Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
सबको चाहिए खबरें सुपरफास्ट। देश-विदेश और राजनीति, entertainment जगत, खेल और Business की दुनिया में क्या हो रहा है, यह सभी जानना चाहते हैं। अगर आप खबर पढ़ना या देखना नहीं चाहते हैं तो जनसत्ता सुर्खियां... more
FAQs about Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines):How many episodes does Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines) have?The podcast currently has 1,194 episodes available.
April 21, 2024कद्दावर नेता की छवि वाले नारायण दत्त तिवारी का किस्सा भाग दो | सुर्खियां | 21.April| 3 PM1989 में जब तिवारी यूपी के मुख्यमंत्री थे, अयोध्या में राम मंदिर का शिला पूजन हुआ. नारायण दत्त तिवारी ने खुद इसके खिलाफ होते हुए राजीव गांधी के दबाव में शिला पूजन होने दिया. इस दबाव को बाद में उन्होंने स्वीकार भी किया था.अरुण त्रिपाठी कहते हैं, ‘आपातकाल के समय दंडवत हो जाने की उनकी कमज़ोरी भी सामने आई. अपनी सत्ता के लिए बार बार नतमस्तक हुए. लेकिन हो सकता है कि उन्होंने अपनी राजनीति को सुरक्षित रखने के लिए तमाम तरह के समझौते किए हों.’तिवारी पहाड़ से आने वाले बड़े नेताओं में थे, जहां उनकी खासी लोकप्रियता थी....more4minPlay
April 21, 2024आपातकाल के बाद जेपी के सामने क्यों रोईं थी इंदिरा | सुर्खियां | 21.April| 4 PMयह आपातकाल के बाद का पहला चुनाव (1977) था। तमाम नेता जेल में बंद रहे थे। दिवंगत प्रधानमंत्री चंद्रशेखर भी उनमें से एक थे। जब वह जेल से छूटे तो एक राजनीतिक पार्टी बनाने की चर्चा जोरों पर थी। कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी छोड़ने के लिए तैयार थे।...more4minPlay
April 21, 2024वाजपेयी ने आडवाणी से क्यों कहा आप शेर की सवारी कर रहे हो | सुर्खियां | 21.April| 2 PM1996 के चुनाव से पहले की बात है जब शिवाजी पार्क मुंबई में बीजेपी की भव्य रैली थी. 68 साल के आडवाणी पार्टी के अध्यक्ष थे. आडवाणी ने राम मंदिर आंदोलन का बीणा उठाकर पार्टी को एक नई दिशा और ऊर्जा देने का काम किया था. उसी वक्त 70 वर्षीय अटल बिहारी वाजपेयी पार्टी नेतृत्व की दौड़ में कहीं पिछड़ गए थे.वाजपेयी पार्टी का काम काज तो देख रहे थे लेकिन जब भी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनने की बात आती तो वाजपेयी का नाम दूर-दूर तक नहीं होता था....more5minPlay
April 21, 2024कद्दावर नेता की छवि वाले नारायण दत्त तिवारी का किस्सा भाग एक | सुर्खियां | 21.April| 1 PMकद्दावर नेता की छवि वाले नारायण दत्त तिवारी अकेले हैं जिनके नाम दो राज्यों के मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है.वरिष्ठ कांग्रेस नेता नारायण दत्त तिवारी का निधन हुआ तो कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर पेज पर लिखा गया कि ‘यह एक युग का अंत है.’ यह भारतीय राजनीति के लिए तो सही ही है, कांग्रेस के लिए भी सही है कि नारायण दत्त तिवारी का अंत ‘एक युग का अंत है.’तिवारी कांग्रेस के उस दौर के नेता रहे हैं जब कांग्रेस ज़मीन पर बहुत मज़बूत हुआ करती थी....more6minPlay
April 21, 2024फिल्म मनमर्जियां की समीक्षा: प्रेम त्रिकोण की नई कहानी | सुर्खियां | 21.April| 10 AMएक लड़का है और एक लड़की। दोनों को एक-दूसरे से प्यार है और इसी प्यार में दोनों घर से भागने का प्लान बनाते हैं। लड़का बाकायदा जीप लेकर आता है और दोनों घर छोड़कर निकल भी जाते हैं, लेकिन रास्ते में जब एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुकते हैं तो लड़के की जेब में एक फूटी कौड़ी नहीं होती है।...more3minPlay
