Rajat Jain 🚩 #Chanting and #Recitation of #Jain & #Hindu #Mantras and #Prayers

Japmala Sanskar Vidhi जपमाला संस्कार विधि


Listen Later

Japmala Sanskar Vidhi जपमाला संस्कार विधि ★
साधक सर्वप्रथम स्नान आदि से शुद्ध हो कर अपने पूजा गृह में पूर्व या उत्तर की ओर मुंह कर आसन पर बैठ जाएं। सर्व प्रथम आचमन, पवित्रीकरण आदि करने के बाद गणेश, गुरु तथा अपने इष्ट देव/ देवी का पूजन सम्पन्न कर लें। तत्पश्चात पीपल के 9 पत्तों को भूमि पर अष्टदल कमल की भांती बिछा लें। एक पत्ता मध्य में तथा शेष आठ पत्ते आठ दिशाओं में रखने से अष्टदल कमल बनेगा, इन पत्तो के ऊपर आप माला को रख दें।
अब गाय का दूध, दही, घी, गोमूत्र, गोबर से बने पंचगव्य से किसी पात्र में माला को प्रक्षालित करें और पंचगव्य से माला को स्नान कराते हुए..
ॐ अं आं इं ईं उं ऊं ऋं ऋं लृं लॄं एं ऐं ओं औं अं अः कं खं गं घं ङं चं छं जं झं ञं टं ठं डं ढं णं तं थं दं धं नं पं फं बं भं मं यं रं लं वं शं षं सं हं क्षं इस समस्त स्वर वयंजन का अनुनासिक उच्चारण करें।
माला को निम्न मंत्र बोलते हुए गौदुग्ध से स्नान कराने के बाद जल से स्नान कराएं।
"ॐ सद्यो जातं प्रद्यामि सद्यो जाताय वै नमो नमः ! भवे भवे नाति भवे भवस्य मां भवोद्भवाय नमः"
माला को निम्न मंत्र बोलते हुए दही से स्नान कराने के बाद जल से स्नान कराएं।
"ॐ वामदेवाय नमः जयेष्ठाय नमः श्रेष्ठाय नमः रुद्राय नमः कालाय नमः कल विकरणाय नमः बलाय नमः
बल प्रमथनाय नमः बलविकरणाय नमः सर्वभूत दमनाय नमः मनोनमनाय नमः"
माला को निम्न मंत्र बोलते हुए गौघृत से स्नान कराने के बाद जल से स्नान कराएं।
"ॐ अघोरेभ्योथघोरेभ्यो घोर घोर तरेभ्य: सर्वेभ्य: सर्व शर्वेभया नमस्ते अस्तु रुद्ररूपेभ्य:"
माला को निम्न मंत्र बोलते हुए शहद से स्नान कराने के बाद जल से स्नान कराएं।
"ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात "
माला को निम्न मंत्र बोलते हुए शक्कर से स्नान कराने के बाद जल से स्नान कराएं
"ॐ ईशानः सर्व विद्यानमीश्वर सर्वभूतानाम ब्रह्माधिपति ब्रह्मणो अधिपति ब्रह्मा शिवो मे अस्तु सदा शिवोम !!"
अब माला को स्वच्छ वस्त्र से पोंछकर माला को कांसे की थाली अथवा किसी अन्य स्वच्छ थाली या चौकी पर स्थापित करके माला की प्राण प्रतिष्ठा हेतु अपने दाएं हाथ में जल लेकर विनियोग करके वह जल भूमि पर छोड़ दें !
"ॐ अस्य श्री प्राण प्रतिष्ठा मंत्रस्य ब्रह्मा विष्णु रुद्रा ऋषय: ऋग्यजु:सामानि छन्दांसि प्राणशक्तिदेवता आं बीजं ह्रीं शक्ति क्रों कीलकम अस्मिन माले प्राणप्रतिष्ठापने विनियोगः "
अब माला को दाएं हाथ से ढक लें और निम्न चैतन्य मंत्र बोलते हुए ऐसी भावना करे कि यह माला पूर्ण चैतन्य व शक्ति संपन्न हो रही है।
"ॐ ह्रौं जूं सः आं ह्रीं क्रों यं रं लं वं शं षं सं ह्रौं ॐ हं क्षं सोहं हंसः ह्रीं ॐ आं ह्रीं क्रों अस्य मालाम प्राणा इह प्राणाः"
"ॐ ह्रौं जूं सः आं ह्रीं क्रों यं रं लं वं शं षं सं ह्रौं ॐ हं क्षं सोहं हंसः ह्रीं ॐ आं ह्रीं क्रों अस्य मालाम जीव इह स्थितः "
"ॐ ह्रौं जूं सः आं ह्रीं क्रों यं रं लं वं शं षं सं ह्रौं ॐ हं क्षं सोहं हंसः ह्रीं ॐ आं ह्रीं क्रों अस्य मालाम सर्वेन्द्रयाणी वाङ् मनसत्वक चक्षुः श्रोत्र जिह्वा घ्राण प्राणा इहागत्य इहैव सुखं तिष्ठन्तु स्वाहा "
"ॐ मनो जूतिजुर्षतामाज्यस्य बृहस्पतिरयज्ञमिमन्तनो त्वरिष्टं यज्ञं समिमं दधातु विश्वे देवास इह मादयन्ताम् ॐ प्रतिष्ठ "
अब माला का गंध, अक्षत, धूप, दीप, पुष्प आदि से पंचोपचार पूजन कर, उस माला पर जिस मन्त्र की साधना करनी है उस मन्त्र को मानसिक उच्चारण करते हुए माला के प्रत्येक मनके पर रोली से तिलक लगाएं, अथवा
“ॐ अं आं इं ईं उं ऊं ऋं ऋ लृं लॄं एं ऐं ओं औं अं अः कं खं गं घं ङं चं छं जं झं ञं टं ठं डं ढं णं तं थं दं धं नं पं फं बं भं मं यं रं लं वं शं षं सं हं क्षं”
का अनुनासिक उच्चारण करते हुए माला के प्रत्येक मनके पर रोली से तिलक लगाएं। इसके बाद माला को अपने मस्तक से लगा कर पूरे सम्मान सहित गौमुखी में स्थापित कर दें। इतने संस्कार करने के बाद माला जप करने योग्य शुद्ध तथा सिद्धिदायक होती है।
...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Rajat Jain 🚩 #Chanting and #Recitation of #Jain & #Hindu #Mantras and #PrayersBy Rajat Jain

  • 5
  • 5
  • 5
  • 5
  • 5

5

2 ratings


More shows like Rajat Jain 🚩 #Chanting and #Recitation of #Jain & #Hindu #Mantras and #Prayers

View all
The Rich Roll Podcast by Rich Roll

The Rich Roll Podcast

11,874 Listeners

SuprabhTam by QUALISO INDIA

SuprabhTam

2 Listeners

Buddhism Guide Meditations by Yeshe Rabgye

Buddhism Guide Meditations

14 Listeners

Huberman Lab by Scicomm Media

Huberman Lab

29,185 Listeners

3 Minute Mantra with Aaralyn Shiri by Aaralyn Shiri

3 Minute Mantra with Aaralyn Shiri

3 Listeners

8 Hour Sleep Music by 8 Hour Sleep Music

8 Hour Sleep Music

328 Listeners

Vishnu Devotional Songs by Rajshri Entertainment Private Limited

Vishnu Devotional Songs

0 Listeners