Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
सबको चाहिए खबरें सुपरफास्ट। देश-विदेश और राजनीति, entertainment जगत, खेल और Business की दुनिया में क्या हो रहा है, यह सभी जानना चाहते हैं। अगर आप खबर पढ़ना या देखना नहीं चाहते हैं तो जनसत्ता सुर्खियां... more
FAQs about Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines):How many episodes does Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines) have?The podcast currently has 1,194 episodes available.
April 03, 2024ताइवान में 7.2 तीव्रता का भूकंप, भारी तबाही की आशंका, सुनामी का अलर्ट जारी | सुर्खियां | 3.April| 10 AMताइवान की राजधानी ताइपे में बुधवार की सुबह एक शक्तिशाली भूकंप आया है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.2 मापी गई है। जापान ने दक्षिणी द्वीप समूह ओकिनावा के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। यहां उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। फिलीपींस ने भी सुनामी का अलर्ट जारी किया है। साथ ही, तटीय इलाकों को खाली करने का आदेश दिया गया है।भूकंप के कारण ताइवान के हुआलिन में कई बिल्डिंग ध्वस्त हो गई हैं। कई घर और इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गईं। भूकंप की वजह से ताइवान में भारी तबाही हुई है। इसके बाद देशभर में ट्रेन सेवाएं सस्पेंड कर दी गई हैं। इसकी वजह से बिजली की सप्लाई भी बाधित हो गई है। ताइवान में इसे 25 साल में सबसे शक्तिशाली भूकंप बताया जा रहा है।भूकंप के केंद्र के करीब ताइवान के पूर्वी तट पर स्थित हुलिएन शहर में नुकसान की जानकारी सामने आई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप का केंद्र हुलिएन शहर से लगभग 18 किमी दक्षिण में स्थित है। भूकंप की वजह से कई लोग इमारतों और अपने घरों में फंस गए हैं। प्रशासन द्वारा इन लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। वहीं, लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए भी प्रशासन ने कहा है।...more4minPlay
April 02, 2024आप बोली- बजरंगबली हमारे साथ, सत्य की जीत हुई; BJP ने कहा- ईडी के विरोध न करने पर मिली जमानत | सुर्खियां | 2.April| 8:30 PMसुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के राज्ससभा सांसद संजय सिंह को जमानत दे दी है। संजय सिंह अब जल्द ही जेल से बाहर होंगे। संजय सिंह को जमानत दिए जाने पर आम आदमी पार्टी ने खुशी जताई है तो वहीं बीजेपी ने कहा है कि यह जमानत तब दी गई है जब ईडी ने संजय सिंह की जमानत का विरोध नहीं किया।आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि भगवान हमारे साथ हैं। बजरंग बली हमारी साथ हैं। सत्य की जीत हुई है। हम शुरू से कह रहे हैं कि यह पूरा केस ही फेक है और इसकी पूरी स्क्रिप्ट बीजेपी दफ्तर में लिखी गई है। उन्होंने कहा कि 500 छापों के बाद भी एक फूटी कौड़ी बरामद नहीं हो सकती है। आज सुप्रीम कोर्ट ने भी कह दिया कि जब पैसे का कोई सुराग नहीं मिला तो उन्हें हिरासत में रखने का क्या मतलब है।...more4minPlay
April 02, 2024CM केजरीवाल के बाद क्या AAP के 4 और नेता जाएंगे जेल? दिल्ली की मंत्री आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस में किया नाम का खुलासा | सुर्खियां | 2.April|दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने आज सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के मेरे एक करीबी सहयोगी के माध्यम से मेरे राजनीतिक करियर को बचाने के लिए उनकी पार्टी में शामिल होने के लिए मुझसे संपर्क किया और अगर मैं बीजेपी में शामिल नहीं हुई तो आने वाले एक महीने में मुझे ईडी द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आतिशी ने कहा कि पीएम और बीजेपी ने अपना मन बना लिया है कि आम आदमी पार्टी और उसके सभी नेताओं को कुचल दिया जाए और खत्म कर दिया जाए।...more4minPlay
April 02, 2024इजराइल फलस्तीन हवाई हमला | सुर्खियां | 2.April| 2 PMगाजा में इजराइल के हमलों में ‘वर्ल्ड सेंट्रल किचन’ के लिए काम करने वाले अंतरराष्ट्रीय सहायता कर्मियों और उनके फलस्तीनी वाहन चालक की मौत हो गई। गाजा के चिकित्सकीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इन सहायता कर्मियों और वाहन चालक ने पोत से उत्तरी गाजा भेजे गए खाद्य सामग्री और अन्य राहत सामग्री को पहुंचाने में मदद की, जिसके बाद हुए इजराइली हमले में उनकी मौत हो गई। वीडियो फुटेज में मध्य गाजा शहर दीर अल-बलाह के अल-अक्सा मार्टर्स अस्पताल में पांच शव नजर आ रहे हैं। चिकित्साकर्मियों ने मृतकों में से तीन के पासपोर्ट दिखाए, जिनके अनुसार, वे ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और पोलैंड के नागरिक थे। