Iti Itihaas

Iti Itihaas

By Aaj Tak RadioHistory
Download on the App Store

Iti Itihaas episodes

  • दुनिया भर के प्रदर्शनों में दिखने वाले इस मास्क की कहानी क्या है?: इति इतिहास, Ep 189
    इंग्लैंड की संसद को उड़ाने की नाकाम कोशिश करने वाले गाय फॉक्स का नाम इतिहास में एक गद्दार के रूप में दर्ज हुआ, लेकिन विडंबना देखिए—उसी चेहरे ने क्रांति और विरोध का सबसे बड़ा मास्क बना दिया. 'V for Vendetta' से लेकर हैकिंग ग्रुप Anonymous तक, हर आंदोलन में जलती हुई मशाल की तरह इस मास्क को उठाया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे की असली कहानी क्या है? कैसे एक असफल विद्रोह पूरी दुनिया में विरोध की पहचान बन गया? सुनिए ‘इति इतिहास’ में गाय फॉक्स की कहानी.

    प्रड्यूसर : माज़ सिद्दीक़ी
    साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
    4 min
  • सम्राट नेपोलियन को चेस में हराने वाली 'चेसमास्टर' मशीन!: इति इतिहास, Ep 188
    आजकल AI से क्या कुछ मुमकिन नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज से 250 साल पहले एक मशीन थी, जिसने फ्रांस के सम्राट नेपोलियन को भी चेस में पछाड़ा था. अब ये कोई करिश्मा था या फिर कोई गड़बड़-घोटाला? 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में सुनिए यही किस्सा.

    प्रड्यूसर : माज़ सिद्दीक़ी
    साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
    4 min
  • वो रिसर्च पेपर्स जिन्हें छू लेने भर से हो सकते हैं बीमार!: इति इतिहास, Ep 187
    पेरिस में है नेशनल लाइब्रेरी ऑफ फ्रांस. साढ़े छह सौ साल पुरानी इस लाइब्रेरी में दुनिया भर से इकट्ठा किए गए मैन्युस्क्रिप्ट्स की भरमार है. इन्हीं में एक जगह रखे हैं ऐसे डॉक्यूमेंट्स जिन्हें देखने के लिए आपको एक खास तरह का फॉर्म साइन करना होता है. फॉर्म में लिखा होता है आपके किसी भी तरह के नुकसान के ज़िम्मेदार आप खुद होंगे...और शायद अगले डेढ़ हज़ार सालों तक इन कागज़ों को देखने जो आएगा उसे ये फॉर्म भरना पड़ेगा. लेकिन इन कागज़ों के अंदर क्या राज़ दफ़न है? किसके हैं ये कागज़? क्यों इन्हें देखने वालों को बरतने होते हैं एहतियात? सुनिए ‘इति इतिहास’ में.

    साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
    3 min
  • स्वर्ग में 8000 सैनिक क्यों ले गया था एक राजा?: इति इतिहास, Ep 186
    1974 में एक गांव में कुछ किसानों को कुआं खोदने के दौरान एक टैराकोटा से बना हुआ चेहरा मिला. चाइना के शियैन शहर में. ये देखकर सब चौंके. वहां एक लार्ज स्केल एक्सकेवेशन ऑपरेशन चलाया. सामने आया एक चौंकाने वाला राज़. क्या था ये राज़? सुनिए ‘इति इतिहास’ में
    3 min
  • एयरपोर्ट ही बना घर, रहते-खाते काट दिए ज़िंदगी के 18 साल: इति इतिहास, Ep 185
    एयरपोर्ट हमारे और आपके लिए सिर्फ एक प्रस्थान बिंदु है, जबकि वहां काम करने वालों के लिए ये एक वर्कप्लेस है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स की कहानी बताएंगे, जिसे पूरे 18 साल तक एयरपोर्ट पर ही रहना पड़ा. आखिर कौन था वो व्यक्ति, और उसे एयरपोर्ट पर ही रहने के लिए क्यों मजबूर होना पड़ा? जानिए पूरी कहानी ‘इति इतिहास’ में.

    प्रड्यूसर: मानव देव रावत
    साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
    4 min
  • ये फ़ोटो न होती तो शायद न होता Google Image फ़ीचर?: इति इतिहास, Ep 184
    अगर आप 90s किड है, तो J’Lo को जानते होंगे. उस दौर में न सिर्फ एक सुपरहिट पॉप सिंगर थीं, बल्कि एक स्टाइल आइकन और ग्लैमर क्वीन भी थीं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जेनिफ़र लोपेज़ कि ही एक तस्वीर कि वजह से गूगल इमेज अस्तित्व में आया? ‘इति इतिहास’ में सुनिए यही कहानी.
    3 min
  • प्रयागराज कुंभ से कैसे दुनिया भर में पहचाना गया विश्व हिंदू परिषद?: इति इतिहास, Ep 183
    राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ को दुनिया का सबसे बड़ा संगठन माना जाता है. इसके बनाए कई संगठन समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में काम करते हैं. इन्हीं में से एक है विश्व हिंदू परिषद. जिसकी स्थापना 60 के दशक में हुई थी. लेकिन वीएचपी को असली पहचान मिली कुंभ से. कब, क्यों और कैसे? सुनिए 'इति इतिहास' की 11वीं कड़ी में

    प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
    साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
    3 min
  • हाईकोर्ट अखाड़े के नामकरण का दिलचस्प क़िस्सा: इति इतिहास, Ep 182
    महाकुंभ में अखाड़े और उनकी भव्य रैलियां हमेशा ध्यान खीचतीं हैं. अखाड़ों को आदि शंकराचार्य ने एक संगठन के रूप में विकसित किया था. एक ऐसी जगह जहां साधुओं को शस्त्र और शास्त्र दोनों की शिक्षा दी जाती थी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनमें से एक अखाड़े में एक हाईकोर्ट भी है? सुनिए 'इति इतिहास' की 10वीं कड़ी में.
    3 min
  • जब अंग्रेजों ने गंगा में बहा दिए थे हज़ारों शव!: इति इतिहास, Ep 181
    क्या आप जानते हैं कि साल 1906 में कुंभ में एक ऐसी त्रासदी हुई जिसके चलते ब्रिटिश सरकार ने रेलवे स्टेशन ही बंद कर दिए थे और हज़ारों लोगों ने रेलवे स्टेशन पर ही दम तोड़ दिया था? क्या थी ये त्रासदी? कौन था इसके लिए ज़िम्मेदार? सुनिए ‘इति इतिहास’ की महाकुंभ सीरीज़ के 9वें एपिसोड में.

    प्रड्यूसर: मानव देव रावत
    साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
    3 min
  • संगम किनारे खड़ा पेड़ जिससे हार गया था जहांगीर!: इति इतिहास, Ep 180
    फारसी विद्वान अहमद अलबरूनी 1017 ईस्वी में भारत आए और अपनी किताब ‘तारीख़-अल-हिंद’ में लिखा- ‘यहां संगम के पास एक बड़ा सा वृक्ष वट वृक्ष है, जिसकी लंबी-लंबी शाखाएं हैं.” लेकिन इस पेड़ का परिचय इससे कहीं बड़ा है. सुनिए पूरा किस्सा ‘इति इतिहास’ महाकुंभ सीरीज़ के 8वें एपिसोड में

    प्रड्यूसर: मानव देव रावत
    साउंड मिक्स: रोहन भारती
    3 min

About Iti Itihaas

From the publisher's feed

Listen Podcast 'Iti Itihas' With Nitin Thakur in Hindi who will narrate the plethora of fascinating, shocking and startling historical occurrences in a span of just two to two and a half…