव के युवकों को एक-एक कर के अपने वश में कर रहा है और कुछ समय बाद ही उन्हें मार देता है।
    एक दिन रात के समय में गांव के लोगो ने एक टोली बनाई और उस तांत्रिक को मारने के लिए उसके घर की और चल दिए।
    जैसे ही वह सभी लोग उस तांत्रिक के पास पहुंचते हैं तो तांत्रिक उस समय अपनी तंत्र विद्या में लीन होता है, और तभी गांव के लोग उसे मिलकर उसकी कुर्ती से बांध देते हैं और आग लगा देते हैं।
    8 min
  • REBERTH: THE HORROR STORY || लड़की के शरीर में घुसकर आत्मा ने लिया बदला || पुनर्जन्म || S-02 E-16
    यह एक चौका देने वाली घटना है जो 1950 मे घटी थी। उत्तर प्रदेश के रानी बाजार गांव में रामप्रकाश तिवारी नाम का एक आदमी रहता था। उसकी 5 साल की लड़की थी। उसे cancer की बीमारी थी और उसकी कई जगह से इलाज कराने के बाद भी वह जिंदा ना बच सकी। एक दिन रात के 1:00 बजे उसकी मौत हो गई । उसी रात को एक दूसरे गांव में मोहिनी नाम की एक औरत की ट्रक से टकराने की वजह से मौत हो गई। मृत के परिवार वाले लोगों ने उस औरत का दाह संस्कार कर दिया। दूसरी तरफ जब रानी बाजार में उस मृत लड़की को दफन करने के लिए जंगल में जा रहे थे तभी अचानक रास्ते में उसकी शरीर में कुछ हलचल हुई और वह उठ खड़ी हो गई। लोग यह देखकर डर गए। लेकिन बाद में उस लड़की को जिंदा देखकर उसके परिवार वाले लोग बहुत खुश हो गए। लेकिन लोगों को यह पता नहीं था कि उस लड़की के शरीर को किसी और की आत्मा ने जकड़ लिया है। उस 5 साल की लड़की के अंदर मोहिनी की आत्मा घुस चुकी थी।
    6 min
  • GRANDMOTHER SAW A GHOST || जब मनीष की दादी को खिड़की के बाहर वो दिखाई दी... || S-02 E-15
    आज जो हम आपको अनुभव बताने जा रहे है ये एक सत्य घटना है।
    मनीष की दादी और मां के साथ एक ऐसी भयानक घटना घटी जिसने उनको हिला के रख दिया, ये कहानी मनीष के जन्म से पहले घटी थी और उसकी दादी और मां ने उस से ये घटना साझा की थी। उनकी आंखो में आज भी डर के मारे आंसू आजते है जब भी वो इस घटना को याद करते है।
    ये बात है 1981 की जब मनीष के पिता ने Delhi में एक निर्माणाधीन DDA का MIG फ्लैट खरीदा था।
    उस समय, वह area जहाँ उनका flat था, जंगल की तरह था। पर आज यह अच्छी तरह से विकसित और posh इलाके में आता है, और जिसने इसे निर्माण के दौरान देखा था, वह विश्वास नहीं कर पाएगा कि यह वही colony है जो जंगल की तरह थी।
    7 min
  • HAUNTED HOSPITAL || नेहा को 3rd floor पर कौन दिखा ? डर की सच्ची कहानी ||S-02 E-14