April 20, 2024अटल ने उस रोज कहा… आप शेर की सवारी कर रहे हैं | सुर्खियां | 20.April| 8:30 PM1996 के चुनाव से पहले की बात है जब शिवाजी पार्क मुंबई में बीजेपी की भव्य रैली थी. 68 साल के आडवाणी पार्टी के अध्यक्ष थे. आडवाणी ने राम मंदिर आंदोलन का बीणा उठाकर पार्टी को एक नई दिशा और ऊर्जा देने का काम किया था. उसी वक्त 70 वर्षीय अटल बिहारी वाजपेयी पार्टी नेतृत्व की दौड़ में कहीं पिछड़ गए थे.वाजपेयी पार्टी का काम काज तो देख रहे थे लेकिन जब भी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनने की बात आती तो वाजपेयी का नाम दूर-दूर तक नहीं होता था...more5minPlay
April 20, 2024Byju’s के फाउंडर बायजू रवींद्रन को बड़ा झटका | सुर्खियां | 20.April| 7 PMभारत की सबसे बड़ी एजुकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी Byju’s के फाउंडर बायजू रवींद्रन को बड़ा झटका लगा है। जी हां, रवींद्रन की सारी दौलत खत्म हो गई है और उन्हें Forbes Billionaire Index से बाहर कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले यानी साल 2023 में फोर्ब्स की बिलेनियर लिस्ट में उनकी नेट वर्थ 17,545 करोड़ रुपये (2.1 बिलियन) दिखाई गई थी।...more4minPlay
April 20, 2024इंदिरा को हटाने के बाद पीएम बनने के लिए उलझ गए थे चरण सिंंह, मोराराजी देसाई, जगजीवन राम | सुर्खियां | 20.April| 6 PMइंदिरा गांधी ने 1975 में आपातकाल लागू किया था और 1977 में अचानक चुनाव कराने की घोषणा कर दी थी। कई नेता उस समय भी जेल में ही थे। जो बाहर थे, वह भी खुलेआम राजनीतिक गतिविधि करने की स्थिति में नहीं थे।इंदिरा गांधी ने जनवरी में चुनाव की घोषणा की और मार्च की तारीख दी। वक्त काफी कम था। इतने कम वक्त में नेताओं के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करना, पैसे जुटाना आदि काम मुश्किल था। ऐसे में जेपी को लग रहा था कि चुनाव इंदिरा ही जीतेंगी।जेपी एक पार्टी बनाए जाने को लेकर पहले से काम कर रहे थे...more4minPlay
April 20, 2024वीरान कोचिंग संस्थान और हॉस्टल अग्निपथ योजना के बाद सेना की नौकरी के घटते आकर्षण को दिखाता है | सुर्खियां | 20.April| 5 PMपश्चिमी राजस्थान के नागौर जिले में कुचामन कस्बा है। कुचामन को कुछ समय पहले तक उन कोचिंग और ट्रेनिंग संस्थानों के लिए जाना जाता था, जिसकी मदद से नौजवान सशस्त्र बलों में भर्ती की तैयारी करते थे। कुचामन कस्बा शुरू होने से पांच किमी पहले ही कोचिंग संस्थानों के होर्डिंग्स नजर आने लगते हैं। शहर के प्रवेश द्वार पर लिखा है, ‘शिक्षा की नगरी कुचामन’। प्रवेश द्वारा पार करते ही कुचामन लगभग एक खाली शहर है, इसके वीरान कोचिंग संस्थान और हॉस्टल अग्निपथ योजना के बाद सेना की नौकरी के घटते आकर्षण को दिखाता है।...more5minPlay
April 20, 2024मुख्तार अंसारी के विवादास्पद और प्रभावशाली राजनीतिक करियर का अब अंत | सुर्खियां | 20.April| 4 PMमुख्तार अंसारी के विवादास्पद और प्रभावशाली राजनीतिक करियर का अब अंत हो गया है। गुरुवार (28 मार्च, 2024) की रात बांदा के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से उत्तर प्रदेश की राजनीति के मुखर नेता और सजायाफ्ता अपराधी मुख्तार अंसारी का निधन हो गया। हालांकि मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी समेत विपक्ष के कई नेताओं द्वारा उनकी मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाए जा रहे हैं।...more6minPlay
FAQs about Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines):How many episodes does Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines) have?The podcast currently has 1,194 episodes available.