लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए मतदान जारी है। लोकतंत्र के इस उत्सव की शुरुआत शुक्रवार की सुबह सात बजे से हुई। पहले चरण में सबसे पहले मतदान करने वालों में कई दलों के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य सेलेब्रेटीज शामिल रहे। ईशा फाउंडेशन के संस्थापक और प्रमुख सद्गुरु जग्गी वासुदेव, योग गुरु बाबा रामदेव, साउथ सिनेमा के स्टार और राजनेता रजनीकांत भी लोकतंत्र के इस उत्सव में सबसे पहले भागीदार बने। केंद्रीय मंत्री मेघवाल, चिदंबरम, धामी, कमलनाथ ने भी किया मतदान....इसमें महाराष्ट्र के नागपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के सरसंघ चालक मोहन भागवत, राजस्थान के बीकानेर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, उत्तराखंड के खटीमा में राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी, तमिलनाडु के शिवगंगा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी.