Iti Itihaas

Iti Itihaas

By Aaj Tak RadioHistory
Download on the App Store

Iti Itihaas episodes

  • अमेरिकी शख़्स जिसने हिमाचल प्रदेश को सेब उगाना सिखाया: इति इतिहास, Ep 69
    हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश, इंडिया का फ्रूट बास्केट कहलाता है. यहां के सेब देश-दुनिया में मशहूर हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि जिस सेब ने हिमाचल को नई पहचान दिलाई, लाखों लोगों को रोज़गार देकर सूबे की इकोनॉमी को मजबूती दी, वो असल में एक अमेरिकी नागरिक की देन है. कौन था वो शख़्स और क्या है हिमाचल में सेब की बागबानी शुरू होने की दिलचस्प कहानी, सुनिए 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर से.

    प्रड्यूसर: कुमार केशव
    साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
    3 min
  • हर बार डूबते जहाज पर सवार ये लड़की कैसे बच जाती थी?: इति इतिहास, Ep 68
    आज से लगभग 111 साल पहले टाइटेनिक जहाज डूबा था. 1500 से ज्यादा लोग मारे गए लेकिन इसी हादसे में एक महिला बच गई थी जो ताजिंदगी ऐसी दुर्घटनाओं में ऐसे ही बचती रही. दुनिया आज उसे मिस अनसिंकेबल नाम से जानती है, यानी कभी न डूबने वाली महिला. सुनिए उसकी कहानी 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में.
    2 min
  • नेहरू का वो बड़ा फैसला जिसने इंडियन क्रिकेट को बचा लिया: इति इतिहास, Ep 67
    क्रिकेट की दुनिया में हर लिहाज से आज इंडिया की धमक है. लेकिन हमेशा ऐसा नहीं था. ख़ासकर जब भारत आज़ाद हुआ तो बाक़ी चुनौतियों के साथ एक बड़ा चैलेंज था ICC में अपनी सदस्यता बनाये रखना. चूँकि आज़ाद मुल्क होने के नाते इंडिया की मेम्बरशिप को इम्पीरियल क्रिकेट कॉन्फ्रेंस (ICC) को नए सिरे से देख रहा था. उस वक़्त भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का एक फैसला इंडियन क्रिकेट को बड़ा फ़ायदा पहुंचा गया. क्या था वो फैसला, सुनिए 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर से.

    प्रड्यूसर: कुमार केशव
    साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
    3 min
  • चूहे मारने की दवा खाई और ओलंपिक मैराथन में फर्स्ट आ गया: इति इतिहास,Ep 66
    ओलंपिक खेल और खिलाड़ियों का सबसे बड़ा प्लेटफ़ॉर्म होने की वजह से हमेशा चर्चा में रहा है, लेकिन साल 1904 का ओलंपिक इसमें हुए पागलपन के लिए जाना जाता है. कहानी मैराथन के खेल से शुरू होती है. कुल 32 खिलाड़ियों ने दौड़ शुरू की. लेकिन पहुंचे सिर्फ 14.सुनिए पूरी कहानी ‘इति इतिहास’ के इस एपिसोड में.

    साउंड मिक्स – नितिन रावत
    2 min
  • मिग-21 चोरी करने के 'ऑपरेशन डायमंड' को इज़राइल ने कैसे अंजाम दिया: इति इतिहास, Ep 65
    चोरी की घटनाएं काफी सामान्य हैं, लेकिन चुराना प्लेन हो और वो भी किसी दूसरे देश से तो प्लान और रिस्क दोनों बड़ा होता है. लेकिन साठ के दशक में ऐसा रिस्क इज़राइल की एजेंसी मोसाद ने लिया, रूस की मिग-21 फाइटर जेट चुराने का. मिशन का नाम रखा गया - ऑपरेशन डायमंड. कैसे इजराइल ने इस मिशन को अंजाम दिया, इस दौरान किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा और मिग-21 चुराकर क्या हासिल किया, सुनिए 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर से.

