Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
सबको चाहिए खबरें सुपरफास्ट। देश-विदेश और राजनीति, entertainment जगत, खेल और Business की दुनिया में क्या हो रहा है, यह सभी जानना चाहते हैं। अगर आप खबर पढ़ना या देखना नहीं चाहते हैं तो जनसत्ता सुर्खियां... more
FAQs about Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines):How many episodes does Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines) have?The podcast currently has 1,194 episodes available.
April 18, 2024शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर ED का बड़ा एक्शन, अटैच की 97 करोड़ की संपत्ति | सुर्खियां | 18.April| 5 PMशिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर ED ने बड़ा एक्शन लिया है। बिजनेसमैन की 97 करोड़ की प्रॉपर्टी ईडी ने अटैच कर दी है। ईडी की मुंबई ब्रांच ने पीएमएलएल एक्ट के तहत शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की 97.79 करोड़ रुपये की कीमत की संपत्ति को अटैच किया है।जब्त की गई संपत्ति में शिल्पा शेट्टी के नाम का जुहू में स्थित एक बंगला भी शामिल है। वहीं पुणे में मौजूद एक बंगले के अलावा राज कुंद्रा के नाम के कुछ शेयर भी ईडी ने अटैच किए हैं। ईडी ने ट्वीट करके खुद इसकी जानकारी दी है।ईडी प्रिवेंसन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत किसी की संपत्ति को अटैच करती है। प्रापर्टी अटैचमेंट ईडी तब करती है जब उसके पास काले धन या धन की अनियमितता को लेकर पुख्ता कारण मौजूद होते हैं। इसके बाद संबंधित संपत्ति की जांच होती है और मामला अदालत जाता है, जहां इसकी कार्रवाई शुरू होती है। जब ईडी कोई प्रापर्टी अटैच करती है तो ऐसा नहीं होता कि उसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। व्यक्ति उस प्रॉपर्टी का व्यक्तिगत या कामर्शियल इस्तेमाल कर सकता है, बस उसकी खरीद फरोख्त नहीं हो सकती है और उस संपत्ति को किसी और के नाम पर ट्रांसफर नहीं हो किया जा सकता है।राज कुंद्रा इससे पहले एडल्ट फिल्म मामले को लेकर भी जेल जा चुके हैं। 19 जुलाई, 2021 को राज कुंद्रा को 11 अन्य लोगों के साथ एडल्ट फिल्में बनाने के आरोप में जेल भेजा गया था। 2 महीने जेल में बिताने के बाद 20 सितंबर को मुंबई की एक अदालत ने एडल्ट फिल्म मामले में राज कुंद्रा को 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दी थी। राज कुंद्रा ने इन आरोपों का खंडन किया था और कहा था कि उन्हें झूठे केस में फंसाया गया है।...more4minPlay
April 18, 2024अमेरिका में अवैध तरीके से दाखिल हुए भारतीय नागरिक की मौत | सुर्खियां | 18.April| 2 PMअवैध तरीके से अमेरिका आने वाले एक भारतीय नागरिक की अटलांटा के एक अस्पताल में मौत हो गई। उसे भारत प्रत्यर्पित किया जाना था। संघीय अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अमेरिकी प्रवासन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) विभाग ने बताया कि न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास को 57 वर्षीय जसपाल सिंह की मौत के बारे में जानकारी दे दी गई है। साथ ही उसके परिजनों को भी इसके बारे में सूचित कर दिया गया है। आईसीई ने बताया कि 15 अप्रैल को अटलांटा के एक अस्पताल में सिंह की मौत हो गई। भारतीय नागरिक सिंह ने पहली बार 25 अक्टूबर 1992 में कानूनी तरीके से अमेरिका में प्रवेश किया था।...more3minPlay
