Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
सबको चाहिए खबरें सुपरफास्ट। देश-विदेश और राजनीति, entertainment जगत, खेल और Business की दुनिया में क्या हो रहा है, यह सभी जानना चाहते हैं। अगर आप खबर पढ़ना या देखना नहीं चाहते हैं तो जनसत्ता सुर्खियां... more
FAQs about Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines):How many episodes does Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines) have?The podcast currently has 1,194 episodes available.
April 26, 2024प्रधानमंत्री क्यों नहीं बन पाईं सोनिया गांधी? | सुर्खियां | 26.April| 5 PMउनके नेतृत्व में 2004 से 2014 तक लगातार दो बार कांग्रेस की सरकार रही। उनके करीबी बताते हैं वो चाहतीं तो प्रधानमंत्री बन सकतीं थी. तो फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने इस पद को मनमोहन सिंह को सौंप दिया. और खुद पार्टी की कमान संभाली। नमस्ते आप सुन रहे हैं जनसत्ता पॉडकास्ट ये सियासी किस्सा है जब सोनिया गांधी ने जब खुद प्रधानमंत्री की कमान ना संभाल कर.. मनमोहन सिंह को पीएम बना दिया....more4minPlay
April 26, 2024मानव अधिकारों के उल्लंघन से जुड़ी अमेरिकी विदेश विभाग की रिपोर्ट को भारत ने नकारा | खेल खबर | 26.April| 2 PMभारत सरकार ने देश में मानवाधिकारों के उल्लंघन से जुड़ी अमेरिकी विदेश विभाग की एक हालिया रिपोर्ट पर तीखी नाराजगी ज़ाहिर की है और रिपोर्ट को पक्षपातपूर्ण भी बताया है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने ह्यूमन राइट्स से जुड़े क़ानूनों को बेहतर करने के नजरिए से रिपोर्ट (कंट्री रिपोर्ट) जारी की थी।...more4minPlay
April 26, 2024CM केजरीवाल के लिए तिहाड़ जेल में बना मेडिकल बोर्ड, अब AIIMS के 5 डॉक्टरों की देखरेख में होगा हेल्थ चेकअप | सुर्खियां | 26.April| 10 AMतिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के स्वास्थ्य की जांच के लिए एम्स (AIIMS) के 5 डॉक्टरों का एक मेडिकल बोर्ड बनाया गया है। इस मेडिकल बोर्ड को डॉ. निखिल टंडन हेड करेंगे। यह पहले से ही सीएम केजरीवाल की स्वास्थ्य जांच कर रहे हैं। कोर्ट ने 23 अप्रैल को यह फैसला दिया था।...more4minPlay
April 25, 2024लोकसभा चुनाव के लिए रेलवे ने किया स्पेशल ट्रेनों का ऐलान | सुर्खियां | 25.April | 8:30 pmभारतीय रेलवे ने लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुई स्पेशल ट्रेन सेवाओं का ऐलान किया है। आम चुनाव के मद्देनजर देशभर में लोग वोट देने के लिए अपने लोकसभा क्षेत्र जा रहे हैं। अब दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव से पहले भारी भीड़ को देखते हुए बेंगलुरु और मंगलुरु सेंट्रल को कनेक्ट करने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है। बता दें कि रेलवे का इरादा तटीय इलाकों के वोटरों को सुविधाजनक ट्रांसपोर्टेशन उपलब्ध कराना है ताकि वे आसानी से पोलिंग बूथ तक पहुंच सकें। इस स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के जरिए साउथ वेस्टर्न रेलवे यह सुनिश्चित करना चाहती है कि लोकतंत्र के इस पर्व में वोटर आसानी से यात्रा करके हिस्सा ले सकें।...more5minPlay
April 25, 2024PM मोदी और राहुल गांधी को EC का नोटिस, चुनावी भाषण को लेकर 29 अप्रैल तक मांगा जवाब | सुर्खियां | 25.April| 5 PMचुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा आचार संहिता उल्लंघनों का संज्ञान लिया है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने धर्म, जाति, समुदाय या भाषा के आधार पर नफरत और विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया था। ईसीआई ने 29 अप्रैल को सुबह 11 बजे तक जवाब मांगा है।चुनाव आयोग ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 77 को लागू किया और स्टार प्रचारकों के व्यवहार के लिए पार्टी के अध्यक्षों को जिम्मेदार लेनी चाहिए।...more4minPlay