    प्रड्यूसर: कुमार केशव
    साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह
    3 min
  • इस लड़की ने नींद के मामले में कुंभकर्ण का रिकॉर्ड तोड़ दिया: इति इतिहास, Ep 64
    एक कुम्भकर्ण जी थे जो साल में 6 महीने सोते थे. एक आज के लोग हैं 6 घण्टे भी नींद मयस्सर नहीं. लेकिन स्वीडन में कैरोलीना ऑलसॉन ने कुम्भकर्ण का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया और 32 साल सोती रही.सुनिए पूरा किस्सा इस एपिसोड में.

    प्रोड्यूसर - कुमार केशव
    साउंड मिक्स - नितिन रावत
    3 min
  • मासूम खरगोशों से डरकर क्यों भागा था नेपोलियन बोनापार्ट?: इति इतिहास, Ep 63
    नेपोलियन बोनापार्ट, फ्रांस का महान योद्धा जिसने अपने जीवनकाल में न जाने कितने युद्ध जीते, कितने ही शक्तिशाली साम्राज्यों को धूल चटा दी. अपनी वीरता की कहानियों के बदौलत इतिहास के पन्नों में नेपोलियन आज भी ज़िंदा है. लेकिन शूरवीर कहालाने वाला नेपोलियन एक बार मासूम दिखने वाले खरगोशों को पीठ दिखाकर क्यों भागा था, ये कहानी बहुत कम लोगों को पता है. 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में वो क़िस्सा नितिन ठाकुर से.

    प्रड्यूस- चेतना काला
    साउंड मिक्सिंग- सचिन द्विवेदी
    3 min
  • पटेल ने अपने पासपोर्ट-टिकट पर बड़े भाई को लंदन क्यों भेजा था: इति इतिहास, Ep 62
    आज़ाद भारत को एकजुट करने का श्रेय सरदार वल्लभभाई पटेल को जाता है. 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के खेड़ा जिले में पैदा हुए सरदार पटेल का शुरूआती जीवन कैसा था, मैट्रिक पास करने में उन्हें 22 बरस क्यों लगे, वकालत की पढ़ाई करने ख़ुद के टिकट पर अपने बड़े भाई को उन्होंने इंग्लैंड क्यों भेज दिया था? सियासी और कूटनीतिक मामलों में माहिर सरदार पटेल के वकील बनने की दिलचस्प कहानी, सुनिए 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर से.

    प्रड्यूसर: कुमार केशव
    साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह
    2 min
  • इजिप्ट के राजा की वो सनक जिसकी चर्चा हज़ारों साल बाद भी है: इति इतिहास, Ep 61
    देश-दुनिया के सम्राटों, महाराजाओं और शहंशाहों ने अपने-अपने वक्त में कई उटपटांग फैसले लिए हैं. लेकिन ईजिप्ट के किंग पेपी सेकंड ने मधुमक्खियों से परेशान होकर जो किया, वो सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. सुनिए पूरी कहानी 'इति इतिहास; में नितिन ठाकुर से.

    प्रड्यूस- रोहित त्रिपाठी
    साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत
    3 min
  • 96 साल पुरानी इंडियन ट्रेन जिसमें पहली बार AC डिब्बे जोड़े गए: इति इतिहास, Ep 60
    अंग्रेज़ों ने देश में रेल ट्रांसपोर्ट का नेटवर्क बिछाया और आज यही रेलवे देश की लाइफलाइन कहलाती है. इंडिया में पहली ट्रेन 1853 में मुंबई और ठाणे के बीच चली थी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहली बार किस ट्रेन में AC कोच जोड़े गए, ये एसी काम कैसे करता था और इस ट्रेन की पूरी कहानी क्या है, सुनिए 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर से.

    प्रड्यूसर: कुमार केशव
    साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
    2 min

About Iti Itihaas

From the publisher's feed

Listen Podcast 'Iti Itihas' With Nitin Thakur in Hindi who will narrate the plethora of fascinating, shocking and startling historical occurrences in a span of just two to two and a half…