Iti Itihaas

Iti Itihaas

By Aaj Tak RadioHistory
Download on the App Store

Iti Itihaas episodes

  • पेंटिंग, गिटार का शौक़ और इंसानों से बात करने वाला 'कोको द गुरिल्ला': इति इतिहास, Ep 99
    46 साल पहले नेशनल जियोग्राफिक के कवर पर एक गुरिल्ले की फोटो छपी वो भी कैमरे से ख़ुद अपनी तस्वीर खींचते हुए. कोको नाम के इस गुरिल्ले को सबसे होशियार जानवर समझा जाता है क्योंकि वो साइन लैंग्वेज में बात कर सकता था, अंग्रेज़ी के हज़ारों शब्द समझ सकता था. इतना ही नहीं और भी कई ऐसे काम कर सकता था जो गिने-चुने इंसान ही कर पाते हैं. 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में इसी गुरिल्ले के बारे में जानिए नितिन ठाकुर से.

    प्रड्यूसर: कुमार केशव
    साउंड मिक्सिंग: सौरभ कुकरेती
    2 min
  • ट्यूलिप का वो नायाब फूल जिसके चक्कर में हज़ारों लोग फ़ना हो गए: इति इतिहास, Ep 98
    रंग बिरंगे ट्यूलिप के फूल किसे अच्छे नहीं लगते, लेकिन क्या आपको पता है कि ट्यूलिप की एक ख़ास प्रजाति के फूल के चलते दुनिया ने पहला फाइनेंशियल बबल बर्स्ट देखा? इस बेशकीमती फूल की कहानी क्या है, क्यों इसके पीछे लोग दीवाने थे, कैसे इसने लोगों को अमीर बनाया और फिर एक झटके में कंगाल कर दिया, सुनिए नितिन ठाकुर से 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में.

    साउन्ड मिक्स: नितिन रावत
    3 min
  • जब अमेरिका ने बनाया हथियार के तौर पर कंडोम इस्तेमाल करने का प्लान!: इति इतिहास, Ep 97
    इस दुनिया में प्यार और जंग को जीतने के लिए लोगों ने क्या क्या हथकंडे नहीं अपनाए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोल्ड वॉर में एक बार अमेरिका अपने दुश्मन देश के ख़िलाफ़ कॉन्डोम का इस्तेमाल करने वाला था... वो भी हथियार के तौर पर? किसने बनाया था ये प्लान और इसके पीछे की मंशा क्या थी, सुनिए 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर से.

    प्रड्यूसर: कुमार केशव
    साउंड मिक्सिंग: सौरभ कुकरेती
    2 min
  • एफिल टॉवर को दो बार बेचने वाला ठग, जो गर्लफ्रेंड के चलते दबोचा गया: इति इतिहास, Ep 96
    आपने दुनियाभर के कई ठगों और उनके करतूतों की कहानियां सुनी होंगी. लेकिन क्या आपने ऐसे ठग के बारे में सुना है जिसने फ्रांस के एफिल टॉवर (Eiffel Tower) को बेच दिया था...वो भी एक नहीं, दो-दो बार. कौन था ये ठग, कैसे उसने इस कारनामे को अंजाम दिया और इस ठग का असली नाम आजतक किसी को क्यों नहीं पता चला, सुनिए 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर से.

    प्रड्यूसर: कुमार केशव
    साउंड मिक्सिंग: सौरभ कुकरेती
    3 min
  • प्रधानमंत्री के बेटे ने क्यों रची प्लेन हाइजैकिंग की ख़तरनाक साज़िश: इति इतिहास, Ep 95
    प्रधानमंत्री के बेटे ने प्लेन हाइजैकिंग की साजिश रची..क्योंकि आर्मी चीफ ने उसके बाप का तख्तापलट कर दिया था. जिसका वो बदला लेना चाहता था…वो देश कोई और नहीं हमारा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान था. सुनिए ‘इति इतिहास’ के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर से.

