Iti Itihaas

Iti Itihaas

By Aaj Tak RadioHistory
Download on the App Store

Iti Itihaas episodes

  • बस जो कोलकाता से लंदन तक चलती थी, जानिए इसकी कहानी: इति इतिहास, Ep 89
    कोलकाता से लंदन के बीच किसी ज़माने में एक लग्जरी बस सेवा शुरू हुई. इस सर्विस को किसने स्टार्ट किया था, इसका रूट क्या था और इस सफ़र को पूरा करने में कितना वक़्त और किराया लगता था, बस में किस तरह की सुविधाएं थीं और ये सर्विस कब तक चली, इसकी कहानी सुनिए नितिन ठाकुर से 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में.

    प्रड्यूसर: कुमार केशव
    साउंड मिक्सिंग: सौरभ कुकरेती
    2 min
  • तुर्कमेनिस्तान में इस कभी ना बुझने वाली आग का रहस्य जान कर आप चौंक जाएंगे: इति इतिहास, Ep 88
    नर्क के बारे में सुना तो होगा, लेकिन किसी ने आपको उसका एड्रेस बताया है? हमारे पास उसका एड्रेस है, आपकी मरज़ी हो तो घूम कर भी आ सकते हैं. तुर्कमेनिस्तान में है दरवाज़ा गैस क्रेटर. साठ मीटर चौड़ा 20 मीटर गहरा गड्ढा... जिसमें जल रही है आग.. वो भी 50 सालों से. कुदरत के बनाए इस खौफनाक दृश्य को देखने दुनिया भर से लोग हर साल कराकुम रेगिस्तान पहुंचते हैं. अब सवाल ये है कि यहां कभी ना बुझने वाली आग लगी कैसे. सुनिए पूरी कहानी 'इति इतिहास' में.

    प्रोड्यूसर: रोहित अनिल त्रिपाठी
    साउन्ड मिक्स: सौरभ कुकरेती
    3 min
  • इज़राइल के राष्ट्रपति बनते बनते क्यों रह गए आइंस्टीन?: इति इतिहास, Ep 87
    आइंस्टीन को एक साइंटिस्ट के तौर पर दुनिया जानती है. लेकिन क्या होगा अगर आइंस्टीन का परिचय एक नेता के तौर पर हो. एक बार ऐसी ही कोशिश हुई थी. 1952 में इज़राइल के पहले राष्ट्रपति, चैम वीज़मैन का निधन हुआ. तब pm थे, डेविड बेन गुरियन. उन्होंने इजराइली राष्ट्रपति पद का ऑफर आइंस्टीन को दिया. सुनिए पूरी कहानी 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में.

    प्रोड्यूसर: रोहित अनिल त्रिपाठी
    साउन्ड मिक्स: सौरभ कुकरेती
    2 min
  • हज़ारों राजकुमार आए लेकिन इस राजकुमारी को हरा नहीं पाए!: इति इतिहास, Ep 86
    राजा महाराजाओं से वक्त से स्वयंवर की प्रथा चली आ रही है. एक ऐसा मुकाबला जिसमें जीतने के बाद ही किसी राज्य की राजकुमारी से शादी करना तय होता था. स्वयंवर में क्या होगा, ये राजकुमारियां अक्सर खुद ही तय करती थी. अब ऐसे ही एक मंगोल राजकुमारी हुई, जिन की शादी की शर्त के आगे बड़े - बड़े महारथी भी भीगी बिल्ली बन गए. कौन थी ये कुमारी और क्या था इनकी शर्त, सुनिए 'इति इतिहास' में नितिन ठाकुर से.

    प्रोड्यूसर: चेतना काला
    साउंड मिक्सिंग: सौरभ कुकरेती
    3 min
  • माइक टाइसन जो 13 साल की उम्र में 38 बार गिरफ़्तार हुआ!: इति इतिहास, Ep 85
    मशहूर मुक्केबाज माइक टाइसन को बॉक्सिंग की दुनिया का बैडमैन कहते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि पुलिस रिकॉर्ड भी उन्हें बैडमैन ही बताता है क्योंकि महज 13 साल की उम्र में ही वो 38 बार गिरफ्तार हो चुके थे. सुनिए पूरी कहानी 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में.

