
Sign up to save your podcasts
Or


सुप्रीम कोर्ट द्वारा SC/ST एक्ट में बदलाव का फैसला सुनाने के बाद आज दलित समुदाय ने भारत बंद का ऐलान किया है. वहीँ इस भारत बन का सबसे ज्यादा असर बिहार , यूपी, एमपी , पंजाब में देखने मिल रहा है. पंजाब ने दलित समुदाय के लोग सड़क पर उतरें है वहीँ कई इलाकों में मोबाइल सेवा और स्कूल बंद कर दिए गए है. साथ ही बिहार में इस बंद का सबसे ज्यादा असर देखने मिल रहा है. बिहार के मोतिहारी में प्रदर्शनकारियों में ट्रेन रोक दी.
शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के ज़रिए भारतीय चुनाव आयोग और केंद्र सरकार वाली भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है. शिवसेना ने सामना के सम्पादकीय में लिखा है की चुनाव आयोग सरकार के दबाओ में काम कर रहा है ऐसा नज़र आरहा है. सामना में यह भी कहा गया है की बीजेपी ने चुनाव आयोग में सेंध मारी है जो पहले कभी नहीं हुआ करता था. शिवसेना ने यह भी कहा की मौजूदा हालातों में चुनाव आयोग में निष्पक्षता नज़र नहीं आरही है.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर ट्वीटर के ज़रिये हमला बोला है. राहुल ने मोदी को सबसे कमज़ोर बताया है. मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा की,” हर चीज में लीक है, चौकीदार वीक है.” आपको बता दें की डाटा लीक मामले को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी एक दुसरे पर हमला बोलने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही है.
द वायर द्वारा लिए गए श्री श्री रविशंकर के इंटर्व्यू पर HW न्यूज़ ने शो किया था. जिसमें हमने इंटर्व्यू लेने के तरीक़े पर सवाल उठाए थे. उस इंटर्व्यू के ऑन एअर जाने के बाद कई लोगों ने कॉमेंट किए. आज के इस शो में हमने उनसभी कामेंट्स पर जवाब देने की कोशिश की है और यह बताने की कोशिश की है की, की किस तरह से बाबरी मस्जिद और राम मंदिर के नाम पर लोगों को भटकाने का काम कुछ डिजिटल न्यूज़ कैसे कर रहे है.
From the publisher's feed
Stories from across the nation that HW News broke first and are exclusive to HW News and make an impact

0 Listeners

0 Listeners

0 Listeners