    Neha ने nursing का course किया था और जब वो graduate हुई, तो उसे एक hospital में job मिल गई। वह एक पुरानी तीन floor की building थी। जब Neha ने interview दिया तो उन्होंने select कर लिया और जितना जल्दी हो सके join करने के लिए कहा क्यूंकि फ़िलहाल में ही कुछ nurses ने वहाँ से resign किया था। इसलिए उन्हें nurses की जरुरत थी। neha को काम करते सिर्फ एक ही हफ्ता हुआ था कि उसके साथ कुछ अजीब सी घटना घटी, जिसे वो आज भी याद करती है। neha की नाईट शिफ्ट थी और सारे पेशेंट सो चुके थे। वहाँ बस तीन लोग थे। neha, एक नर्स जिसका नाम रौशनी था और एक सिक्योरिटी गार्ड। वो तीनो स्टाफ रूम में चाय पीकर बातें करने लगे ,फिर थोड़ी देर में neha के round का समय हो गया। उसने first floor से शुरू किया। एक-एक रूम चेक किए कि सब कुछ ठीक तो है, किसी पेशेंट को किसी चीज़ की जरुरत तो नहीं। सब कुछ सही था.....फिर neha सेकंड फ्लोर पर पहुँची।
    9 min
  • 2AM GHOST || यहाँ हर रात 2 बजे वो आज भी आती है ||S-02 E-13
    पर पता नहीं क्यों जिस दिन से वो उस घर में रहने के लिए गए थे तब से योगेंद्र उस घर में अजीबोगरीब बेचैनी महसूस कर रहा था। उस घर में उसे देर से सोने की आदत थी क्योंकि उनके TV चैनल वाला हर रात को एक नई फिल्म दिखाता था। और उसके मम्मी पापा और बहन दूसरे कमरे में जल्द सो जाते थे।
    शुरु शुरु में तो सब कुछ ठीक था लेकिन अचानक उसे एक रात को जब वो अपने बेड पर बैठकर मूवी देख रहा था तो अचानक उसे रूम के बाहर से किसी की आवाज सुनाई दी, उसे लगा कि मम्मी पानी पीने के लिए उठी होगी।
    उसने ध्यान नहीं दिया लेकिन TV की आवाज थोड़ा धीमी कर दी लेकिन 4-5 मिनट के बाद फिर से वही आवाज आने लागी। वह आवाज किसी औरत के चलने पर उसके पायल की आवाज आती हो जैसे की छन छन छन बिल्कुल ऐसे ही आवाज़ आ रही थी।
    8 min
  • ASHISH SAVED BY LORD HANUMAN || आशीष के पीछे चुड़ैल भाग रही थी और चुड़ैल के पीछे हनुमान जी|S-02 E-12
    आशीष के पीछे चुड़ैल भाग रही थी और चुड़ैल के पीछे हनुमान जी, उसके बाद क्या हुआ ? आज हम आपको एक ऐसी सच्ची घटना सुनाने जा रहे है जिसे सुनकर आपके होश उड़ जायेंगे। हम बात कर रहे है उतरप्रदेश के बनारस शहर के रहने वाले आशीष की जिन्होंने हमारे साथ डर की यह सच्ची घटना शेयर की। बात उस समय की है जब आशीष 2015 मे कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी करने दिल्ली आ गए थे और दिल्ली के जनकपुरी में स्तिथ एक रेस्टोरेंट मे नौकरी करने लगे थे। उनकी रेस्टोरेंट की नौकरी बहुत अच्छी चल रही थी । एक चीज थोड़ी ख़राब थी नौकरी का टाइम कभी-कभी तो उन्हें रेस्टोरेंट मे ज्यादा रात भी हो जाती थी। एक दिन जब वो ड्यूटी खत्म करके अपने कमरे पर आ रहे थे। तो उस समय रात के 12 बज रहे थे वो अकेले ही थे और पूरा रास्ता भी सुनसान था। जब वो सुनसान रस्ते से जा रहा था तब उन्हें सड़क के किनारे एक बुजुर्ग महिला दिखाई दी ,यह देखकर बहुत हैरान हो गया की यह औरत यहां आधी रात को क्या कर रही है ?
    9 min

About Horror India TV

From the publisher's feed

आप सुन रहे हैं "Horror India TV" जहां हम आपको असल जिंदगी में घटित भूत-प्रेत, नकारात्मक ऊर्जा और अलौकिक घटनाओं से जुड़े किस्सों से रूबरू करवाते हैं ।