April 18, 2024बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी जुलूस के दौरान झड़प, छतों से फेंके गए पत्थर, कई लोग घायल | सुर्खियां | 18.April| 10 AMपश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी जुलुस के दौरान झड़पें हुईं। इस घटना में 20 लोग घायल हो गए। यह घटना शक्तिपुर इलाके में उस समय हुई जब रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इस घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इलाके के वीडियो में लोग अपनी छतों से जुलूस पर पथराव करते दिख रहे हैं। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले दागने पड़े।पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुर्शिदाबाद जिले के शक्तिपुर में बुधवार शाम को रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान एक धमाका भी हुआ। इसमें एक महिला घायल हो गई।...more4minPlay
April 17, 2024नंगे पैर, सीने पर हाथ और… रामलला का सूर्य तिलक देख पीएम मोदी हुए भावुक, प्लेन में टैबलेट पर देखा ‘अद्भुत दृश्य’ | सुर्खियां | 17.April| 8:30रामनवमी के अवसर पर आज अयोध्या के राम मंदिर में रामलला का सूर्य तिलक किया गया। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने असम के नलबाड़ी में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद हेलीकॉप्टर में इस अभिषेक को अपने टैब पर देखा। इस दौरान पीएम मोदी भाव विभोर नजर आए। उन्होंने अपने जूते उतारकर रखे हुए थे और एक हाथ अपने सीने पर लगाकर रामलला की आराधना में लीन नजर आए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि नलबाड़ी की सभा के बाद मुझे अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक के अद्भुत और अप्रतिम क्षण को देखने का सौभाग्य मिला। श्रीराम जन्मभूमि का ये बहुप्रतीक्षित क्षण हर किसी के लिए परमानंद का क्षण है। ये सूर्य तिलक, विकसित भारत के हर संकल्प को अपनी दिव्य ऊर्जा से इसी तरह प्रकाशित करेगा।पीएम ने आगे लिखा कि करोड़ों भारतीयों की तरह, यह मेरे लिए बहुत भावनात्मक क्षण है। अयोध्या में भव्य राम नवमी ऐतिहासिक है। यह सूर्य तिलक हमारे जीवन में ऊर्जा लाए और यह हमारे राष्ट्र को गौरव की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करे।...more4minPlay
April 17, 2024‘इलेक्टोरल बॉन्ड सबसे बड़ी उगाही की स्कीम’, राहुल-अखिलेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में PM मोदी पर बोला बड़ा हमला | सुर्खियां | 17.April| 5 PMलोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गाजियाबाद में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी भ्रष्टाचार के चैंपियन हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को इंटरव्यू पूरा स्क्रिप्टेड था।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री ने ANI को एक बहुत लंबा इंटरव्यू दिया। यह स्क्रिप्टेड था, लेकिन यह फ्लॉप शो था। प्रधानमंत्री ने इसमें चुनावी बांड को समझाने की कोशिश की। प्रधानमंत्री कहते हैं कि चुनावी बांड की व्यवस्था पारदर्शिता के लिए, राजनीति को साफ करने के लिए लाया गया। अगर ये सच है तो सुप्रीम कोर्ट ने उस व्यवस्था को क्यों रद्द कर दिया और दूसरी बात अगर आप पारदर्शिता लाना चाहते थे तो आपने भाजपा को पैसा देने वालों के नाम क्यों छुपाए। आपने उन तारीखों को क्यों छुपाया जिस दिन उन्होंने आपको पैसे दिए थे?… यह दुनिया की सबसे बड़ी जबरन वसूली योजना है।’वायनाड सांसद ने कहा कि भारत के सभी कारोबारी इस बात को समझते और जानते हैं और प्रधानमंत्री चाहे कितनी भी सफाई दे दें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि पूरा देश जानता है कि प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के चैंपियन हैं।”...more4minPlay