    प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
    साउन्ड मिक्स: सौरभ कुकरेती
    3 min
  • प्रधानमंत्री जिसके अचानक ग़ायब होने का रहस्य आजतक क़ायम है: इति इतिहास, Ep 94
    दुनिया के देशों में कई ऐसे राष्ट्राध्यक्ष हुए, जो अलग अलग कारणों से मशहूर हैं. कुछ ऐसे प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति हुए जिनकी हत्या हो गई. लेकिन क्या आप एक ऐसे प्रधानमंत्री के बारे में जानते हैं जो रहस्यमय तरीके से गायब हो गया. हैरानी की बात तो ये है कि उसके बाद वह न तो जिंदा कभी मिला और न ही उसकी लाश कभी मिली. और तो और उस पर चीन के लिए जासूसी करने के गंभीर आरोप भी लगे. क्या है ये कहानी, सुनिए 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर से.

    प्रड्यूसर: कुमार केशव
    साउंड मिक्सिंग: सौरभ कुकरेती
    3 min
  • देश से पहले इन ज़िलों ने चखा था आजादी का स्वाद: इति इतिहास, Ep 93
    देश को आजादी तो 15 अगस्त 1947 को मिली थी. लेकिन देश के कुछ जिले ऐसे भी थे जो 5 साल पहले 1942 में ही आजाद हो गए थे. यहां लोगों ने अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़कर अपनी सरकार बना ली थी.. क्या है इन जिलों के आजाद होने की कहानी, सुनिए ‘इति इतिहास’ के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर से.

    प्रोड्यूसर: अंकित द्विवेदी
    साउन्ड मिक्स: सौरभ कुकरेती
    3 min
  • कहानी उस शर्त की जिसके चलते इतनी मशहूर हुई मर्सिडीज: इति इतिहास, Ep 92
    लग्जरी कार कंपनी मर्सिडीज की गाड़ियां तो लोगों की निगाहें अपनी तरफ खींच लेती हैं, लेकिन इस ऑटोमोबाइल कंपनी का इतिहास ज्यादातर लोगों को पता नहीं है. 'मर्सिडीज' से पहले इस कंपनी का नाम क्या था, कैसे इसका ये नाम पड़ा, कौन थी वो लड़की जिसके चलते कंपनी ने अपना नाम बदल, सुनिए नितिन ठाकुर से पूरी कहानी 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में.

    प्रड्यूसर: कुमार केशव
    साउंड मिक्सिंग: सौरभ कुकरेती
    2 min
  • हाईजैक किए प्लेन से कूदा लुटेरा और कोई ढूंढ भी नहीं पाया!: इति इतिहास, Ep 91
    प्लेन हाईजैक करना कोई आसान काम नहीं है. इसके लिए बहुत सारे लोग और ढेर सारी प्लैनिंग करनी पड़ती है. लेकिन सत्तर के दशक में प्लेन हाइजैकिंग की एक घटना ने सबको हैरान कर दिया, क्योंकि प्लेन का अपहरण करने के बाद एक लुटेरा पैसे लेकर प्लेन से कूद गया और एकदम से ग़ायब ही हो गया. अमेरिकी एजेंसी FBI भी उसका पता नहीं लगा पाई. 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर से सुनिए इसकी पूरी कहानी.

    प्रोड्यूसर: रोहित अनिल त्रिपाठी
    साउन्ड मिक्स: सौरभ कुकरेती
    2 min
  • जब एक दिन के लिए थम गया फर्स्ट वर्ल्ड वॉर, सैनिक भूल गए थे दुश्मनी: इति इतिहास, Ep 90
    1914 में दुनिया दो हिस्सों में बंटी थी. एक तरफ ब्रिटेन, अमेरिका और रूस जैसे देश अलाइड नेशंस या मित्र राष्ट्र थे. वहीं जर्मनी और इटली जैसे देश सेंट्रल ग्रुप या धुरी राष्ट्र के तौर पर उनके ख़िलाफ़ जंग लड़ रहे थे. इस विश्व युद्ध के कई किस्से इतिहास की किताबों में दर्ज हैं. एक ऐसा ही वाक़या है जब फर्स्ट वर्ल्ड वॉर एक दिन के लिए थम गया था और एक दूसरे के खून के प्यासे दो देशों के सैनिक साथ साथ पार्टी करने लगे, क्या है इसकी कहानी, सुनिए 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर से.

    प्रोड्यूसर: अंकित द्विवेदी
    साउन्ड मिक्स: सौरभ कुकरेती
    2 min

About Iti Itihaas

From the publisher's feed

Listen Podcast 'Iti Itihas' With Nitin Thakur in Hindi who will narrate the plethora of fascinating, shocking and startling historical occurrences in a span of just two to two and a half…