।,,,,,,,,,,ईसाई धर्म के लोगों के बीच मनाया जाने वाला पर्व गुड फ्राइडे आज (19 अप्रैल) को है। इस पर्व को होली फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे या ग्रेट फ्राइडे के नाम से भी जाना जाता है। इसे ईसाई धर्म के लोग शोक दिवस के रूप में मनाते हैं। बता दें कि इसी दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। आज हम लोग इस पर्व को मनाने के पीछे का पूरा इतिहास जानेंगे।गुड फ्राइडे मनाने के पीछे का इतिहास: बता दें कि करीब दो हजार साल पहले यरुशलम के गैलिली में ईसा मसीह लोगों को एकता, शांति, मानवता, भाईचारे और अहिंसा का उपदेश देते थे। जिसके चलते वहां के लोगों ने उन्हें आस्थावश ईश्वर मानना शुरू कर दिया। लोग उनके बताए सुविचारों को अपने जीवन में उतारने लगे। लेकिन इस दौरान समाज में उनके अनुयायी बढ़ने के साथ विरोधी भी हो गए। समाज में धार्मिक अंधविश्वास व कुरीतियों को फैलाने वाले धर्मगुरुओं को ईसा के प्रति जलन होने लगी और उन लोगों उन्हें अपना शत्रु मानना शुरू कर दिया। लेकिन ईसा की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही थी। इस कारण धर्मगुरुओं ने रोम के शासक पिलातुस को भड़का कर ईसा के लिए मृत्यु दंड का फरमान जारी करवा दिया।