
Sign up to save your podcasts
Or


घरेलू कंपनी लावा ने भारत में Lava Agni 3 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसे दो स्टोरेज वेरिएंट में लाया गया है। फोन में दो डिस्प्ले दी गई है। इसमें पावर के लिए 66W चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5000 mAh की बड़ी बैटरी है। फोन एंड्रॉइड 14 पर बूस्ट करता है। इस फोन की शुरुआती कीमत 22999 रुपये है।
See omnystudio.com/listener for privacy information.
स्मार्टफोन में बहुत सी पर्सनल फोटो और वीडियो होती है जिन्हें हम सबसे छिपाकर रखना चाहते हैं। लेकिन ऐसा हो नहीं पाता। हम किसी को मिनटभर के लिए फोन देते हैं और वह सब कुछ देख लेता है। ऐसे में आपको एंड्रॉइड फोन में हाइड फोल्डर का सहारा लेना चाहिए। जो आपके पर्सनल फोटो-वीडियो बिल्कुल सेफ रखेगा। आइए जानते हैं हाइड फोल्डर बनाने का प्रोसेस।
See omnystudio.com/listener for privacy information.
नया मोबाइल खरीदते समय ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह के अपने फायदे और नुकसान हैं। ऑनलाइन खरीदारी में ज्यादा ऑप्शन बैंक ऑफर्स और यूजर रिव्यू मिलते हैं लेकिन स्कैम की संभावना भी बनी रहती है। जबकि ऑफलाइन खरीदारी में डिवाइस को फील करने और कैमरा क्वालिटी को चेक करने का मौका मिलता है। आइए मोबाइल खरीदने के इस कन्फ्यूजन को दूर करते हैं।
See omnystudio.com/listener for privacy information.
अमेजन और फ्लिपकार्ट की सेल में iPhone 16 खरीदने से चूक गए हैं तो रिलायंस डिजिटल पर धमाकेदार ऑफर मिल रहा है। मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाले रिटेल चेन रिलायंस डिजिटल पर 5000 रुपये के बैंक डिस्काउंट और नो-कॉस्ट ईएमआई पर इसे खरीदने का मौका मिल रहा है। आईफोन पर मिल रही इस धमाकेदार ऑफर इसे सस्ते में खरीद सकते हैं।
See omnystudio.com/listener for privacy information.
सैमसंग इन दिनों अपनी सबसे फ्लैगशिप सीरीज पर काम कर रहा है। सीरीज को बेहतर कैमरा फीचर और AI खूबियों के साथ ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले इसके बारे में कई तरह की डिटेल सामने आ चुकी है। इस सीरीज के लिए फरवरी में गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट आयोजित किया जाएगा। इसके साथ कुछ और डिवाइस भी लॉन्च हो सकते हैं।
See omnystudio.com/listener for privacy information.
एपल अपने यूजर्स के लिए इस साल iPhone 16 series लॉन्च कर चुका है। हालांकि इस सीरीज की कीमत लगभग 80 हजार रुपये से शुरू होती है। ऐसे में बहुत से ग्राहक हैं जो कम कीमत के साथ कंपनी की iPhone 15 series को खरीदने की इच्छा रखते हैं। अगर आप भी iPhone 15 series पर नजर बनाए हुए हैं तो ये जानकारी आपका दिल खुश करने वाली है।
See omnystudio.com/listener for privacy information.
अमेजन इंडिया पर 27 सितंबर से एनुअल फेस्टिव सेल Amazon Great Indian Festival 2024 शुरू होने वाली है। अमेजन पर चलने वाली इस सेल के दौरान स्मार्टफोन लैपटॉप और दूसरे प्रोडक्ट पर बंपर डिस्काउंट मिलेगा। अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2024 के दौरान Apple MacBook Air (M1 2020) लैपटॉप को मात्र 53000 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।
See omnystudio.com/listener for privacy information.
गूगल ने भारत में अपने यूजर्स के लिए कई नई सुविधाएं पेश की है जिसकी मदद से नेविगेशन को आसान बनाने के साथ-साथ EV यूजर्स के लिए भी कुछ खास अपडेट पेश किए गए है। इसके साथ ही अब आप Google Maps ऐप से मेट्रो टिकट भी बुक कर सकेंगे। यहां हम गूगल मैप्स में अपडेट किए गए सभी फीचर्स के बारे में जानेंगे।
See omnystudio.com/listener for privacy information.
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 27 सितंबर से शुरू हो रही है। सेल में सैमसंग और एपल समेत कई कंपनियों के स्मार्टफोन सस्ते दाम में खरीदने का सुनहरा मौका मिलेगा। ई-कॉमर्स कंपनी ने एलान किया कि सेल में एचडीएफसी बैंक के डेबिट/क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। इतना ही नहीं सेल में होम अप्लायंजेस पर भी डिस्काउंट मिलेगा।
See omnystudio.com/listener for privacy information.
नई आईफोन सीरीज में कुल चार मॉडल iPhone 16 iPhone 16 Plus iPhone 16 Pro iPhone 16 Pro Max को लाया गया है। iPhone 16 और iPhone 16 Plus में इस बार वर्टिकल कैमरा आइलैंड दिया गया है जो इन मॉडल को पिछले मॉडल से लुक वाइज अलग बना देता है। इसके अलावा दोनों ही मॉडल में इस बार iPhone 15 Pro मॉडल वाला एक्शन बटन भी दिया गया है।
See omnystudio.com/listener for privacy information.
From the publisher's feed
जागरण हाईटेक पॉडकास्ट: यह एक साप्ताहिक टेक और ऑटो पॉडकास्ट है, जहां हम आप के लिए लाते है टेक और ऑटो की दुनिआ से जुडी सभी बड़ी ख़बरे। हम सभी नए गैजेट लॉन्च, नए एप्लिकेशन, फ़ोन के फीचर्स , स्मार्ट फ़ोन के कपरिसोन्स सब लाते है. टेक के साथ साथ हम आप को ऑटो दुनिआ से जुडी सभी बड़ी ख़बरे भी सुनते हैं , जैसे की सरकार के नए नीति, नए कार , बाइक लॉच, को से बाइक खरीदे और क्या है उनमे ख़ास। इन सब खबरो के लिए जुड़िए हर मंगलवार और बहस्पतिवार हमारे Hitech पॉडकास्ट के साथ.
इस पॉडकास्ट में एक विशेष पार्ट भी है जिसे "ट्रिक ऑफ द डे" कहा जाता है. यह हम आपको बताते है कुछ नए ट्रिक्स, टेक टिप्स, ऑटो टिप्स, या कुछ मजेदार अजीब तकनीक जिनका आपको पालन करना चाहिए। हमारे विशेषज्ञों के साथ जुड़ें और सभी नवीनतम टेक समाचार और ऑटो समाचार पॉडकास्ट सुनें।