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि चौथा सहायता कर्मी किस देश का नागरिक था। शवों को अस्पताल लाने वाले दल में शामिल ‘ ‘पैलिस्टिनीअन रेड क्रीसेंट’ के एक चिकित्साकर्मी महमूद साबित ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि सहायता कर्मियों ने साइप्रस से पोत के जरिए कुछ घंटों पहले आई राहत सामग्री को पहुंचाने के बाद जब उत्तरी गाजा को पार किया, उसके तुरंत बाद उनकी कार पर इजराइली हमला हुआ। हमला करने वाले की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी और इजराइली सेना ने इस संबंध में पूछे गए सवालों का कोई जवाब नहीं दिया है। सोमवार को आए सहायता पोतों के जरिए लगभग 400 टन खाद्य सामग्री और राहत सामग्री भेजी गई जिसका प्रबंध संयुक्त अरब अमीरात और जाने माने शेफ जोस एंड्रेस द्वारा स्थापित ‘वर्ल्ड सेंट्रल किचन’ ने किया था।...more4minPlay
April 02, 20245 विजिटर को छूट, 3 किताबें , TV और… तिहाड़ की जेल नंबर 2 में ऐसे कटेंगे CM केजरीवाल के 15 दिन | सुर्खियां | 2.April | 10 AMदिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट के आदेश के बाद केजरीवाल को सोमवार को तिहाड़ जेल लाया गया। केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को अरेस्ट किया था। सीएम को जेल नंबर 2 में रखा गया है। यहां पर उनको कुछ किताबें ले जाने की इजाजत मिली है। साथ ही, वह एक हफ्ते में दो बार 6 लोगों से मिल सकेंगे। अब सीएम का कैदी नंबर 670 है।सफेद शर्ट पहने केजरीवाल सोमवार शाम करीब 4.45 बजे तिहाड़ जेल परिसर में दाखिल हुए थे। उनको कुछ जोड़ी कपड़े ले जाने की इजाजत मिली। बता दें कि उन्हें 21 मई 2014 को भी तिहाड़ जेल में बंद किया गया था, जब उन्होंने बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा उनके खिलाफ दायर मानहानि मामले में 10,000 रुपये की जमानत राशि का भुगतान करने से इनकार कर दिया था। उस समय उनका कैदी नंबर 3624 था।दिल्ली के सीएम केजरीवाल के तिहाड़ जेल पहुंचने से पहले आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह को जेल नंबर 2 से जेल नंबर 5 में शिफ्ट किया गया। इस समय शराब घोटाले में अब तक गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी तिहाड़ जेल में भी बंद है। इनमें मनीष सिसोदिया जेल नंबर 1 और सत्येंद्र जैन जेल नंबर 7 में बंद है। इसके अलावा तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के.कविता जेल नंबर 6 और विजय नायर जेल नंबर 4 में बंद है। इतना ही नहीं, तिहाड़ के जेल नंबर 4 में श्रद्धा मर्डर केस का आरोपी आफताब पूनावाली भी बंद है।...more5minPlay
April 01, 202415 अप्रैल तक जेल में रहेंगे अरविंद केजरीवाल, राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनाया फैसला | सुर्खियां | 1.April | 8:30 PMदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी कस्टडी खत्म होने के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 15 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में दिया है। उन्हें 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और तब से बतौर मुख्यमंत्री जेल से वह अपनी सरकार चला रहे हैं। पेशी के दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा-‘पीएम जो कर रहे हैं ठीक नहीं कर रहे हैं’।ईडी ने सुनवाई की शुरुआत में कोर्ट के सामने कहा कि अरविंद केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और घुमा-फिरा कर जवाब दे रहे हैं। ईडी न यह भी कहा कि वह अपना मोबाइल भी उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने ईडी की पूछताछ में बताया है कि विजय नायर (शराब घोटाले मामले का मुख्य आरोपी) उन्हें नहीं बल्कि मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी को रिपोर्ट करता था।28 मार्च को अदालत ने उनकी हिरासत को 1 अप्रैल तक चार और दिनों के लिए बढ़ा दिया था। दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन ने ‘लोकतंत्र बचाओ’ थीम के तहत रविवार को अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ एक बड़ी रैली आयोजित की और जल्द उन्हें रिहा करने की मांग की थी।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख भी किया है। यह तर्क देते हुए कि जांच एजेंसी ने उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन किया है। कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी कर 2 अप्रैल तक जवाब मांगा था। सुनवाई 3 अप्रैल को फिर शुरू होगी।आम आदमी पार्टी ने गिरफ़्तारी को राजनीतिक साजिश करार दिया है। 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उनकी गिरफ्तारी ने से विपक्षी खेमा लगातार विरोध जता रहा है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल लगातार सक्रिय हैं और वह उनके भेजे संदेशों को पढ़ रही हैं।पिछले हफ्ते अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद सुनीता केजरीवाल ने दावा किया था कि अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब है। इस पूरे मामले पर अमेरिका और जर्मनी के बयानों के बाद भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने आपत्ति जताई थी और कहा था कि भारत का आंतरिक मामला है।...more5minPlay