    प्रड्यूसर: रोहित त्रिपाठी
    साउंड मिक्सिंग: सौरभ कुकरेती
    2 min
  • अंग्रेजों को हराने के मक़सद से बना था पहला 'पटियाला पेग'?: इति इतिहास, Ep 84
    पंजाब का पटियाला शहर अपने समृद्ध इतिहास के अलावा पटियाला पेग के लिए भी जाना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका इतिहास भारत की आज़ादी से भी पुराना है? पटियाला के महाराजा ने कैसे अंग्रेज़ों को क्रिकेट के एक मैच में हराने के लिए पटियाला पेग का ईजाद किया था, क्या है इसकी पूरी कहानी, सुनिए 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर से.

    प्रड्यूसर: कुमार केशव
    साउंड मिक्सिंग: सौरभ कुकरेती
    3 min
  • स्टंट का बादशाह हुडिनी कैसे अपने एक फैन के मुक्के से मरा?: इति इतिहास, Ep 83
    लंदन में एक जादूगर हुआ हैरि हुडिनी. जादू की दुनिया को उसने हजारों स्टंट दिए. कई फर्जी बाबाओं की पोल भी खोली. वो लन्दन में एक बार जेलर से मिलने पहुंचा और उससे कहा कि मुझे हथकड़ी लगाओ और अपनी सबसे मजबूत जेल में डाल दो, मैं बाहर आ जाऊंगा. हुआ भी ऐसा. मजबूत हथकड़ी और जेल की मजबूत सलाखों के बावजूद मिनटों के अंदर हुडिनी बाहर निकल आया. लेकिन क्या आप जानते हैं ये जादूगर मरा कैसे? अपने एक फैन के एक मुक्के से. सुनिए पूरी कहानी 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में.

    प्रोड्यूसर: रोहित त्रिपाठी
    साउन्ड मिक्स: सौरभ कुकरेती
    3 min
  • मछलियों और जानवरों की आंत से क्यों बनते थे Condom: इति इतिहास, Ep 82
    बीते साल साउथ दिल्ली के एक बंदे ने 9940 कॉन्डोम ऑनलाइन ऑर्डर किए. कंपनी ने इश्तेहार लगवा दी. आई होप भाई, इसे गर्म पानी में उबालकर नशे नहीं करता होगा. ख़ैर, कॉन्डोम का इस्तेमाल क्यों होता है, ये तो आपको पता ही होगा, लेकिन आप शायद नहीं जानते होंगे कि इसका इतिहास हज़ारों साल पुराना है और एक वक्त ऐसा भी था जब कॉन्डोम मछलियों और जानवरों की आंत से बनते थे. सुनिए पूरी कहानी 'इति इतिहास' में.

    प्रोड्यूसर - कुमार केशव
    साउंड मिक्स- सचिन द्विवेदी
    3 min
  • पुर्तगाल का वो सीरियल किलर जिसका कटा सिर म्यूजियम में रखा है?: इति इतिहास, Ep 81
    पुर्तगाल में एक आदमी का सिर 178 साल से रखा है. और वो भी कोई महान आदमी नहीं था. सीरियल किलर था जिसने सौ से ज़्यादा लोगों को मारा. आखिर एक सीरियल किलर के सिर का इतना जतन क्यों किया जा रहा है? सुनिए 'इति इतिहास' में नितिन ठाकुर के साथ. 

    प्रड्यूसर: रोहित त्रिपाठी 
    साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
    3 min
  • यहूदियों से नफ़रत करने वाला हिटलर उन्हीं का वंशज था?: इति इतिहास, Ep 80
    हिटलर यहूदियों से बहुत नफरत करता था और जर्मनी को विशुद्ध आर्यन राष्ट्र बनाना चाहता था. इसीलिए होलोकास्ट में उसने 60 लाख यहूदियों को मरवा दिया था. लेकिन कई लोगों का चौंकानेवाला दावा है कि हिटलट खुद यहूदी और अफ्रीकनों का वंशज था. तो जर्मनी के इस तानाशाह की फैमिली ट्री को लेकर क्या विवाद है, उसके पूर्वजों की कहानी क्या है, सुनिए 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर से.

    साउंड मिक्स- कपिल देव सिंह
    2 min

About Iti Itihaas

From the publisher's feed

Listen Podcast 'Iti Itihas' With Nitin Thakur in Hindi who will narrate the plethora of fascinating, shocking and startling historical occurrences in a span of just two to two and a half…