April 25, 2024अमेरिका ने यूक्रेन को भेजना शुरू किए हथियार, चीन और ईरान पर लगाए रूस की मदद करने के आरोप | सुर्खियां | 25.April| 2 PMरूस और यूक्रेन के बीच लंबे वक्त से जारी युद्ध के बीच अमेरिका ने बुधवार को यूक्रेन को हथियार और गोला बारूद भेजना प्रारंभ कर दिया साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने चीन, ईरान और उत्तर कोरिया पर रूस की मदद करने का आरोप लगाया। बाइडन ने यूक्रेन और इजराइल को मदद देने तथा ताइवान समेत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका और उसके सहयोगियों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए 95.3 अरब अमेरिकी डॉलर के सहायता पैकेज संबंधी विधेयक पर हस्ताक्षर किए हैं...more4minPlay
April 25, 2024अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका लड़ेंगी चुनाव! जानिए कब भर सकते हैं नामांकन | सुर्खियां | 25.April| 10 AMकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को अपने गृह जिले कलबुर्गी में एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उनकी तरफ से की गई एक इमोशनल अपील काफी चर्चा का विषय बन रही है।कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा,’आप भले ही कांग्रेस को वोट नहीं देना चाहते हैं लेकिन अगर आपको लगता है कि मैंने आपके लिए काम किया है तो आप कम से कम मेरे अंतिम संस्कार में ज़रूर शामिल होना।...more4minPlay
April 24, 2024भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या में जबरदस्त उछाल, 93 करोड़ से ज्यादा लोग धड़ाधड़ चला रहे इंटरनेट | सुर्खियां | 24.April | 8:30 pmसिर्फ तीन महीने में इंटरनेट यूजर्स की संख्या में करीब 2 फीसदी का इजाफा हुआ है। मोबाइल ब्रॉडबैंड के जरिए वायरलेस इंटरनेट यूजर्स की संख्या सबसे ज्यादा करीब 897.59 मिलियन है। लेकिन वायर्ड ब्रॉडबैंड यूजर्स की संख्या भी बढ़ रही है और इसके 38.57 मिलियन कनेक्शन हैं।...more5minPlay
April 24, 2024‘माता-पिता से मिलने वाली संपत्ति पर भी टैक्स लगाएगी कांग्रेस’, PM मोदी का बड़ा हमला | सुर्खियां | 24.April| 5 PMप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर सबसे बड़ा हमला बोल दिया है। सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स वाले बयान पर पीएम ने एक जनसभा में कहा है कि कांग्रेस अब माता-पिता से मिलने वाली संपत्ति पर भी टैक्स लगाने का काम करने वाली है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने खुद एक परिवार से दूसरे परिवार को सत्ता ट्रांसफर की है, लेकिन देश के लोगों को ऐसा करने से रोका जा रहा है।पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के सरगुजा में कहा कि शाही परिवार के शहजादे के सलाहकार ने कुछ समय पहले कहा था कि मिडिल क्लास पर और ज्यादा टैक्स लगाना चाहिए।...more4minPlay
April 24, 2024ईरान के साथ कारोबार पर प्रतिबंधों के जोखिम के बारे में भी सजग रहें | सुर्खियां | 24.April| 2 PMअमेरिका के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि ईरान के साथ कारोबार करने की इच्छा रखने वाले किसी भी व्यक्ति को अमेरिका की ओर से प्रतिबंध लगाए जाने के जोखिम की भी जानकारी होनी चाहिए। अमेरिका के विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने ईरान के राष्ट्रपति की पाकिस्तान की यात्रा के बारे में किए गए एक प्रश्न के उत्तर में यह बात कही।...more6minPlay
FAQs about Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines):How many episodes does Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines) have?The podcast currently has 1,194 episodes available.