April 17, 2024अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान को बातचीत के जरिए समाधान निकालने को कहा | सुर्खियां | 17.April| 2 PMअमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने आतंकवादियों को मारने के लिए सीमा पार करने संबंधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कथित बयानों पर कहा कि अमेरिका इस मसले में बीच में नहीं पड़ेगा लेकिन उसने ‘‘भारत और पाकिस्तान को तनाव बढ़ाने से बचने और बातचीत के माध्यम से समाधान तलाशने’’ का अनुरोध किया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत में यह बात कही। उनसे आतंकवादियों के सफाए के लिए अन्य देशों में भारत के कथित अभियानों के बारे में प्रश्न पूछा गया था। यह पूछे जाने पर कि क्या मोदी और सिंह की टिप्पणियों को कनाडा में (खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह) निज्जर की कथित हत्या, (घोषित आतंकवादी गुरपतवंत सिंह) पन्नू की न्यूयॉर्क में हत्या की साजिश और पाकिस्तान में हत्याओं के संदर्भ में ‘‘इकबालिया बयान’’ के रूप में देखा जा सकता है, इसपर मिलर ने कहा कि अमेरिका इस मसले में नहीं पड़ेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘अमेरिका इसमें नहीं पड़ेगा लेकिन हम भारत और पाकिस्तान दोनों को तनाव से बचने और बातचीत के माध्यम से समाधान तलाशने का आग्रह करते हैं।’’ अमेरिका ने इस मामले में भारत पर प्रतिबंध लगाने के संबंध में विचार क्यों नहीं किया, इस प्रश्न के उत्तर में मिलर ने कहा,‘‘ मैं प्रतिबंधों के बारे में कुछ नहीं कहूंगा। अगर आप प्रतिबंधों के बारे में मुझसे पूछते हैं तो मेरा जवाब है कि हम इस पर सार्वजनिक तौर पर बात नहीं करते....।’’ दरअसल इस महीने की शुरुआत में रक्षा मंत्री सिंह ने सीमा पार आतंकवाद से निपटने के लिए भारत के दृढ़ रुख का जिक्र करते हुए कहा था कि यदि आतंकवादी भारत में शांति भंग करने या आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश करते हैं तो उन्हें करारा जवाब दिया जाएगा और अगर वे पाकिस्तान भाग जाते हैं तो भारत पड़ोसी देश में घुस कर उन्हें मारेगा। हाल ही में ब्रिटेन के अखबार ‘द गार्डियन’ ने अपनी एक खबर में कहा था कि भारतीय खुफिया एजेंसियों ने 2019 के बाद से राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति कठोर रुख अपनाते हुए पाकिस्तान में आतंकवादियों की हत्याएं कीं हैं। रक्षा मंत्री से इसी संबंध में प्रश्न किया गया था। प्रधानमंत्री मोदी ने भी सीमा पार आतंकवाद से निपटने के लिए कथित तौर पर इसी प्रकार की कार्रवाई की बात कई बार दोहराई है।...more3minPlay
April 17, 2024रामनवमी पर आज रामलला के मस्तक पर होगा अद्भुत सूर्य तिलक, दिखेगा खूबसूरत नजारा | सुर्खियां | 17.April| 10 AMदिल्ली में सभी सातों लोकसभा सीटों पर सत्तापक्ष और विपक्ष ने अपने-अपने पत्ते खोल दिए हैं। इस बार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन के तहत मिलकर चुनावी मैदान में उतरे हैं। हालांकि, एक साथ चुनाव लड़ने के बाद भी आप और कांग्रेस पार्टी जमीनी स्तर पर काफी दूर हैं। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में सात में से चार उम्मीदवार उतारे हैं और कांग्रेस ने तीन उम्मीदवार उतारे हैं। लेकिन, AAP के विधायको को केवल अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के लिए कहा गया है।आप ने फरवरी महीने में ही अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया था और कांग्रेस ने रविवार को अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। आप ने सोमवार को चुनाव प्रचार के दूसरे चरण की घोषणा की। साथ ही, कहा कि केवल उन्हीं सीटों पर फोकस किया जाए जिन पर हम चुनाव लड़ रहे हैं। 31 मार्च को रामलीला मैदान में हुई इंडिया अलायंस की रैली के अलावा आप और कांग्रेस को चुनाव प्रचार के लिए एकसाथ आना बाकी है।कांग्रेस ने चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से उदित राज और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार को मैदान में उतारा है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने नई दिल्ली से सोमनाथ भारती, पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार, पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा और दक्षिणी दिल्ली से सही राम पहलवान को चुनावी मैदान में उतारा है।