Learn Hindi with HindiPod101!
Don't forget to stop by HindiPod101.com for more great Hindi Language Learning Resources!
-------Lesson Dialog-------
----Formal Hindi----
बड़ी बिल्लियां
बिल्लियां
क्या आपके पास बिल्ली है?
अगर ऐसा है, तो आप जानते होंगे कि ये चिकने बालों वाली बहुत सुंदर जानवर होती हैं।
इनके शरीर बहुत मज़बूत होते हैं और ये बहुत तेज़ी और आसानी से इधर-उधर जा सकती हैं।
सभी बिल्लियां मांसाहारी होती हैं।
अपने तेज़ दांतों और पंजों के साथ ये कुशल शिकारी होती हैं।
जंगली बिल्लियों की लगभग चालीस नस्ले होती हैं।
ये विभिन्न आकार, रंग, और स्वरूप में मिल जाती हैं।
बिल्लियां दुनिया के अधिकांश स्थानों में पाई जाती हैं।
ये ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका को छोड़कर हर महाद्वीप में पाई जाती हैं।
बड़ी बिल्लियां, छोटी बिल्लियां
हम बड़ी बिल्लियों और छोटी बिल्लियों की पहचान कैसे कर सकते हैं?
छोटी बिल्लियों की एक सख़्त हड्डी होती है, जो उनकी जीभ को उनके मुंह की छत से जोड़ती है।
बड़ी बिल्लियों में इस हड्डी का कुछ हिस्सा मुड़ सकता है।
नतीजतन, बड़ी बिल्लियां दहाड़ सकती हैं, लेकिन घरेलू बिल्लियों की तरह घुरघुरा नहीं सकती हैं।
इस किताब में मौजूद तीन प्रकार के बिल्ले — चीता, पहाड़ी शेर, और हिम तेंदुआ — घुरघुरा सकते हैं, लेकिन दहाड़ नहीं सकते हैं।
बादली तेंदुआ न तो घुरघुरा सकता है और न ही दहाड़ सकता है।
वैज्ञानिक फिर भी इन चारों बिल्लियों को बड़ी बिल्लियों के साथ शामिल करते हैं।
चलिए जानें कि वे क्या बातें हैं जो हर बड़ी बिल्ली को ख़ास बनाती है।
बाघ
बाघ सबसे बड़ा और सबसे शक्तिशाली बिल्ला होता है।
वे पृथ्वी के सबसे सुंदर जानवरों में से एक हैं।
इनकी मोटी काली पट्टियां और लाल-नारंगी बाल इन्हें अन्य जानवरों से अलग करती हैं।
एशिया के विविध हिस्सों में विभिन्न प्रकार के बाघ रहा करते थे।
जंगली बाघ अब केवल कुछ छोटे क्षेत्रों में रहते हैं।
बाघ लुप्तप्राय हैं — ये पूरी तरह से लुप्त होने के ख़तरे में हैं।
केवल तीन हज़ार जंगली बाघ बचे हुए हैं।
शेर
शेर एकमात्र सामाजिक बिल्ले हैं।
ये एक समूह में रहते हैं, जिन्हें अंग्रेज़ी में प्राइड कहा जाता है।
शेर एकमात्र ऐसे बिल्ले होते हैं जो अपने से बड़े जानवरों को मार गिरा सकते हैं।
वे ऐसा इसलिए कर सकते हैं क्योंकि वे एक झुंड में शिकार किया करते हैं।
अधिकतर शिकार मादाएं करती हैं।
एक समय था जब शेर यूरोप, एशिया और अफ्रीका के अधिकांश हिस्सों में रहा करते थे।
अब, वे केवल अफ्रीका के कुछ हिस्सों में और भारत के एक जंगल में रहते हैं।
वे घास के मैदानों में रहते हैं — ऐसे सपाट घास से भरे क्षेत्रों में जहां बहुत पेड़ नहीं हुआ करते हैं।
जगुआर
जगुआर वनों में रहते हैं।
ये एकमात्र बड़ी बिल्लियां हैं जो उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका में रहती हैं।
वे मेक्सिको और केंद्रीय और दक्षिण अमेरिका में रहा करती हैं।
वे दक्षिणी पश्चिमी अमेरिका में भी रहा करती थीं।
जगुअार के शरीर के धब्बों को अंगेज़ी में रोज़ेट कहा जाता है।
रोज़ेट फूलों की तरह दिखाई देते हैं।
शिकार करते समय, उनके बालों का पैटर्न जगुआर को छिपने में मदद करता है।
तेंदुए और हिम तेंदुए के शरीर पर भी रोज़ेट होते हैं।
काला पैंथर
कुछ जगुआर काले रंग के भी होते हैं।
इन्हें काला या ब्लैक पैंथर कहा जाता है।
अन्य काले पैंथर एशिया और अफ्रीका में रहा करते हैं।
इन्हें काला तेंदुआ कहा जाता है।
दोनों प्रकार के काले पैंथरों के शरीर पर धब्बे होते हैं, लेकिन धब्बे मुश्किल से नज़र आते हैं।
तेंदुआ
तेंदुए अफ्रीका और दक्षिण एशिया में रहते हैं।
वे वनों, घास के मैदानों, और पथरीले खुले क्षेत्रों में रहा करते हैं।
तेंदुए काफ़ी हद तक जगुआर की तरह दिखते हैं, लेकिन वे उनसे छोटे और तेज़ हुआ करते हैं।
तेंदुए जगुआर की तरह साहसी नहीं होते हैं।
शेरों जैसे बड़े जानवरों से तेंदुए दूर भागा करते हैं।
जगुआर विशाल सांपों या अन्य विशाल जानवरों से दूर नहीं भागा करते हैं।
वे आक्रमण भी कर सकते हैं।
चीता
अपनी लंबी टांगों और पतले शरीर के साथ, चीते को तेज़ रफ़्तार के लिए बनाया गया है।
वे भूमि पर दुनिया के सबसे तेज़ रफ़्तार वाले जानवर हैं।
छोटी समय अवधियों के लिए चीता 60 मील प्रति घंटे की रफ़्तार से भाग सकता है।
चीता अन्य बड़ी बिल्लियों से अलग इसलिए दिखता है क्योंकि रोज़ेट्स की बजाय उनके शरीर पर ठोस काले धब्बे हुआ करते हैं।
उनके चेहरे पर "आंसू के निशान" भी होते हैं।
एक [...]