April 01, 202415 अप्रैल तक जेल में रहेंगे अरविंद केजरीवाल, राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनाया फैसला | सुर्खियां | 1.April| 5 PMदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी कस्टडी खत्म होने के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 15 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में दिया है। उन्हें 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और तब से बतौर मुख्यमंत्री जेल से वह अपनी सरकार चला रहे हैं। पेशी के दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा-‘पीएम जो कर रहे हैं ठीक नहीं कर रहे हैं’। ईडी ने सुनवाई की शुरुआत में कोर्ट के सामने कहा कि अरविंद केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और घुमा-फिरा कर जवाब दे रहे हैं...more5minPlay
April 01, 2024तुर्किये में स्थानीय चुनाव में एर्दोआन को झटका, विपक्ष की बढ़त | सुर्खियां | 1.April| 2 PMतुर्किये की मुख्य विपक्ष पार्टी ने रविवार को हुए स्थानीय चुनावों में अहम शहरों में अपनी पकड़ कायम रखी तथा अन्य स्थानों पर बड़ी बढ़त हासिल की। शुरुआती नतीजे राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन के लिए झटका हैं जो इन शहरी इलाकों में फिर से नियंत्रण हासिल करने की कोशिश में थे। सरकारी प्रसारणकर्ता ‘टीआरटी’ के मुताबिक, अब तक करीब 60 फीसदी मतों की गणना की जा चुकी है और तुर्किये के सबसे बड़े शहर एवं आर्थिक केंद्र इस्तांबुल में रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी (सीएचपी) के मौजूदा मेयर अकरम इमामोगलू बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, राजधानी अंकारा में मेयर मंसूर यावस बड़े अंतर से अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे। टीआरटी के मुताबिक, सीएचपी तुर्किये के 81 प्रांत में से 36 पर आगे है। चुनाव को राष्ट्रपति एर्दोआन की लोकप्रियता के पैमाने के तौर पर देखा जा रहा था। वह इन अहम शहरी क्षेत्रों में अपनी ‘जस्टिस एंड डेवलपमेंट पार्टी’ को जीत दिलाने कोशिश में थे। पांच साल पहले उनकी पार्टी विपक्षी दल से हार गई थी। यह नतीजे विपक्ष के लिए संजीवनी हैं जो पिछले साल हुए राष्ट्रपति एवं संसदीय चुनाव में एर्दोआन के हाथों हार के बाद विभाजित हो गया था और उसका मनोबल टूट गया था। सीएचपी नेता ओज़गुर ओज़ेल ने उत्साही समर्थकों की भीड़ से कहा, "मतदाताओं ने तुर्किये में एक नई राजनीतिक व्यवस्था स्थापित करने का फैसला किया है।" उन्होंने कहा, "आज, मतदाताओं ने तुर्किये में 22 साल पुरानी तस्वीर को बदलने और हमारे देश में एक नए राजनीतिक माहौल का द्वार खोलने का फैसला किया।...more3minPlay
March 31, 2024दिग्विजय सिंह: कहानी उस मुख्यमंत्री की जिसने कांग्रेस के साथ बीजेपी को भी फायदा दिया | सुर्खियां | 31.March| 8:30 PMदेश में जब भी बड़े और ताकतवर नेताओं का जिक्र किया जाता है, उसमें दिग्विजय सिंह का नाम होना लाजिमी है। कोई उन्हें बतौर एमपी का ताकतवर सीएम याद रखता है, कोई उन्हें दिग्गी राजा कहकर संबोधित करता है तो कोई आज भी उन्हें राहुल गांधी का राजनीतिक गुरू तक मानता है। दिग्विजय सिंह एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरने को पूरी तरह तैयार दिख रहे हैं। कांग्रेस ने उन्हें राजगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़वाने का फैसला किया है...more5minPlay
March 31, 2024नेहरू सिंधिया राजघराने को राजनीति में क्यों लाना चाहते थे ? #siyasikissa | सुर्खियां | 31.March| 6 PMदेश में लोकसभा चुनाव का माहौल बना हुआ है. इस पॉडकास्ट में हम आपको बताएंगे कि कैसे ग्वालियर का सबसे चर्चित परिवार यानी की सिंधिया परिवार राजनीति में कैसे आया. आइए सुनते हैं पूरी कहानी....more5minPlay
FAQs about Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines):How many episodes does Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines) have?The podcast currently has 1,194 episodes available.