आम आदमी पार्टी के जिन विधायकों के विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के उम्मीदवारों वाले संसदीय क्षेत्रों के तहत आते हैं। उन्हें दूसरे क्षेत्रों का काम सौंपा गया है। उदाहरण के लिए देखें तो किरारी से विधायक रितु राज को अपने उम्मीदवार सही राम पहलवान के लिए दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट का प्रभारी बनाया गया है। आम आदमी पार्टी के एक विधायक ने कहा कि हम वर्तमान में काम कर रहे हैं और अपनी सीटों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी प्लानिंग करेगी और उसके हिसाब से हम मीटिंग में भाग लेंगे। उन्होंने आगे कहा कि अगर उनके प्रत्याशियों को हमारी जरूरत हैं तो हम उनका साथ देंगे। लेकिन हमारा मुख्य फोकस अपनी चार सीटें जीतने पर हैं।...more5minPlay
April 16, 2024ताबड़तोड़ गोलीबारी से थर्राया दिल्ली का नंदनगरी इलाका, ASI की मौत; आरोपी ने खुद को भी मारी गोली | सुर्खियां | 16.April| 8:30 PMराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नंदनगरी में एक शख्स ने दो लोगों को गोली मार और फिर खुद को भी गोली मार ली। घटना मीत नगर फ्लाईओवर की है। मृतक दिेनेश शर्मा दिल्ली पुलिस में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर थे। घटना आज दोपहर करीब 11:45 बजे हुई जब मीत नगर फ्लाईओवर पर मुकेश नाम के शख्स ने अचानक से गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।इस गोलीबारी में दिल्ली पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा की मौत हो गई, जबकि 30 साल के अमित कुमार का इलाज हॉस्पिटल में जारी है।जानकारी के अनुसार, मुकेश कुमार ने अचानक से 7.65 एमएम की पिस्टल से अचानक ही गोली चलानी शुरू कर दी। पहली गोली एक बाइक पर चलाई, लेकिन बाइक सवार की किस्मत अच्छी थी कि वह बाल-बाल बच गया तभी पीछे से दिनेश शर्मा आ रहे थे जिस पर मुकेश ने गोली चला दी। जिससे दिनेश शर्मा की मौत हो गई। इसके तुरंत बाद मुकेश ने स्कूटी पर जा रहे अमित पर गोली चलाई। गोली अमित के कमर में लगी फिलहाल अमित का इलाज अस्पताल में जारी है।ASI दिनेश शर्मा दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच में तैनात थे। जब गोलीबारी की घटना हुई तो वह अपनी मोटरसाइकिल DL4SV-3934 पर जा रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने गोली चला दी और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल शख्स की पहचान अमित कुमार उम्र (30 साल) के रूप में हुई है जो शिव विहार, करावल नगर के रहने वाले हैं। उनके कमर में गोली लगी है। घटना के वक्त वह अपनी स्कूटी से जा रहे थे। उन्हें जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।...more5minPlay
April 16, 2024बालकृष्ण के बयान पर सुप्रीम कोर्ट बेहद नाराज, नहीं दी माफी, सुनवाई के बाद पहली बार रामदेव क्या बोले? | सुर्खियां | 16.April| 5 PMबाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण (Acharya Balkrishna) की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पतंजलि भ्रामक विज्ञापन मामले (patanjali misleading Ads Case) में आज (15 अप्रैल 2024) फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। पतंजलि भ्रामक विज्ञापन मामले में आज हुई सुनवाई में एक बार फिर बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को माफी नहीं मिली। जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस अमानुल्लाह की बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा कि आपकी बहुत गरिमा है, आपने बहुत कुछ किया है। लेकिन आपने जो कोर्ट के खिलाफ किया है , क्या वो सही है? इस पर बाबा रामदेव ने कहा कि जज साहिबा, हमें इतना कहना है कि जो भी हमसे भूल हुई है, उसके लिए हमने बिना शर्त माफी स्वीकार कर ली है।