
Sign up to save your podcasts
Or


Apple ने अपने इट्स ग्लोटाइम इवेंट में AirPods के नए मॉडल भी लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने एपल वॉच लॉन्च करने के साथ-साथ Apple Airpods से भी पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने नए एयरपॉड AirPods 4 नाम के साथ लॉन्च किए हैं
See omnystudio.com/listener for privacy information.
हिडन कैमरा जैसा कि नाम से ही समझ आता है छुपा हुआ कैमरा जो सामने होते हुए तो नजर न आए। इस कैमरे का इस्तेमाल लोगों पर नजर रखने या छुप कर फोटो-वीडियो कैप्चर करने के लिए किया जाता है। इस तरह के कैमरे में इंफ्रारेड (IR) ब्लास्टर्स लगे होते हैं। ये कैमरे अंधेरे में भी रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।
See omnystudio.com/listener for privacy information.
स्मार्टफोन को लंबे समय तक अच्छी और चलाने लायक स्थिति में बनाए रखने के लिए फोन की बैटरी का खास रोल होता है। शाओमी फोन यूजर हैं और फोन पुराना हो गया है तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। नया फोन खरीदने से पहले शाओमी के खास ऑफर के बारे में जान सकते हैं। शाओमी अपने ग्राहकों को बैटरी रिप्लेसमेंट पर डिस्काउंट ऑफर कर रहा है।
See omnystudio.com/listener for privacy information.
एयरटेल ने बताया है कि वह विंक म्यूजिक को बंद कर देंगे और विंक म्यूजिक के सभी कर्मचारियों को एयरटेल इकोसिस्टम में शामिल कर लिया जाएगा। इसके साथ ही एयरटेल यूजर्स के पास यूजर को एपल म्यूजिक का एक्सेस होगा। साथ ही विंक प्रीमियम यूजर्स को Apple के लिए एयरटेल की ओर से विशेष ऑफर प्राप्त होंगे। आइये इसके बारे में जानते हैं।
See omnystudio.com/listener for privacy information.
Redmi ने ग्लोबल मार्केट में अपने कस्टमर्स के लिए नए टैबलेट को लॉन्च कर दिया है। चीनी ब्रांड के लेटेस्ट टैबलेट Redmi Pad SE 8.7 4G और Redmi Pad SE 8.7 को MediaTek Helio G85 प्रोसेसर के साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा कंपनी ने इन में 6GB तक रैम 128GB इनबिल्ट स्टोरेज USB टाइप-C पोर्ट और 6650mAh की बैटरी की भी सुविधा दी है।
See omnystudio.com/listener for privacy information.
मोटोरोला ने अपने ग्राहकों के लिए Moto G45 5G फोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने तीन कलर ऑप्शन Viva Magenta Brilliant Blue Brilliant Green में पेश किया है। फोन दो वेरिएंट में खरीद सकते हैं। मोटोरोला का यह फोन वीगन लेदर डिजाइन के साथ लाया गया है। डिवाइस 5000mAh बैटरी के साथ आता है। फोन 50MP कैमरा से लैस है।
See omnystudio.com/listener for privacy information.
अगर आप वॉट्सऐप चैट्स को ब्लर करना चाहते हैं, तो आप इसे आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक एक्सटेंशन की आवश्यकता होगी। यहां जानिए इसे कैसे इस्तेमाल करें।
See omnystudio.com/listener for privacy information.
कई बार एक व्यक्ति के पास एक से ज्यादा मोबाइल नंबर एक्टिव होते हैं। ऐसे में मोबाइल नंबर आधार में लिंक तो होता है लेकिन यह याद नहीं आता कि कौन-सा नंबर आधार के लिए इस्तेमाल हो रहा है। अगर आप भी यह याद नहीं कर पा रहे हैं कि आधार में कौन-सा नंबर इस्तेमाल हो रहा है तो UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर इसका पता कर सकते हैं।
See omnystudio.com/listener for privacy information.
गूगल भारत समेत ग्लोबल मार्केट में 14 अगस्त को Pixel 9 सीरीज को लॉन्च करेगी। कंपनी ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर इस सीरीज के दो स्मार्टफोन लिस्ट किए हैं। ये दो स्मार्टफोन Pixel 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold हैं। हालांकि कंपनी इस सीरीज के 4 चार मॉडल Pixel 9 Pixel 9 Pro Pixel 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold पेश करेगी।
See omnystudio.com/listener for privacy information.
इनफिनिक्स ने अपने ग्राहकों के लिए Infinix Note 40X 5G फोन लॉन्च कर दिया है। इनफिनिक्स फोन दो वेरिएंट में लाया गया है। फोन 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज के साथ लाया गया है। फोन 108MP प्राइमरी कैमरा से लैस है। इनफिनिक्स का न्यूली लॉन्च फोन तीन कलर ऑप्शन लाइम ग्रीन पाम ब्लू और स्टारलाइट ब्लैक में आया है।
See omnystudio.com/listener for privacy information.
From the publisher's feed
जागरण हाईटेक पॉडकास्ट: यह एक साप्ताहिक टेक और ऑटो पॉडकास्ट है, जहां हम आप के लिए लाते है टेक और ऑटो की दुनिआ से जुडी सभी बड़ी ख़बरे। हम सभी नए गैजेट लॉन्च, नए एप्लिकेशन, फ़ोन के फीचर्स , स्मार्ट फ़ोन के कपरिसोन्स सब लाते है. टेक के साथ साथ हम आप को ऑटो दुनिआ से जुडी सभी बड़ी ख़बरे भी सुनते हैं , जैसे की सरकार के नए नीति, नए कार , बाइक लॉच, को से बाइक खरीदे और क्या है उनमे ख़ास। इन सब खबरो के लिए जुड़िए हर मंगलवार और बहस्पतिवार हमारे Hitech पॉडकास्ट के साथ.
इस पॉडकास्ट में एक विशेष पार्ट भी है जिसे "ट्रिक ऑफ द डे" कहा जाता है. यह हम आपको बताते है कुछ नए ट्रिक्स, टेक टिप्स, ऑटो टिप्स, या कुछ मजेदार अजीब तकनीक जिनका आपको पालन करना चाहिए। हमारे विशेषज्ञों के साथ जुड़ें और सभी नवीनतम टेक समाचार और ऑटो समाचार पॉडकास्ट सुनें।