रामदेव और बालकृष्ण के वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि हम सार्वजनिक माफी के लिए तैयार हैं, ताकि लोगों को भी जानकारी मिले कि हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन को लेकर गंभीर हैं। कोर्ट ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि इसके लिए आपको हमारी सलाह की जरूरत नहीं है।सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव से पूछा- कोर्ट की अवमानना क्यों की? जस्टिस कोहली ने कहा कि हम जानना चाहते हैं कि आपने अंडरटेकिंग के अगले दिन प्रेस कांफ्रेंस क्या सोच कर की? हमारे देश में आयुर्वेद बहुत पुराना है, महर्षि चरक के समय से है। दादी- नानी भी घरेलू इलाज करती हैं। आप दूसरी पद्धतियों को बुरा क्यों बताते हैं? क्या एक ही पद्धति रहनी चाहिए?इस पर बाबा रामदेव ने जवाब देते हुए कहा कि हमने आयुर्वेद पर बहुत रिसर्च किया है।जज ने कहा कि यह ठीक है। आप अपने रिसर्च के आधार पर कानूनी आधार पर आगे बढ़ सकते हैं लेकिन हम जानना चाहते हैं कि आपने इस कोर्ट की अवहेलना क्यों की? बाबा रामदेव ने कहा- हमें कानून की जानकारी कम है। हम सिर् अपनी रिसर्च की जानकारी लोगों को दे रहे थे। हमारा उद्देश्य कोर्ट की अवहेलना नहीं था।बाबा रामदेव और बालकृष्ण के वकील रोहतगी ने 1 सप्ताह का समय मांगा। और कहा कि इस बीच हम जरूरी कदम उठाएंगे। जस्टिस हिमा कोहली ने कहा कि ठीक है, हम 23 अप्रैल को सुनवाई करेंगे। अवमानना के आरोपियों ने खुद कुछ कदम उठाने की बात कही है। हम इसका मौका दे रहे हैं।...more5minPlay
April 16, 2024अमेरिका में हिंदुओं पर हमलों के मामलों में काफी वृद्धि हुई है | सुर्खियां | 16.April| 2 PMभारतीय-अमेरिकी सांसद ने अमेरिका में हिंदुओं और हिंदुत्व के खिलाफ हमलों में काफी वृद्धि होने का दावा करते हुए आगाह किया कि यह “नियोजित हिंदू-विरोधी हमलों के शुरुआत” भर है। सांसद श्री थानेदार ने सोमवार को यहां नेशनल प्रेस क्लब में हुए संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा, “आज मैं अमेरिका में हिंदुत्व पर हुए हमलों में काफी वृद्धि देख रहा हूं। ऑनलाइन और अन्य तरीकों से दुष्प्रचार फैलाया जा रहा है।'' थानेदार और चार अन्य भारतीय अमेरिकी सांसदों रो खन्ना, राजा कृष्णमूर्ति, एमी बेरा और प्रमिला जयपाल ने हाल ही में न्याय मंत्रालय को पत्र लिखकर हिंदू मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर हमलों में हुई हालिया वृद्धि की जांच कराने का अनुरोध किया था। गैर-लाभकारी संस्था हिंदूएक्शन की ओर से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में थानेदार ने शिकायत की कि इन हमलों के जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई और न ही अब तक गिरफ्तारियां हुई हैं। थानेदार ने कहा, “हमने हाल के महीनों में इस तरह की काफी अधिक घटनाएं देखी हैं। मुझे लगता है कि यह इस समुदाय के खिलाफ समन्वित प्रयास की शुरुआत है। ऐेसे में समुदाय को एक साथ खड़ा होना चाहिए। समय आ गया है और मैं आपके साथ खड़ा रहूंगा।” उन्होंने कहा, “हिंदू धर्म को मानने वाला होने के नाते, हिंदू परिवार में एक हिंदू के रूप में पला-बढ़ा होने की वजह से मुझे पता है कि हिंदू धर्म क्या है। यह एक बहुत ही शांतिपूर्ण धर्म है।” उन्होंने कहा कि यह ऐसा धर्म नहीं है जो दूसरों पर हमला करता है।...more3minPlay
FAQs about Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines):How many episodes does Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines) have?The podcast currently has 1,194 episodes available.